Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År

Prøve GULL - Gratis

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर कम नहीं हुआ वाहनों का दबाव

Dainik Jagran

|

October 24, 2025

गुरुग्राम के दक्षिण इलाके को मिल रहा द्वारका एक्सप्रेसवे का लाभ, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे को एलिवेटेड करना ही समस्या का समाधान

- आदित्य राज

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर कम नहीं हुआ वाहनों का दबाव

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए बनाए गए द्वारका एक्सप्रेसवे का अधिक लाभ नहीं दिख रहा है। पहले की तरह ही पीक आवर के दौरान एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव रहता है। सिरहौल बार्डर से लेकर महिपालपुर तक तो चार से पांच मिनट का सफर अभी भी आधे से एक घंटे में तय करना पड़ रहा है। इससे साफ हो गया है कि एक्सप्रेसवे को एलिवेटेड करना ही समस्या का समाधान है। इसके अलावा दूसरा विकल्प नहीं बचा है। एलिवेटेड करने में जितनी देरी होगी, समस्या उतनी ही गंभीर हो जाएगी। परेशान लोगों की मांग है कि केंद्र सरकार कम से कम सिरहौल बार्डर से महिपालपुर तक का भाग तत्काल प्रभाव से एलिवेटेड कराए। इससे 50 प्रतिशत से अधिक ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।

खेड़कीदौला टोल प्लाजा के नजदीक से लेकर महिपालपुर में शिवमूर्ति के सामने तक द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के ऊपर से ट्रैफिक का दबाव कम करना था। प्रोजेक्ट के पूरा होने से पहले दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (सिरहौल बार्डर) से प्रतिदिन दोनों शहरों के बीच औसतन चार लाख वाहन गुजरते थे। अब प्रतिदिन औसतन तीन लाख वाहन गुजरते हैं।

वाहनों की संख्या कम होने का असर एक्सप्रेसवे पर राजीव चौक से लेकर खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक दिखता है लेकिन जहां दिखने की उम्मीद थी, वहां नहीं दिखता है।

इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि तीन लाख वाहनों में से अधिकतर साइबर सिटी व उद्योग विहार इलाके में ही रह जाते हैं। इनमें से अधिकतर वाहन पीक आवर के दौरान यानी सुबह आठ बजे से लगभग 11 बजे एवं शाम पांच बजे से रात नौ बजे के दौरान ही एक्सप्रेसवे से होकर निकलते हैं। इससे पीक आवर के दौरान सिरहौल बार्डर से लेकर महिपालपुर तक एक्सप्रेसवे के मुख्य मार्ग से लेकर सर्विस लेन तक में वाहन रेंगते रहते हैं।

FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran

Dainik Jagran

बड़े वीजा शुल्क को चुनौती देने वाले केस का सामना करेगा ट्रंप प्रशासन

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा के लिए नए आवेदनों पर लगाए गए एक लाख डालर शुल्क को चुनौती देने वाले मुकदमों का सामना करने की घोषणा की है।

time to read

1 min

October 25, 2025

Dainik Jagran

दूसरे चरण में भाजपा व जदयू का 27-27 सीटों पर राजद से मुकाबला

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मैदान भी सज चुका है। दूसरे चरण की 122 सीटों पर राजद और भाजपा की सबसे अधिक सीटों पर फैसला होना है।

time to read

1 mins

October 25, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

भाजपा प्रत्याशी 28 विधायकों का समर्थन लेकर पहुंचे थे, मतपेटी से निकले 32 वोट

राज्य ब्यूरो, जागरण, श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद पहली बार हुआ राज्यसभा चुनाव बेहद रोचक रहा।

time to read

1 min

October 25, 2025

Dainik Jagran

भारत के बाद तालिबान पाक को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाएगा

सुप्रीम लीडर अखुंदजादा ने तेजी से काम करने के दिए निर्देश

time to read

2 mins

October 25, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

नवाचारी उपाय से सतत विकास का लक्ष्य पूरा कराने की नीति आयोग की तैयारी

नीति आयोग की बेस्ट प्रैक्टिसेज पर क्षेत्रीय संगोष्ठी में (बाएं से) वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, उत्तराखंड के विशेष सचिव अजय मिश्रा, आयोग के अपर सचिव रोहित कुमार, मंडलायुक्त राजलिंगम • जागरण

time to read

1 min

October 25, 2025

Dainik Jagran

पांच साल के निचले स्तर पर इस्पात के दाम

घरेलू इस्पात की कीमतें पांच साल के निचले स्तर पर आ गई हैं और 47,000-48,000 रुपये प्रति टन के दायरे में कारोबार कर रही हैं। बढ़ते आयात सहित कई कारकों के कारण कीमतें प्रभावित हुई हैं।

time to read

1 min

October 25, 2025

Dainik Jagran

एयरपोर्ट की अधिगृहीत जमीन पर अवैध निर्माण करने वाले 112 पर केस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए अधिगृहीत जेवर के छह गांवों में 1181.27 हेक्टेयर जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ जेवर व रबूपुरा कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

time to read

1 min

October 25, 2025

Dainik Jagran

पीयूष 'मुरादों का बच्चा, सर्वधर्म समभाव उसका नैसर्गिक गुण था

एड गुरु के नाम से प्रसिद्ध पीयूष पांडे किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। देश-दुनिया में उनके चाहने वालों की एक बड़ी संख्या है। अब जब वो अपनी स्थूल देह से निर्वाण कर गए, ऐसे में क्या खास और क्या आम .. हर कोई उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। दैनिक जागरण ने उनकी बड़ी बहन थियेटर कलाकार और साहित्यकार रमा पांडे से बातचीत की।

time to read

2 mins

October 25, 2025

Dainik Jagran

हमारी सरकार आई तो भ्रष्टाचार से नहीं किया जाएगा कोई समझौता : तेजस्वी

जागरण टीम, पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में सबसे पहले दवाई, कमाई और पढ़ाई चौपट हुई। इनके शासन में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता है। बिहार में आज लोग भ्रष्टाचार, अपराध, अफसरशाही से परेशान हैं। कानून व्यवस्था चौपट है।

time to read

1 min

October 25, 2025

Dainik Jagran

पाकिस्तान के रक्षा बजट का आधा तो छठ पर ही खर्च कर देंगे भारतीय

सूर्य उपासना के महापर्व छठ को पूरे देश में आस्था, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है।

time to read

2 mins

October 25, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size