Prøve GULL - Gratis
टैरिफ संकट पर भी हम पाएंगे विजय
Hindustan Times Hindi
|October 01, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर जो टैरिफ लगाए हैं, उनका असर दिखने लगा है। नाना प्रकार के उत्पाद अमेरिका भेजने वाली इकाइयों के कामकाज पर 40 से 70 फीसदी असर पड़ा है। अब अमेरिका के बजाय अन्य देशों में नए ग्राहकों और बाजारों की खोज तेज हो गई है। विशेषज्ञ आश्वस्त हैं कि भारत संकट से पार पा लेगा। पेश है निर्यातकों के वर्तमान हालात पर दिल्ली- एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड की टीमों से प्राप्त इनपुट के साथ कानपुर से आशीष दीक्षित की रिपोर्ट...
-
करीब 2,300 साल पहले 'अर्थशास्त्र' में आयात-निर्यात के नियम लिखने वाले चाणक्य ने 'टैरिफ' से निपटने के तरीके नहीं लिखे थे। उन्हें क्या पता था कि हजारों साल बाद किसी बड़े देश का शासक व्यापार युद्ध छेड़ कर बेतुके टैरिफ लगा देगा। उन्होंने लिखा कि वस्तु का मूल्य ऐसा रखा जाए, जो विदेशी बाजार के ग्राहकों को स्वीकार्य हो। मनमाने टैरिफ पर क्या किया जाए, इस पर चाणक्य खामोश हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ थोपने के बाद भारत का अमेरिका को निर्यात अनुमानित 30 से 40 प्रतिशत तक कम हुआ है। उत्पादन, रोजगार पर असर पड़ने लगा है। क्या यह संकट 1991 के आर्थिक संकट या 2008 की मंदी जैसा है? निर्यातकों के मुताबिक, अभी तो ऐसा नहीं है। सीएलई (चर्म निर्यात परिषद) के चेयरमैन राजीव जालान कहते हैं, 'सरकार स्थिति से निपटने के लिए मैराथन कोशिशें कर रही है। निर्यातकों को विश्व व्यापार संगठन के नियमों के दायरे में रहते हुए जो भी राहतें संभव हैं, देने पर विचार हो रहा है।'
कालीन, पीतल भी टैरिफ से घायल
मुरादाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी समेत 10 से ज्यादा शहर अमेरिका को निर्यात करते हैं। अभी निर्यात का सटीक आंकड़ा जारी नहीं हुआ है, पर अनुमानित 40 प्रतिशत कमी आ चुकी है। वाराणसी क्षेत्र से अमेरिका को सालाना 9,000 करोड़ रुपये का निर्यात होता है, जिसमें 90 प्रतिशत तक गिरावट आई है। निर्यातकों पर बैंक ब्याज की दोहरी मार पड़ रही है। भदोही, मिर्जापुर, बनारस के कारखानों में अमेरिका के लिए होने वाला उत्पादन बंद है। यूरोपीय, अरब और लैटिन अमेरिकी देशों के लिए उत्पादन हो रहा है, पर यह अमेरिका के मुकाबले कम है। पूर्वांचल में करीब छह लाख बुनकरों पर असर पड़ा है। ऐसे में, प्रभावित उद्योगों के लिए प्रोत्साहन पैकेज की मांग हो रही है।
कारपेट प्रमोशन एक्सपोर्ट काउंसिल के निदेशक पीयूष बरनवाल बताते हैं - कालीन, सिल्क, दरी के निर्यात में गिरावट है। लखनऊ के मशहूर चिकन हस्तशिल्प के निर्यात में 30 फीसदी गिरावट आई है। लखनऊ चिकनकारी हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पंजाबी बताते हैं कि निर्यातकों ने दूसरे बाजारों को निर्यात की तैयारी शुरू कर दी है। कनाडा, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों से बातचीत चल रही है।
Denne historien er fra October 01, 2025-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Hindustan Times Hindi
Hindustan Times Hindi
मां को चाकू घोंपकर बेटा पांचवीं मंजिल से कूदा, मौत
ग्रेनो वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शुक्रवार की शाम घरेलू विवाद में युवक ने मां पर चाकू से हमला कर दिया।
1 min
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
बेटे की हत्या के बाद फंदा लगाकर जान दी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में शनिवार सुबह एक कमरे से पिता और 13 वर्षीय बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई।
1 mins
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
सुरंग से दिल्ली-नोएडा एयरपोर्ट की दूरी घटेगी
राजधानी दिल्ली में आईजीआई और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी के लिए सुरंग बनाई जाएगी।
2 mins
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
प्रोफेसर हत्याकांड में चार संदिग्धों की तलाश तेज
डीयू की प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या मामले में जांच कर रही पुलिस टीम ने हत्या वाले दिन अपार्टमेंट में आने वाले 180 लोगों में से 176 लोगों को क्लीनचिट दे दी है।
1 mins
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
राजधानी में अत्याधुनिक आतंकरोधी मुख्यालय बनेगा
दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी क्षेत्र में इस अत्याधुनिक मुख्यालय का निर्माण होगा, भवन में 'वार रूम', हाईटेक साइबर फॉरेंसिक लैब और इनडोर फायरिंग रेंज की सुविधा होगी
1 min
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
एच 1 बी वीजा पर सख्ती की तैयारी
ग्रीन कार्ड व्यवस्था बंद करने का प्रस्ताव अमेरिकी संसद में पेश, भारतीयों की बढ़ेंगी मुश्किलें
2 mins
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
युवा बोले, परीक्षाओं में धांधली नहीं सहेंगे
जंतर-मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी के बैनर तले हुआ विरोध प्रदर्शन, पार्टी ने देशभर में आंदोलन चलाने की चेतावनी दी
1 mins
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
आग लगते ही शटर बंद कर भाग गया था रसोइया
खुलासा : मालवीय नगर स्थित होटल के रेस्त्रां की रसोई में इलेक्ट्रिक चूल्हा चालू करते ही तेज आवाज के साथ अचानक भड़की थी आग
2 mins
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
नौ सड़कों पर सेंट्रल वर्ज बनाए जाएंगे
राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पश्चिमी दिल्ली की नौ प्रमुख सड़कों पर सेंट्रल वर्ज बनाने की योजना बनाई है।
1 min
June 07, 2026
Hindustan Times Hindi
ऐतिहासिक : वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
आईपीएल और यूथ क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाले बिहार के समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धूम मचाने को तैयार हैं।
1 min
June 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
