Prøve GULL - Gratis
भारत-जापान दोस्ती का नया दौर
Hindustan Times Hindi
|August 29, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय जापान यात्रा उस सिलसिले की अगली कड़ी है, जिसने इन दोनों एशियाई देशों की पुरानी मित्रता को 21वीं सदी की सबसे अहम साझेदारियों में से एक बनाया है। साल 2014 की अपनी पहली टोक्यो यात्रा के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी ने रणनीतिक विश्वास और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए साझा दृष्टिकोण की बुनियाद पर भारत-जापान संबंधों को लगातार मजबूत किया है।
आजादी की लड़ाई के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज को जापान से मिला समर्थन इस बात का प्रमाण है कि दोनों देशों के रिश्ते सन् 1947 से पहले भी मित्रतापूर्ण थे। द्वितीय विश्व-युद्ध के बाद जापान को अपमानित करने वाली सैन फ्रांसिस्को शांति संधि का समर्थन करने से भारत ने इनकार कर दिया था और 1952 में जापान की पूर्ण संप्रभुता को इसने मान्यता देने का फैसला किया था। इन घटनाओं ने जापानियों के मन में भारत के प्रति सद्भावना का एक ऐसा भंडार बनाया, जो आज तक कायम है। पिछले एक दशक में जापान में शिंजो आबे, योशीहिदे सुगा, फुमियो किशिदा और अब शिगेरु इशिबा प्रधानमंत्री हुए। इन सबको प्रधानमंत्री मोदी के रूप में एक ऐसे साझेदार मिले, जो प्रतीकात्मक सद्भावना को व्यावहारिक सहयोग में तब्दील करने को लेकर हमेशा तत्पर रहे।
इस सहयोग के नतीजे भारत में आसानी से देखे जा सकते हैं। हालांकि, सिंगापुर की तुलना में जापान का निवेश बहुत कम है, फिर भी भारत में 42 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। जापानी मदद से भारत के विभिन्न शहरों में मेट्रो, दिल्ली-मुंबई महत्वाकांक्षी औद्योगिक गलियारा और मुंबई-अहमदाबाद पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को गति मिली है। भारत की शहरी नवीकरण परियोजनाओं और स्मार्ट सिटी योजनाओं में जापानी छाप साफ देखी जा सकती है। स्वच्छ ऊर्जा, कौशल व प्रौद्योगिकी में साझेदारी ने बुनियादी ढांचे में सहयोग को विस्तार दिया है। अहम बात यह है कि जापानी निवेश मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, नवीकरणीय ऊर्जा व उन्नत विनिर्माण योजनाओं जैसी हमारी दीर्घकालिक प्राथमिकताओं के साथ जुड़े हुए हैं, जो इस साझेदारी को स्थायित्व प्रदान करते हैं।
Denne historien er fra August 29, 2025-utgaven av Hindustan Times Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Hindustan Times Hindi
Hindustan Times Hindi
अंतिम पलों में हालैंड के गोल से नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में
नॉर्वे के साढ़े छह फुट लंबे इर्लिंग हालैंड ने 86वें मिनट में दाईं ओर से पैट्रिक बर्ग के पास पर गोल के सामने गेंद को बस प्यार से धकेल भर दिया।
1 mins
July 01, 2026
Hindustan Times Hindi
सुरक्षा चिंताओं ने रोकी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की शुरुआत
भारत में व्यावसायिक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं की शुरुआत अभी तक अटकी हुई है।
2 mins
July 01, 2026
Hindustan Times Hindi
ऐप हैक कर पाठ्य सामग्री बेचते थे
उत्तर जिला साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन कोचिंग संस्थान का ऐप हैक कर उसकी वीडियो पाठ्य सामग्री टेलीग्राम पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
1 min
July 01, 2026
Hindustan Times Hindi
लेटरहेड पर लिखा नाम मायने नहीं रखता : गोर
भारत में अमेरिकी राजदूत इंडो पैसिफिक विवाद पर बोले
1 min
July 01, 2026
Hindustan Times Hindi
अनजान विर्टानेन की हैरतंगेज वापसी, नंबर चार बेन को बाहर किया
चौथी वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन मंगलवार को विम्बलडन 2026 के पहले ही दौर में सबसे बड़े उलटफेर का शिकार बन गए।
1 mins
July 01, 2026
Hindustan Times Hindi
कीटनाशक निगलने से महिला की मौत, पति गंभीर
द्वारका के बिंदापुर इलाके में एक दंपती द्वारा कथित तौर पर कीटनाशक निगलकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है।
1 mins
July 01, 2026
Hindustan Times Hindi
किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दंपति पर केस दर्ज
मुखर्जी नगर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पड़ोस में रहने वाला शख्स एक 15 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर गांव ले गया।
1 min
July 01, 2026
Hindustan Times Hindi
कांग्रेस ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में दिए गए रक्षा मंत्री के बयान को आधार बनाते हुए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
1 min
July 01, 2026
Hindustan Times Hindi
मेडटेक लैब में तैयार की जाएगी स्वदेशी डेंगू किट
चिकित्सा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईसीएमआर की पहल पर नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ रिसर्च (एनआईएचआर) में मेडटेक लैब तैयार की जा रही है।
1 min
July 01, 2026
Hindustan Times Hindi
अब स्थान नहीं, मूड के हिसाब से घूम रहे लोग
नई वैश्विक ट्रैवल रिपोर्ट में हुआ खुलासा
1 mins
July 01, 2026
Listen
Translate
Change font size
