Prøve GULL - Gratis
दरों में बदलाव से उम्मीदें और आशंकाएं
Jansatta Lucknow
|September 20, 2025
सरकार ने जीएसटी में सुधार के तहत जटिल कर प्रणाली को सरल और उपभोक्ता अनुकूल बना कर देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने का प्रयास किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई दरों से आम लोगों को राहत मिलेगी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने में भी मदद मिलेगी।
कुछ वर्षों से वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) ढांचे में सुधार की मांग की जा रही थी। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने पिछले दिनों जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने और कम करने की घोषणा की। जीएसटी परिषद की जिस बैठक में यह फैसला किया गया, उसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। बैठक में जीएसटी सुधार की दृष्टि से जटिल कर प्रणाली को सरल और उपभोक्ता अनुकूल बना कर देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने का प्रयास किया गया। बारह फीसद और अट्ठाईस फीसद जीएसटी श्रेणी को समाप्त कर अब केवल दो श्रेणियां पांच फीसद और अठारह फीसद ही रखी गई हैं। एक नई श्रेणी चालीस फीसद की बनाई गई है, जो उन वस्तुओं पर लागू होगी, जिनसे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है या जो विलासितापूर्ण हैं।
माना जा रहा है कि जीएसटी की नई दरों से न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यवसायों और विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाने में भी मदद मिलेगी। जीएसटी परिषद ने नई दरों को 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी बनाने का निर्णय किया है। इसमें आम उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमजीसी) जैसे साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट और खाद्य उत्पादों पर जीएसटी दर को बारह फीसद या अठारह फीसद से घटा कर पांच फीसद कर दिया गया है। इसी तरह सीमेंट, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और टीवी जैसे उत्पादों पर जीएसटी अट्ठाईस फीसद से घटा कर अठारह फीसद कर दिया गया है। इससे घरेलू सामान का मूल्य किफायती हो जाएगा और इससे मध्यम तथा गृहिणियों को काफी राहत मिलने की संभावना है।
Denne historien er fra September 20, 2025-utgaven av Jansatta Lucknow.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
डेरेक ओ' ब्रायन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी चुनौती
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे में मतदान के दौरान तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ' ब्रायन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।
1 min
April 30, 2026
Jansatta Lucknow
मुंह ढककर बहस करने पर खिलाड़ी को मिल सकता है लाल कार्ड
चैंपियंस लीग मैच के दौरान विनिसियस जूनियर के खिलाफ की गई कथित नस्लीय टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबाल संघ बोर्ड (आइएफएबी) ने एक नए नियम को मंजूरी दी है जिससे खिलाड़ियों को दूसरे खिलाड़ी से मौखिक बहस करते समय मुंह ढकने पर लाल कार्ड से दंडित किया जाएगा।
1 min
April 30, 2026
Jansatta Lucknow
सोना 1,500 रुपए टूटा, चांदी में मामूली बढ़त
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में 1,500 रुपए की गिरावट आई और यह 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
1 min
April 30, 2026
Jansatta Lucknow
आयुष और प्रणय जीते, लेकिन फाइनल में हारा भारत
आयुष शेट्टी और एच एस प्रणय ने बुधवार को जबरदस्त वापसी करते हुए जीत दर्ज की लेकिन भारत थामस कप फाइनल के अंतिम ग्रुप ए मुकाबले में चीन से 2-3 से हार गया।
1 mins
April 30, 2026
Jansatta Lucknow
जल संरक्षण में समन्वित प्रयास जरूरी
देश में हर वर्ष बारिश अमूमन भरपूर होती है। यहां नदियों का संजाल है, तालाब, झीलें, नहरें और कुएं हैं। इसके बावजूद जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा नहीं है कि यहां पानी की कमी है, बस जरूरत और उपलब्धता के बीच में कई बाधाएं हैं, जिनमें जल संरक्षण का अभाव भी शामिल है।
5 mins
April 30, 2026
Jansatta Lucknow
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा- आभासी माध्यम से सुनवाई के दौरान अश्लील सामग्री प्रसारित होने से कार्यवाही बाधित
दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से हो रही सुनवाई उस समय बाधित हो गई जब एक प्रतिभागी ने डिजिटल प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री चला दी।
1 min
April 30, 2026
Jansatta Lucknow
नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड बंबई उच्च न्यायालय ने दोषी करार दिए गए शरद को जमानत दी
बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 में तर्कवादी और अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में निचली अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए शरद कलास्कर को बुधवार को जमानत दे दी।
1 min
April 30, 2026
Jansatta Lucknow
ईरान के साथ युद्ध और रक्षा बजट पर घिरे पीट हेगसेथ
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को संसद में पहली बार कड़े सवालों का सामना करेंगे।
3 mins
April 30, 2026
Jansatta Lucknow
वाहन, दूरसंचार शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी, सूचकांक 609 अंक उछला
एशियाई बाजारों में मजबूती और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, वाहन एवं दूरसंचार शेयरों में लिवाली के बीच बुधवार को घरेलू बाजार चढ़कर बंद हुए।
2 mins
April 30, 2026
Jansatta Lucknow
एसएलसी प्रशासन का कार्यभार संभालेगी श्रीलंका सरकार
श्रीलंका सरकार ने बुधवार को देश के क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और कार्यकारी समिति के इस्तीफे के बाद बोर्ड का प्रशासन अपने हाथ में लेने का फैसला किया।
1 min
April 30, 2026
Listen
Translate
Change font size

