Prøve GULL - Gratis
कोई शेर सुना कर
Jansatta
|July 12, 2025
चुनाव अयोग पर बात करने से पहले मीर की यह चेतावनी याद दिलानी जरूरी समझी।
-
हमें याद है पूर्व चुनाव आयुक्त की शेरो- शायरी। शायरी करने वाली बाली उमर के रोग के मरीज ने पिछली बार नेता से लेकर जनता तक को हुए नुकसान के बाद कहा था-हमें सीख मिली कि इतनी गर्मी में चुनाव नहीं करवाने चाहिए। हमें लगा था कि आयोग ने शायरी के शहंशाह मीर से भी सबक लिया होगा कि चुनाव आयुक्त के तौर पर आपका कार्यकाल पानी के बुलबुले सा है। कब फट जाए पता नहीं।
बिहार के संदर्भ में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की कवायद पर यही याद दिलाना चाहते हैं कि व्यक्ति और संस्था में फर्क होता है। व्यक्ति गैर जिम्मेदार हो सकता है, राजनीतिक गैर जिम्मेदार हो सकता है, संस्थाओं के पास गैर जिम्मेदार होने का कोई विकल्प नहीं। जिसे संविधान ने संस्था होने का गौरव दिया है, वह अपनी छवि व्यक्तिगत और राजनीतिक बनाता दिखे तो लोकतंत्र के लिए खतरे की बात है।
इन दिनों हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं छवि निर्माण को लेकर घटते क्रम में चल रही हैं। हर दूसरे के आते ही, पहले वाला थोड़ा सा अच्छा लगने लगता है। आजादी के बाद चुनाव आयोग को साख बनाने में दशकों लग गए। फिर चुनाव का मतलब बूथ लूट, हिंसा, मारकाट होने लगा। इस बीच एक ऐसा व्यक्ति आया जिसने व्यक्ति और राजनीतिक नहीं संस्था की तरह काम किया। टीएन शेषन के समय भी बिहार में चुनाव हुए थे। टीएन शेषन का नाम सुनते ही उस वक्त बिहार के शीर्ष नेता उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगते थे। बूथ लूट को रोकने के लिए बिहार में पहली बार चार चरण में चुनाव करवाने का फैसला किया गया था। बिहार के कुख्यात बूथ केंद्रों पर पंजाब के कमांडो तैनात किए गए थे। तब मीडिया में शेषन का बयान उछला था-'मैं राजनेताओं को नाश्ते में खाता हूं।' आज की पीढ़ी यह बयान सुन कर कहेगी कि यह किसी चुनाव आयुक्त का कथन नहीं हो सकता। यह किसी तमिल 'रिमेक' हिंदी फिल्म का संवाद होगा। ऐसा तो फिल्मों के नायक ही बोल सकते हैं।
Denne historien er fra July 12, 2025-utgaven av Jansatta.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jansatta
Jansatta
राज्यपाल ने तीन वाक्य में समाप्त किया संबोधन कर्नाटक : मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उन्हें केंद्र सरकार की ‘कठपुतली’ करार दिया
कर्नाटक : मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उन्हें केंद्र सरकार की 'कठपुतली' करार दिया
1 mins
January 23, 2026
Jansatta
यूरोपीय संघ ने निर्यात लाभ छूट को रोका, भारत से कारोबार पर असर संभावित
यूरोपीय संघ (ईयू) ने एक जनवरी, 2026 से भारत और दो अन्य देशों को सामान्यीकृत तरजीही व्यवस्था (जीएसपी) के तहत कुछ क्षेत्रों को दिए गए विशेष निर्यात लाभ को स्थगित कर दिया है।
1 min
January 23, 2026
Jansatta
तमिलनाडु में राजग की बैठक, प्रधानमंत्री आज करेंगे चुनावी शंखनाद
तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अन्नाद्रमुक नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की चली लंबी बैठकों के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी शंखनाद करेंगे।
2 mins
January 23, 2026
Jansatta
वक्त बनाम विवेक
तेजी से फैलते उपभोक्तावादी तंत्र के बीच 'फास्ट-कामर्स' यानी तुरंत सामान हासिल करना या उसकी आपूर्ति करने का तंत्र एक ऐसी आक्रामक व्यवस्था बनकर उभरा है, जो सुविधा के नाम पर समाज की संवेदनात्मक परतों, बाजार की स्वाभाविक लय और अर्थव्यवस्था की स्थायी संरचनाओं को भीतर ही भीतर क्षीण कर रहा है।
3 mins
January 23, 2026
Jansatta
राजधानी में आज हल्की बारिश की संभावना
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली में आज यानि 23 जनवरी को देखने को मिलेगा।
1 mins
January 23, 2026
Jansatta
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मिला दूसरा नोटिस
प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान के बाद से शुरू हुआ गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
1 min
January 23, 2026
Jansatta
फिल्मों की कहानी और निर्देशन में भारी बदलाव
भारतीय फिल्म उद्योग ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है।
2 mins
January 23, 2026
Jansatta
किसानों ने मजदूरों को रास्ता दिखाया, एकजुट हों : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' (मनरेगा) की जगह लाए गए 'विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम' को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार के इस कदम के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों।
1 min
January 23, 2026
Jansatta
भारत एक दशक में महत्त्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक शक्ति बना
भारत ने पिछले दशक में एक 'उभरती' अर्थव्यवस्था की अपनी से छवि से बाहर निकल कर खुद को 'महत्त्वपूर्ण' वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में तब्दील किया है जिसकी नींव मजबूत वृद्धि एवं व्यापक डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा है।
2 mins
January 23, 2026
Jansatta
गाजा शांति निकाय से भारत का किनारा
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अनावरण किया
3 mins
January 23, 2026
Listen
Translate
Change font size

