Prøve GULL - Gratis

असाधारण शौर्य की अप्रतिम गाथा

Dainik Jagran

|

September 23, 2025

साठ साल बाद भी 1965 का युद्ध इसलिए प्रासंगिक है, क्योंकि पाकिस्तान सुधरा नहीं है

इतिहास में वर्तमान और भविष्य के लिए भी सूत्र छिपे होते हैं। हमारे इतिहास का ऐसा ही एक हिस्सा 1965 है। उस वर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच पहला औपचारिक युद्ध हुआ था। आज 23 सितंबर को उस युद्ध के पूरे साठ वर्ष बीत गए हैं। इससे पहले आजादी के तुरंत बाद भारत ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया था। हालांकि 1962 में चीन के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान को लगा कि भारत कमजोर है, क्योंकि उस लड़ाई ने भारत की रक्षा तैयारियों, खुफिया जानकारी और राजनीतिक नेतृत्व एवं सेना के बीच समन्वय में गंभीर खामियों को उजागर किया था। इसके अलावा, पाकिस्तान ने 1963 में शक्सगाम घाटी चीन को सौंपकर ड्रैगन के साथ संबंधों को मजबूत किया। चीन ने अगले ही साल अपना पहला परमाणु परीक्षण भी किया। उसी दौरान पाकिस्तान सीईएनटीओ और एसईएटीओ जैसे संगठनों का हिस्सा बन रहा था। इनमें सीईएनटीओ एक सैन्य गठबंधन था।

इसमें तुर्की, ईरान, पाकिस्तान और ब्रिटेन शामिल थे। जबकि एसईएटीओ दक्षिण पूर्व एशिया में साम्यवाद को रोकने के उद्देश्य से बना गठबंधन था, जिसमें अमेरिका, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, थाइलैंड और पाकिस्तान शामिल थे। ये दोनों संगठन शीत युद्ध के दौरान साम्यवादी विस्तारवाद के जवाब में बनाए गए थे। इनका हिस्सा बनकर पाकिस्तान की ताकत बढ़ी थी।

FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran

Dainik Jagran

वर्क फ्राम होम के नाम पर लोगों से ठगी कर खरीदा था क्रिप्टोकरेंसी, गिरफ्तार

वर्क फ्राम होम के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को शाहदरा साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

October 13, 2025

Dainik Jagran

इंसानों का 150 साल जीना होगा जल्द संभव

इंसान की लंबे समय से ये इच्छा रही है कि वह स्वस्थ तौर पर 150 साल तक जी सके।

time to read

1 min

October 13, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

प्रभु श्रीराम के त्याग और मर्यादा की पेश की भव्य गाथा

शंख व घंटियों की ध्वनियों के बीच प्रभु राम के जन्म का अलौकिक दृश्य हो या फिर राज्याभिषेक के दौरान अयोध्यावासियों का उत्साह, हर प्रसंग ने दर्शकों को बांधे रखा।

time to read

1 min

October 13, 2025

Dainik Jagran

अदृश्य' हो चुके हैं फुटपाथ, अधूरे प्रयासों से मुश्किल है स्थायी समाधान

फुटपाथ खस्ताहाल और अतिक्रमण की जद में हैं, स्थानीय निकाय, लोक निर्माण विभाग फुटपाथ को कब्जा रहित बनाने में व उनकी मरम्मत करने में नाकाम

time to read

3 mins

October 13, 2025

Dainik Jagran

न्यू कोंडली में गोदाम से हुई थी 600 किलो काजू की चोरी, चार गिरफ्तार

न्यू कोंडली स्थित गोदाम से काजू चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 mins

October 13, 2025

Dainik Jagran

अपार्टमेंट खाली करने की समय सीमा खत्म, आज काटे जाएंगे बिजली-पानी के कनेक्शन

280 फ्लैट खाली हो चुके हैं, 55-56 परिवारों ने नहीं छोड़ा सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट

time to read

2 mins

October 13, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

बांग्लादेश में 150 पूर्व और सेवारत अधिकारियों पर चार्जशीट की तैयारी

बांग्लादेशी सेना के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के शासन में छात्रों और सरकार से असहमति जताने वालों पर कथित अत्याचार, उन्हें जबरन गायब किए जाने और हत्याओं के मामले में 150 से ज्यादा सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आइसीटी) की रडार में आ गए हैं।

time to read

1 mins

October 13, 2025

Dainik Jagran

आस्ट्रेलिया ने प्राप्त किया वनडे का सबसे बड़ा लक्ष्य

कप्तान हीली ने खेली तूफानी 142 रन की पारी, आस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से हराया

time to read

2 mins

October 13, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

जोहोर कप में भारत का अजेय अभियान जारी

भारतीय जूनियर पुरुष हाकी टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर सुल्तान जोहोर कप में लगातार दूसरी जीत के साथ अपना अजेय अभियान जारी रखा।

time to read

1 min

October 13, 2025

Dainik Jagran

सीसीटीवी कैमरे में देखकर यूके से बचा ली घर में चोरी

कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में चोर बंद मकान का ताला काटकर चोरी करने घुसा।

time to read

1 min

October 13, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size