Prøve GULL - Gratis
अपने ही जाल में फंसता जा रहा पाकिस्तान
Dainik Jagran
|September 17, 2025
टूर्नामेंट से हटना पीसीबी के लिए होगा नुकसानदायक गंवानी पड़ सकती है 140 करोड़ रुपये की कमाई
एशिया कप में रविवार को मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के बाद आक्रमक तेवर अपनाने वाला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब अपने ही जाल में फंसता जा रहा है।
पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को हटाने की मांग की थी, जिसे आइसीसी ने खारिज कर दिया है। हालांकि पीसीबी ने धमकी दी थी कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वह यूएई के विरुद्ध मैच का बायकाट करेगा और टूर्नामेंट से भी हट जाएगा, लेकिन पीसीबी के लिए ऐसा करना नामुमकिन लग रहा है।
जानकारों का कहना है कि एसीसी या आइसीसी टूर्नामेंट खेलने के लिए सभी देश बाध्य होते हैं और अगर ऐसा होता तो भारतीय टीम पहले ही यह कर चुकी होती।
पीसीबी पहले भी ऐसी धमकियां देता रहा है, लेकिन हर बार उसने यू टर्न लिया है। इससे पहले, जब भारत ने पाकिस्तान में एशिया कप खेलने से इन्कार कर दिया था, तब पीसीबी ने शुरुआत में बहुत हल्ला मचाया, लेकिन बाद में उसे हाइब्रिड माडल पर यह टूर्नामेंट श्रीलंका में कराना पड़ा और भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले। दरअसल, पीसीबी ने टूर्नामेंट से हटने की धमकी तो दे दी, लेकिन मोहसिन नकवी पीसीबी के अध्यक्ष के साथ एसीसी के चेयरमैन भी हैं और अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो उनकी एसीसी अध्यक्ष के रूप में उनकी छवि भी खराब होगी।
Denne historien er fra September 17, 2025-utgaven av Dainik Jagran.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran
Dainik Jagran
अब 28 दिन पहले ही मौसम विभाग जारी कर देगा जानलेवा गर्मी की चेतावनी
यूनिवर्सिटी आफ रीडिंग, लीड्स व आइआइटीएम पुणे ने मौसम डेटा का किया विश्लेषण
1 mins
April 27, 2026
Dainik Jagran
एफटीआईआई प्रवेश परीक्षा केंद्र पर हंगामा, पेपर लीक का आरोप
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एफटीआइआइ) पुणे की प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा किया।
1 min
April 27, 2026
Dainik Jagran
हत्या के 29 साल पुराने मामले में दो दोषियों की सजा बरकरार
शिवपुरी में 1997 में लूटपाट के दौरान एक महिला की हत्या के 29 साल पुराने मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दो दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है।
1 min
April 27, 2026
Dainik Jagran
चारधाम यात्रा के लिए तैयार उत्तराखंड
रुद्राष्टकम के आरंभ में गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है, 'हे ईशान!
3 mins
April 27, 2026
Dainik Jagran
हमलावर ने सुरक्षा घेरा तोड़ा, बंदूक असेंबल की और फायरिंग करते हुए बालरूम की तरफ दौड़ा
व्हाइट हाउस करेस्पोंडेंट डिनर के दौरान हुई गोलीबारी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
1 mins
April 27, 2026
Dainik Jagran
धमाके की आवाज के बाद केबिन में भरने लगा था धुआं
स्विस एयरलाइंस के विमान में सवार यात्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में बयां की आपबीती
2 mins
April 27, 2026
Dainik Jagran
अब ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाएगी डीएमआरसी
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए अपनी नई इकाई दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआइएल) का गठन किया है।
1 min
April 27, 2026
Dainik Jagran
दिल्ली सरकार ने हीट वेव एक्शन प्लान को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में बढ़ते तापमान और लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए 'हीट वेव एक्शन प्लान 2026' की विस्तृत समीक्षा कर उसे और प्रभावी बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
1 mins
April 27, 2026
Dainik Jagran
शैक्षिक योग्यता की गलत जानकारी देना भ्रष्ट आचरण नहीं
दिल्ली हाई कोर्ट ने विधानसभा चुनाव में नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में शैक्षिक योग्यता से संबंधित जानकारी पर अपना महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है।
1 mins
April 27, 2026
Dainik Jagran
चड्ढा के बयान से आप सतर्क, विधायकों पर नजर
डैमेज कंटोल संभालेंगे मनीष सिसोदिया
2 mins
April 27, 2026
Listen
Translate
Change font size

