Prøve GULL - Gratis
मीडिया साक्षरता का महत्त्व
Jansatta
|January 11, 2026
देश में उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान में भी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए समाचार पत्र का पाठन अनिवार्य किया गया है।
-
यह पहल निस्संदेह सराहनीय है और अन्य राज्यों को भी इसे अपनाना चाहिए। मगर केवल अक्षर-ज्ञान से बच्चे अखबार में प्रकाशित सामग्री को नहीं समझ पाते; समाचार और विचार का जीवन में अर्थ समझने के लिए मीडिया साक्षरता आवश्यक है। आज दुनिया के कई हिस्सों में मीडिया साक्षरता को गणित की तरह गंभीर विषय के रूप में पढ़ाने पर बल दिया जा रहा है, जबकि भारत का शैक्षिक चिंतन अभी इससे काफी दूर है। अखबार पठन की इस अच्छी शुरुआत के साथ अगर स्कूलों में मीडिया साक्षरता भी जरूरी की जाए, तभी यह पहल अपने उद्देश्य को सार्थक कर पाएगी।
पढ़ना-लिखना जानने वाला व्यक्ति वर्षों से 'साक्षर' माना जाता रहा है, लेकिन 21 वीं सदी में यह मानदंड बदल चुका है। आज विश्व में व्यापक सहमति है कि वास्तविक साक्षर वही है, जो 'मीडिया साक्षर' हो। इसका प्रशिक्षण ग्रहण किए बिना कोई व्यक्ति मीडिया का सही से प्रयोग नहीं कर पाता, फिर समाज के यथार्थ को समझने की तो बात ही दूर है। सूचना सचेत लोगों के बिना एक सचेत समाज का निर्माण संभव नहीं है। देश को यह यथार्थ तत्काल याद दिलाने की जरूरत इसलिए है, क्योंकि पहली बार उत्तर प्रदेश और राजस्थान ने स्कूलों में समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्य किया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश ने इसी तरह का कदम उठाया था।
वास्तविक लाभ
Denne historien er fra January 11, 2026-utgaven av Jansatta.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jansatta
Jansatta
भारत-अमेरिका के बीच आज होगी व्यापार वार्ता
जमी बर्फ पिघलने की संभावना, नए राजदूत सर्जियो गोर ने दिल्ली में कहा
4 mins
January 13, 2026
Jansatta
पुनरीक्षण : बंगाल में बीएलओ ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
पश्चिम बंगाल में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के एक वर्ग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के सामने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया गया कि निर्वाचन आयोग (ईसी) मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान कई बीएलओ की मौत के प्रति उदासीन रहा है।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Delhi
राघव चड्ढा ने सेवा प्रदाता प्रतिनिधि बनकर घर-घर पहुंचाया सामान, वीडियो प्रसारित
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह सेवा प्रदाता कंपनी 'ब्लिंकइट' के प्रतिनिधि की तरह के कपड़े पहने और आर्डर की आपूर्ति करते दिख रहे हैं।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Delhi
न्याय की खातिर
न्याय केवल एक शब्द नहीं, बल्कि वह चुभन है, जो मनुष्य के आत्मसम्मान को भीतर तक घायल कर देती है।
4 mins
January 13, 2026
Jansatta Delhi
शक्सगाम घाटी पर भारत की आपत्ति
चीन ने भारत की आपत्तियों के बीच सोमवार को शक्सगाम घाटी पर अपने क्षेत्रीय दावों को दोहराया और कहा कि इस इलाके में उसकी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं बिल्कुल उचित हैं।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Delhi
वाशिंगटन की जगह बडोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में
भारतीय आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पसली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह आयुष बडोनी को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Delhi
बच्ची की पीटकर हत्या, आरोपी सौतेली मां और पिता गिरफ्तार
गाजियाबाद की वारदात, मृतक बच्ची के भाई के साथ भी क्रूरतापूर्ण व्यवहार
1 mins
January 13, 2026
Jansatta Delhi
ग्रीनलैंड : आसानी से अमेरिका के हाथ नहीं आएगी दुर्लभ संपदा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले व्यक्ति नहीं हैं, जिन्होंने ग्रीनलैंड की खनिज संपदा को पहचाना है।
2 mins
January 13, 2026
Jansatta Delhi
अंकुश पर लगे आरोपों पर टिप्पणी से कलिकेश देव का इनकार
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव ने सोमवार को राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाजी कोच अंकुश भारद्वाज पर लगे कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों पर टिप्पणी से इनकार कर दिया।
1 min
January 13, 2026
Jansatta Delhi
उत्तर भारत में शीतलहर जारी, दिल्ली में न्यूनतम पारा तीन डिग्री
जनसत्ता ब्यूरो नई दिल्ली, 12 जनवरी।
1 min
January 13, 2026
Listen
Translate
Change font size
