Facebook Pixel मेघों का घर मेघालय आज एक मिसाल | Hindustan Times Hindi - newspaper - Les denne historien på Magzter.com

Prøve GULL - Gratis

मेघों का घर मेघालय आज एक मिसाल

Hindustan Times Hindi

|

July 21, 2025

अबोड ऑफ क्लाउड्स यानी मेघों का घर कहलाने वाला मेघालय अब आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की लहर से लबरेज दिखता है। यह आज एक प्रेरणा है। यहां युवाओं में सफलता की कहानियां रचने का विश्वास है, तो उनके अडिग इरादों का समर्थन करती स्थितियां भी बनी हैं। सरकारी मदद से भी युवा एक नए मेघालय के निर्माण में लगे हैं। भारत की वित्त मंत्री ने प्रकृति और विकास के समन्वय की कहानी लिखते मेघालय की यात्रा की है और सुधरते हालात का जायजा लिया है। प्रस्तुत है उनकी कलम से मनोरम मेघालय के कुछ खास पहलू ...

- निर्मला सीतारमण

मेघों का घर मेघालय आज एक मिसाल

हाल ही में, मेघालय की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, मैंने गुवाहाटी से शिलांग तक सड़क मार्ग से यात्रा की। सड़क चौड़ी थी और यातायात सुचारू रूप से चल रहा था। मुझे याद है, यह वही पुरानी घुमावदार सड़क थी, जो बेहद संकरी और यातायात से भरी हुई थी। मेरा पहला पड़ाव री भोई जिले में मनोरम उमियम झील के पास था। उन्नीस सौ साठ के दशक में वाह उमखरा और वाह उमशिरपी नदियों से पन बिजली हासिल करने के लिए बांध बनाए गए थे। आज यह मानव निर्मित झील पर्यटन का केंद्र बन गई है, यहां जल क्रीड़ा व एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। जहां जलाशय से बिजली उत्पादन हो रहा है, वहीं पर्यटन ने झील के आसपास के लोगों को साल भर आजीविका पाने का मौका दिया है। झील को एक शिल्प गांव, सांस्कृतिक मंडप और वनस्पति उद्यान के साथ विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र में बदलने की परियोजना को विशेष वित्तीय मदद दी जा रही है।

उम्मीदों से भरे युवाओं से मिलना

हम प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) पर पहले पूर्वोत्तर गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए शाम तक शिलांग पहुंच गए। यह सभा उन युवा प्रशिक्षुओं की ऊर्जा और दृढ़ संकल्प से भरी हुई थी, जो पीएमआईएस के द्वारा बने अवसरों के माध्यम से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को भारत भर की शीर्ष कंपनियों से जोड़ना है। नगालैंड के दीमापुर के एक बैंड में लीड गिटारवादक 22 वर्षीय नितो एस किहो ने मुझे बताया कि कैसे वह इंटर्नशिप के बाद दोस्तों के साथ मिलकर कपड़ों का एक ब्रांड शुरू करना चाहते हैं।

एक अन्य प्रशिक्षु एलिजाबेथ लालसिम की प्रबल महत्वाकांक्षा उस समय स्पष्ट हो गई, जब उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने घर की सहज-सुविधाओं से बहुत दूर, विद्युत इंजीनियरिंग में अनुभव प्राप्त करने के लिए मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में इंटर्नशिप करने का फैसला किया। मैंने देखा कि कैसे मजबूत भविष्य के बीज बोए जा रहे हैं और सपने साकार हो रहे हैं। पूर्वोत्तर के युवा दूरियों को अपनी बढ़ती आकांक्षाओं में बाधा नहीं मान रहे हैं।

कृषि के आधुनिक रूप

FLERE HISTORIER FRA Hindustan Times Hindi

Hindustan Times Hindi

Hindustan Times Hindi

चीन सीमा पर बर्फबारी में भी सैन्य वाहन और टैंक सरपट दौड़ेंगे

चीन और पाकिस्तान सीमा पर ठंड के मौसम में बर्फबारी के बीच भी सैन्य वाहन और टैंक सरपट दौड़ेंगे।

time to read

2 mins

June 07, 2026

Hindustan Times Hindi

मां को चाकू घोंपकर बेटा पांचवीं मंजिल से कूदा, मौत

ग्रेनो वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शुक्रवार की शाम घरेलू विवाद में युवक ने मां पर चाकू से हमला कर दिया।

time to read

1 min

June 07, 2026

Hindustan Times Hindi

बेटे की हत्या के बाद फंदा लगाकर जान दी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में शनिवार सुबह एक कमरे से पिता और 13 वर्षीय बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

time to read

1 mins

June 07, 2026

Hindustan Times Hindi

सुरंग से दिल्ली-नोएडा एयरपोर्ट की दूरी घटेगी

राजधानी दिल्ली में आईजीआई और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी के लिए सुरंग बनाई जाएगी।

time to read

2 mins

June 07, 2026

Hindustan Times Hindi

भुखमरी के कगार पर लाखों लोग

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। ईरान युद्ध ने विश्व में ऊर्जा उत्पादों की कीमतों में ही इजाफा नहीं किया है, इस संघर्ष के कारण दुनियाभर के लाखों लोगों के सामने एक वक्त की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया।

time to read

1 min

June 07, 2026

Hindustan Times Hindi

प्रोफेसर हत्याकांड में चार संदिग्धों की तलाश तेज

डीयू की प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या मामले में जांच कर रही पुलिस टीम ने हत्या वाले दिन अपार्टमेंट में आने वाले 180 लोगों में से 176 लोगों को क्लीनचिट दे दी है।

time to read

1 mins

June 07, 2026

Hindustan Times Hindi

दुष्टा एआई ने कहीं का न छोड़ा

लीजिए, कॉमनवेल्थ का क्षेत्रीय सम्मान भी खोटा हुआ और ग्रांटा जैसी सम्मानित पत्रिका भी संदेह के घेरे में आ गई।

time to read

2 mins

June 07, 2026

Hindustan Times Hindi

राजधानी में अत्याधुनिक आतंकरोधी मुख्यालय बनेगा

दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी क्षेत्र में इस अत्याधुनिक मुख्यालय का निर्माण होगा, भवन में 'वार रूम', हाईटेक साइबर फॉरेंसिक लैब और इनडोर फायरिंग रेंज की सुविधा होगी

time to read

1 min

June 07, 2026

Hindustan Times Hindi

एच 1 बी वीजा पर सख्ती की तैयारी

ग्रीन कार्ड व्यवस्था बंद करने का प्रस्ताव अमेरिकी संसद में पेश, भारतीयों की बढ़ेंगी मुश्किलें

time to read

2 mins

June 07, 2026

Hindustan Times Hindi

शाह बोले, सीमा सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास हों

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के सालबगान में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

time to read

1 mins

June 07, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size