Facebook Pixel आतंकवाद के खात्मे को केंद्र प्रतिबद्ध | Haribhoomi Jabalpur - newspaper - Les denne historien på Magzter.com

Prøve GULL - Gratis

आतंकवाद के खात्मे को केंद्र प्रतिबद्ध

Haribhoomi Jabalpur

|

June 10, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उल्लेखनीय उपलब्धि ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी है।

आतंकवाद के खात्मे को केंद्र प्रतिबद्ध

इस कामयाबी का पूरा श्रेय भारतीय सेना को जाता है। ऑपरेशन सिंदूर के पहले चरण को एक माह पूरा होने जा रहा है। देशवासियों ने भारत की बहादुर सेना के अद्भुत पराक्रम को देखा है, लेकिन विपक्ष के कतिपय नेताओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जिस तरह के प्रश्न उठाए जा रहे हैं वे न तो सामयिक हैं और न ही उनका कोई औचित्य दिखता है। जो प्रमुख प्रश्न उठाए जा रहे हैं, वे हैं : सीजफायर क्यों किया गया? क्या इस फैसले में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दबाव डाला? ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की कितनी सैन्य क्षति हुई? इस विषय में चर्चा के लिए संसद का सत्र क्यों नहीं बुलाया जा रहा है? ये सवाल आज की परिस्थितियों में गैरवाजिब हैं। इन सारे सवालों के उत्तर उचित फोरम पर दिए जा चुके हैं।

पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को दिल दहला देने वाले आतंकी हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सीडीएस एवं तीनों सेना के अध्यक्षों के साथ लगातार बैठकें की, रणनीति बनाई, लक्ष्य निर्धारित किया और आतंकवादियों के सफाये का अभियान शुरू किया, जिसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। 7-8 मई की रात को भारत की सेना ने पाकिस्तान में लगभग 100 किलोमीटर घुसकर लक्षित हमला किया, जिसमें आतंकियों के नौ ठिकानों, उनके प्रशिक्षण शिविरों तथा पाक एयरबेस सिस्टम को तबाह कर दिया। भारतीय सेना ने राफेल जेट, एससीएएलनी मिसाइलों तथा हैमर बमों का उपयोग करके केवल 22 मिनट में मिशन पूरा किया। वस्तुतः पहली बार किसी देश ने परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र के हवाई ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया। यह सामान्य साहस की बात नहीं है। दूसरी ओर आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान के अनेक नेताओं, उच्च अधिकारियों तथा पाक सेना प्रमुख के शामिल होने से फिर इसकी पुष्टि हो गई कि आतंकवादियों के पाक सेना से बहुत गहरे संबंध है।

FLERE HISTORIER FRA Haribhoomi Jabalpur

Haribhoomi Jabalpur

Haribhoomi Jabalpur

विपक्षी एकता पर भारी कांग्रेस-आप टकराव

सं सद के मानसून सत्र से ठीक पहले आप का 'इंडिया' गठबंधन से अलगाव बताता है कि भाजपानीत राजग के चुनावी मुकाबले के बड़े लक्ष्य के साथ हुई विपक्षी एकता परस्पर दलगत हितों के टकराव के ग्रहण से नहीं बच पा रही।

time to read

4 mins

August 04, 2025

Haribhoomi Jabalpur

Haribhoomi Jabalpur

नेशनल बैंक ओपन : विक्टोरिया ने कोको गॉफ को हराकर किया उलटफेर, पोपिरिन क्वार्टर फाइनल में

कनाडा की युवा खिलाड़ी विक्टोरिया एमबोको ने शीर्ष वरीय कोको गॉफ को हराकर उलटफेर करते हुए नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

time to read

1 mins

August 04, 2025

Haribhoomi Jabalpur

भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक आकर्षक स्थल, ट्रपं का बयान गलत : मानुमूर्ति

भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक आकर्षक स्थल है और पिछले तीन साल से सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत की अर्थव्यवस्था को 'मृत' बताना 'बिल्कुल गलत' है।

time to read

1 min

August 04, 2025

Haribhoomi Jabalpur

विधायक जी का कटहल चोरी न हुआ होता तो ये कमाल कैसे हो पाता

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के दौरान एक ऐसी फिल्म का नाम लिया गया जो साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

time to read

2 mins

August 04, 2025

Haribhoomi Jabalpur

कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया ब्राजील ने जीता कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब

छह बार विश्व की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही मार्टा के शानदार प्रदर्शन की मदद से ब्राजील की महिला फुटबॉल टीम ने तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर नौवां कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब जीता।

time to read

1 min

August 04, 2025

Haribhoomi Jabalpur

सात शीर्ष कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 1.35 लाख करोड़ रुपए घटा

एजेंसी । नई दिल्ली देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले हफ्ते 1.35 लाख करोड़ रुपए घट गया।

time to read

1 min

August 04, 2025

Haribhoomi Jabalpur

Haribhoomi Jabalpur

अजय देवगन की फिल्मों ने की जमकर कमाई, कई तो बुरी तरह पिटीं ...

मुंबई। अभिनेता अजय देवगन साल 2012 में आई अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल लेकर दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं।

time to read

2 mins

August 03, 2025

Haribhoomi Jabalpur

Haribhoomi Jabalpur

आर्थिक राष्ट्रवाद दिखाने का वक्त

गि द्ध के श्राप से गाय नहीं मरती। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत व रूस को मृत अर्थव्यवस्था कह भर देने से भारतीय अर्थव्यवस्था मृत नहीं हो जाती है।

time to read

4 mins

August 03, 2025

Haribhoomi Jabalpur

Haribhoomi Jabalpur

अमेरिकी दबाव के आगे झुके नहीं भारत

कीनन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच कारोबार और गहरी मित्रता की जिन चमकीली ऊंचाइयों की उम्मीदें की जा रही थी, वे ट्रंप के द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के ऐलान के बाद चकनाचूर हो गई हैं।

time to read

4 mins

August 03, 2025

Haribhoomi Jabalpur

Haribhoomi Jabalpur

ट्रंप के ‘डेड’ बोल भारत को नागवार

राष्ट्र पति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी दफा अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर सत्तासीन होने के पश्चात अपनी राजनीतिक शक्ति के अहंकार में एकदम मदहोश हो गए हैं।

time to read

6 mins

August 03, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size