Prøve GULL - Gratis
पहली पाठशाला
Jansatta
|October 24, 2025
देश, समाज, परिवारयह सब हमारे जीवन की आधारशिला हैं।
हम पैदा होने के बाद पलने-बढ़ने से लेकर बड़े होने और अपना जीवन जीने तक जो भी हासिल करते हैं, जो भी हमें समाज और परिवार से मिलता है, वह सब आखिरकार हमारे व्यक्तित्व को गढ़ता है। सवाल है कि इन सबके बीच कौन ऐसा चेहरा होता है, जो हमारे जीवन के हर पल को सुख और सुकून से भर देने के लिए न केवल दुनिया के सामने खड़ा हो जाता है, बल्कि अपना भी सब कुछ त्याग देने को तैयार हो जाता है। हम चारों ओर अपनी नजर घुमाएं। क्या हमें अपनी मां के सामने कोई और दिखाई देता है? दरअसल, मां एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनते ही हमारा हृदय करुणा और प्रेम के साक्षात दर्शन करता है। मगर मां सिर्फ संबोधन नहीं है, बल्कि एक संपूर्ण संसार है। हमारे जीवन की आधारशिला है। गर्भ काल से लेकर हमें जन्म देने तक से बहुत आगे। जब तक मां का जीवन है, मां अपने बच्चे के लिए एक सुरक्षित आंचल प्रदान करती है। मां और बच्चे का रिश्ता ही संसार में सबसे निश्छल और ममता से भरा होता है। वह न केवल बच्चे का पालन-पोषण करती है, बल्कि वह बच्चे की प्रथम पाठशाला होती है। यों तो प्रत्येक मां अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा, नैतिकता और सुविचारों से पोषित करना चाहती है, लेकिन जमाने के साथ विचारों में भी परिवर्तन आया है। ऐसे में मां का मूल तो वही है, लेकिन पालन-पोषण के तरीके में अंतर पड़ गया है।
Denne historien er fra October 24, 2025-utgaven av Jansatta.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jansatta
Jansatta Delhi
तेज हवाओं के साथ बारिश, कई इलाकों में ओलावृष्टि
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला।
1 min
May 06, 2026
Jansatta Delhi
दावे और हकीकत
दे श की सभी पार्टियां राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का एक मत से समर्थन करती हैं।
2 mins
May 06, 2026
Jansatta Delhi
बंगालः चुनाव बाद हिंसा; तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत, आयोग सख्त
विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत के बाद पश्चिम बंगाल भर में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच मंगलवार को बीरभूम जिले में एक झड़प में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई।
1 min
May 06, 2026
Jansatta Delhi
हुड्डा को बरी किए जाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
हरियाणा : एजेएल भूखंड आबंटन मामला
1 min
May 06, 2026
Jansatta Delhi
कारोबार, कुशल पेशेवरों के आवागमन को बढ़ाने पर सहमत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और जमैका व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने तथा स्वास्थ्यकर्मियों और शिक्षकों सहित कुशल पेशेवरों की भर्ती एवं दोनों देशों में उनके आवागमन को बढ़ावा देने के लिए सहयोग की संभावनाओं को तलाशने पर सहमत हुए हैं।
1 mins
May 06, 2026
Jansatta Delhi
हैदराबाद और पंजाब के बीच मैच आज
पिछले दो मैचों में बल्लेबाजों की नाकामी के कारण हार का सामना करने वाली पंजाब किंग्स की टीम को अगर अपना अभियान वापस पटरी पर लाना है तो उसे बुधवार को यहां हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आइपीएल मैच में फिर से अपनी आक्रामक लय हासिल करनी होगी।
1 min
May 06, 2026
Jansatta Delhi
गाय से टकराकर गिरे वास्तुकार की कार से कुचलकर मौत
सेक्टर-49 यातायात सिग्नल के पास सोमवार रात गाय से टकराकर सड़क पर गिरे स्कूटी सवार वास्तुकार (आर्किटेक्ट) को कार ने कुचल दिया।
1 min
May 06, 2026
Jansatta Delhi
भाजपा ने इंडिया गठबंधन के बिखरने का दावा किया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निर्वाचन आयोग और ईवीएम के खिलाफ लगाए गए उनके आरोपों को लेकर पाखंड करने का आरोप लगाया।
1 min
May 06, 2026
Jansatta Delhi
सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी की जमानत याचिका खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने लीना पालोस को उनके पति सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के जबरन वसूली मामले में जमानत देने से मंगलवार को इनकार कर दिया, लेकिन संबंधित धनशोधन मामले में उसे राहत प्रदान की।
1 min
May 06, 2026
Jansatta Delhi
इस्तीफा नहीं दूंगी; नतीजा जनादेश नहीं, साजिश है
अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा।
1 min
May 06, 2026
Listen
Translate
Change font size
