Prøve GULL - Gratis

सामाजिक दायित्व की राह में चुनौतियाँ

Jansatta Kolkata

|

August 28, 2025

देश में अधिकांश व्यावसायिक कार्य निगमित या कंपनी स्वरूप में होते हैं और इन प्रतिष्ठानों के भी कुछ सामाजिक उत्तरदायित्व बनते हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कंपनी अधिनियम-2013 में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व की अवधारणा को सम्मिलित किया गया है।

- अजय जोशी

भारत में सामाजिक कल्याण की अवधारणा प्राचीन काल से ही रही है। लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। वर्तमान दौर में भी इसकी प्रासंगिकता बनी हुई है। व्यवसाय समाज का महत्त्वपूर्ण अंग है, इसलिए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी सामाजिक कल्याण में योगदान की अपेक्षा की जाती है। देश में अधिकांश व्यावसायिक कार्य निगमित या कंपनी स्वरूप में होते हैं और उनके भी कुछ सामाजिक उत्तरदायित्व बनते हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कंपनी अधिनियम-2013 में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व की अवधारणा को सम्मिलित किया गया है। इस अधिनियम की धारा-135 में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व यानी सीएसआर से जुड़े प्रावधान किए गए हैं। इनमें कहा गया है कि कंपनी, जिसकी कुल संपत्ति पांच सौ करोड़ रुपए या उससे अधिक है और एक हजार करोड़ रुपए या अधिक का कारोबार कर रही है, उसे इस अधिनियम की अनुसूची सात में सम्मिलित सामाजिक कल्याण की विभिन्न गतिविधियों के लिए अपनी आय का दो फीसद खर्च करना होगा। इन प्रावधानों में यह व्यवस्था भी की गई है कि कंपनी की ओर से नियुक्त एक समिति निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए नीतियां तैयार करेगी और उनके क्रियान्वयन की निगरानी करेगी।

निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत जो कार्य किए जा सकते हैं, उनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास जैसे सामाजिक मसलों के समाधान में योगदान और पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, ऊर्जा दक्षता एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आदि शामिल है। इसमें निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं को अपनाने, कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान करने और समुदाय के आर्थिक विकास में योगदान करने वाली क्रियाएं भी सम्मिलित हैं। इन गतिविधियों में शामिल होने से कंपनी की साख बेहतर होती है और ग्राहकों एवं निवेशकों का उस पर विश्वास बढ़ता है। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत निगमित संस्थाओं को अपने कर्मचारियों, हितधारकों, ग्राहकों, शेयरधारकों, समुदायों और पर्यावरण के हितों को पूरा करने के लिए बाध्य किया जाता है। इसके साथ-साथ स्थानीय समुदाय या समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने का प्रावधान भी होता है।

Jansatta Kolkata

Denne historien er fra August 28, 2025-utgaven av Jansatta Kolkata.

Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.

Allerede abonnent?

FLERE HISTORIER FRA Jansatta Kolkata

Jansatta Kolkata

मोदी ने शी को दिया ब्रिक्स सम्मेलन का न्योता

चीनी राष्ट्रपति ने कहा, दोनों देशों पर मानव समाज की प्रगति की ऐतिहासिक जिम्मेदारी

time to read

2 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

भारत-चीन विकास में साझेदार हैं, एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं

विकास के लिए बीमा की तरह है। सीमा पर स्थिति किसी न किसी रूप में समग्र संबंधों पर प्रतिबिंबित होगी। भारत और चीन के बीच मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने देना चाहिए। मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों के निरंतर और सुचारू विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की आवश्यकता पर बल दिया। मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार शाम जापान से तियानजिन पहुंचे थे।

time to read

2 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

जब क्रोधित भीम ने घुमा दिया मंदिर का द्वार

नर्मदा नदी के किनारे बसे नगर नेमावर के प्राचीन सिद्धनाथ महादेव के मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है।

time to read

2 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज, विपक्ष दिखाएगा अपना दम

एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर होते हुए उच्च न्यायलय के आंबेडकर पार्क तक पहुंचेगा।

time to read

1 min

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

गोत्र है भारतीय सभ्यता की धार्मिक संरचना का मूलाधार

रतीय वैदिक परंपरा में गोत्र शब्द अत्यंत महत्त्वपूर्ण सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक अवधारणा भा को व्यक्त करता है।

time to read

3 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

विश्व चैंपियनशिप में सात्विक व चिराग की जोड़ी ने कांस्य जीता

चीन के चेन व लियू से हारे, 2022 में भी फाइनल तक नहीं पहुंच सके थे

time to read

1 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

हरियाली बढ़ाने के लिए अब मिल सकेगा कार्बन क्रेडिट

हरियाली बढ़ाने वाली एजेंसियां अब हरियाली बढ़ाने के लिए कार्बन क्रेडिट भी पा सकेंगी।

time to read

1 min

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

पुंछ में दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जनसत्ता ब्यूरो नई दिल्ली, 31 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किए हैं।

time to read

1 mins

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

कर्नाटक व तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर आज जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी। उनके कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

time to read

1 min

September 01, 2025

Jansatta Kolkata

बिहार : सभी मतदाताओं को नए पहचान पत्र जारी होंगे

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य के पूरा होने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा नए मतदाता पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।

time to read

1 min

September 01, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size