2025 में धमाके और प्रदूषण ने रोकीं खेल, मनोरंजन व पर्यटन गतिविधियां
Dainik Jagran
|December 30, 2025
प्रदूषण और लाल किला के पास हुए विस्फोट के बाद बने प्रतिकूल माहौल को छोड़ दें तो पूरा वर्ष खेल, मनोरंजन व पर्यटन के लिए रहा बेहतर
-
पर्यटन, मनोरंजन व खेल के लिए सुरक्षित वातावरण की जरूरत होती है। दिल्ली में वर्ष 2025 की शुरुआत से यह तीनों क्षेत्र कुलांचे भर रहे थे। प्रदूषण बढ़ने और लाल किला के पास हुए धमाके से पहले राजधानी में कई बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजन हुए। इससे लोगों को रोजगार मिला और अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई, लेकिन बाद में इसमें दिक्कत आई। नवंबर में लाल किला के पास हुए आतंकी धमाके, वायु प्रदूषण बढ़ने और इंडिगो की हवाई उड़ानें प्रभावित होने से सबसे अधिक पर्यटन, मनोरंजन व खेल गतिविधियां प्रभावित हुईं। प्रदूषण इतना अधिक हो गया कि आउटडोर खेल गतिविधियां व अन्य आयोजनों पर रोक लगानी पड़ी। उत्सवी आयोजन निरस्त होने लगे। इस माहौल के बीच, लाल किला में यूनेस्को के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर भव्य समागम के साथ रूस के राष्ट्रपति पुतिन और प्रसिद्ध फुटबालर मैसी के दौरे, अंतरराष्ट्रीय गायकों के कंसर्ट और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से खूब उत्साह भी मिला। वायु प्रदूषण के खतरनाक होने से पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला और उत्सवों से दिल्ली खूब गुलजार रही। इस तरह 2025 दिल्ली के पर्यटन, मनोरंजन और खेल गतिविधियों के लिए मिला-जुला रहा। पेश है नेमिष हेमंत की रिपोर्ट:
इस वर्ष बनी नई सरकार ने दिल्ली को आयोजन और उत्सव हितैषी शहर बनाने पर जोर दिया। इसके लिए जरूरी नीतियों में सुधार किए गए। सबसे बड़ा निर्णय होटल व रेस्तरां समेत अन्य गतिविधियों को दिल्ली पुलिस के एनओसी व मंजूरी की अनिवार्यता से बाहर करना रहा। इससे लाखों रेस्तरां व होटल संचालकों को इंस्पेक्टराज से बड़ी राहत मिली। इसी तरह, दिल्ली सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए। स्टेडियमों के किराये में 40-50 प्रतिशत की कटौती और सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की, जिससे कार्यक्रमों के आयोजन आसान हुए।
Denne historien er fra December 30, 2025-utgaven av Dainik Jagran.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran
Dainik Jagran
इस बार चलेगी मेरी मर्जी
अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने पिछले साल फिल्म निर्माण में भी कदम रखा।
2 mins
January 04, 2026
Dainik Jagran
खुद को स्वीकार करना सीखें
इस साल आस्कर अवार्ड में अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म की 15 शार्ट लिस्ट फिल्मों में विशाल जेठवा और ईशान खट्टर अभिनीत फिल्म 'होमबाउंड' भी शामिल हुई है । नीरज घेवन निर्देशित फिल्म के प्रमोशन के लिए अमेरिका से लौटे विशाल से हुई स्मिता श्रीवास्तव की बातचीत के अंश.....
3 mins
January 04, 2026
Dainik Jagran
चुपचाप चमक बिखेरता मौन फैशन
अच्छा दिखने के लिए आप कितने ही प्रयास करें, अधूरापन का एहसास बना रहता है। वहीं, क्वाइट लग्जरी में सब एफर्टलेस होता है। सादगी और सहजता इसकी सबसे बड़ी खूबी है, पर क्या है क्वाइट लग्जरी और किस-किस अंदाज में नजर आ रही है इसकी चमक। फैशन व ग्लैमर की दुनिया के विशेषज्ञों से इस बारे में जाना सीमा झा ने ...
2 mins
January 04, 2026
Dainik Jagran
प्रतिभा को देते रहें धार
अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर के लिए यह साल बड़ी उम्मीदों से भरा है।
2 mins
January 04, 2026
Dainik Jagran
ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन ऊर्जा संरक्षण में अव्वल
पूर्वी दिल्ली: कहते हैं छोटी पर निरंतर की गई कोशिश अक्सर बड़े बदलाव लाती है।
1 mins
January 04, 2026
Dainik Jagran
मैं चक्कर में नहीं पड़ता
फिल्म में हर कलाकार का काम करने का अपना तरीका होता है, कुछ नियम होते हैं, जिसके अनुसार वह काम करते हैं।
1 min
January 04, 2026
Dainik Jagran
श्रीलंका की तरह चीनी कर्ज के जाल में फंसा बांग्लादेश : रिपोर्ट
नई दिल्ली, आइएएनएस: चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआइ) पर ढाका की बढ़ती निर्भरता को देखते हुए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि बांग्लादेश भी उसी तरह कर्ज के जाल में फंस गया है, जैसे श्रीलंका फंसा था।
1 mins
January 04, 2026
Dainik Jagran
2026 के आसपास स्थिर हो सकता है भारतीय रुपया
नई दिल्ली, एएनआइ : विदेशी फंडों की निकासी, व्यापार में अनिश्चितता और उच्च हेजिंग मांग के कारण कैंलेडर वर्ष 2025 के दौरान भारतीय मुद्रा में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट रही है।
1 min
January 04, 2026
Dainik Jagran
काम का बढ़ता दबाव खराब कर रहा है चिकित्सकों को मानसिक स्वास्थ्य
जनसंख्या के मुकाबले चिकित्सक कम होने से आराम के लिए नहीं मिलता पर्याप्त समय
2 mins
January 04, 2026
Dainik Jagran
कोंडली में बदमाशों ने युवक पर चाकू से वार कर किया घायल
न्यू अशोक नगर इलाके में शनिवार सुबह एक युवक पर अज्ञात बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।
1 min
January 04, 2026
Listen
Translate
Change font size
