Prøve GULL - Gratis
माओवाद पर सबसे बड़ा प्रहार, मारे गए 31 नक्सली, दो जवान भी शहीद
Hari Bhoomi
|February 10, 2025
डीआरजी के हवलदार व एसटीएफ के आरक्षक शहीद, दो जवान घायल
-
मद्देड़-फरसेगढ़ बार्डर एरिया के जंगल में नेशनल पार्क एरिया कमेटी से हुई मुठभेड़
31 नक्सलियों के शव, एके 47, एसएलआर, इंसास, थ्री नॉट थ्री रायफल बीजीएल लांचर व विस्फोटक बरामद
घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर किया गया रेफर
बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में हुए अब तक के सबसे बड़े एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 31 वर्दीधारी माओवादियों को मार गिराया है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में माड़ में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों 29 नक्सलियों को ढेर किया था, इसे देखते हुए यह अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर माना जा रहा है। यह मुठभेड़ नेशनल पार्क एरिया स्थित मद्देड़-फरसेगढ़ बार्डर एरिया के जंगल में हुई। नेशनल पार्क एरिया कमेटी से हुई मुठभेड़ में डीआरजी व एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए, वहीं दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया।- भारी संख्या में अत्याधुनिक हथियार व विस्फोटक भी बरामद किया गया
नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी व तेलगांना स्टेट कमेटी के माओवादियों के मौजूदगी की सूचना पर 7 फरवरी को लगभग 48 घंटे पहले डीआरजी बीजापुर के अलावा बस्तर फाइटर व एसटीएफ की संयुक्त बल के 650 जवानों को आपरेशन में रवाना किया गया था। रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 3-4 बजे तक लगभग 7 घंटे नक्सलियों व सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग होती रही। फायरिंग बंद होने के बाद सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से 11 महिला व 20 पुरुष वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा भारी संख्या में अत्याधुनिक हथियार व विस्फोटक भी बरामद किया गया है। पहली बार लगातार 7 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ को देखते हुए रिइनफोर्समेंट के लिए डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर व सीआरपीएफ के अतिरिक्त बल को रवाना करना पड़ा। देर शाम फायरिंग बंद होने के बाद संयुक्त सुरक्षाबल जिला मुख्यालय बीजापुर लौटने लगे हैं। वहीं शहीद जवानों के शवों को भी जिला मुख्यालय लाया जा चुका है।Denne historien er fra February 10, 2025-utgaven av Hari Bhoomi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Hari Bhoomi
Hari Bhoomi
छाल के जंगलों में बाघ की धमक से दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
जिले में हाथियों के बाद अब बाघ की धमक से लोगों में दहशत का माहौल है। धरमजयगढ़ वन मंडल द्वारा गांव वालों को अलर्ट करते हुए जिस जगह बाघ आने की सूचना मिली है, आसपास के जंगलों में सर्चिंग की जा रही है।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया ब्राजील ने जीता कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब
छह बार विश्व की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही मार्टा के शानदार प्रदर्शन की मदद से ब्राजील की महिला फुटबॉल टीम ने तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर नौवां कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब जीता।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
पतंजलि चिकित्सालय में एम्स, टाटा कैंसर सर गंगा राम के साथ मिलकर उपचार : रामदेव
हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि अनुसंधान संस्थान और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अनामयम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
डिग्रियां अब जरूरी नहीं, कौशल मेहनत हो तो कमा सकते हैं करोड़ों
एमबीए जैसी डिग्रियां सिर्फ चोचलेबाजी है। वर्तमान में यू- ट्यूबर भी करोड़ों कमा लेते हैं।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
कुली के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे आमिर रजनीकांत के छुए पैर
रजनीकांत की फिल्म कुली का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
रेवन्ना अब कैदी नंबर-15528, रोते हुए कटी जेल में पहली रात
बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद जनता दल (सेक्युलर) के नेता प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में कैदी नंबर 15528 दिया गया।
1 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
2000-500 की गड्डियों का ढेर, पैसा गिनते दिखे पूर्व विधायक के खास
आंध्र प्रदेश शराब घोटाला मामले में पैसों की गड्डियां का ढेर सामने आया है।
1 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
पत्नी ने पति की करवाई हत्या : बेटी ने भी साथ दिया
असम के डिब्रूगढ़ जिले में पत्नी ने बेटी की मदद से पति की हत्या करवा दी।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
ओवल टेस्टः कृष्णा ने झटके तीन विकेट, सिराज के खाते में आए दो रोमांचक मोड़ पर मैच, इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर, भारत को 4 विकेट की दरकार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का रोमांचक पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल रविवार को खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका।
2 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
विपक्षी एकता पर भारी कांग्रेस-आप टकराव
सं सद के मानसून सत्र से ठीक पहले आप का 'इंडिया' गठबंधन से अलगाव बताता है कि भाजपानीत राजग के चुनावी मुकाबले के बड़े लक्ष्य के साथ हुई विपक्षी एकता परस्पर दलगत हितों के टकराव के ग्रहण से नहीं बच पा रही।
4 mins
August 04, 2025
Listen
Translate
Change font size

