Prøve GULL - Gratis
नेपाल में संसद से सुप्रीम कोर्ट तक फूंके, पीएम का इस्तीफा
Dainik Jagran
|September 10, 2025
प्रधानमंत्री आवास और राष्ट्रपति दफ्तर भी जलाया, सेना ने संभाली सुरक्षा की कमान; पूर्व पीएम प्रचंड व देउबा, पूर्व गृह मंत्री लेखक और संचार मंत्री गुरुंग के घरों में तोड़फोड़; पूर्व प्रधानमंत्री झाला नाथ खनल की पत्नी को जिंदा जलाया, अस्पताल में हुई मौत; वित्त मंत्री और कई अन्य मंत्रियों को घरों में घुसकर और दौड़ा-दौड़ाकर लोगों ने पीटा
-
- राजनीतिक दलों व अखबारों के दफ्तरों में आगजनी के साथ ही कई बैंकों में लूटपाट
- राष्ट्रपति और नेपाली सेना ने प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और वार्ता की अपील की
- खराब सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर काठमांडू का त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद
राजनीतिक संकट से जूझ रहे नेपाल में जेन-जी युवाओं के नेतृत्व में सोमवार को भड़का आंदोलन मंगलवार को और उग्र हो गया।
प्रदर्शनकारियों ने संसद व सुप्रीम कोर्ट में आगजनी की। राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास, मुख्य प्रशासनिक परिसर सिंह दरबार और वरिष्ठ नेताओं के घरों में भी आग लगा दी। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल और कई अन्य मंत्रियों को घरों में घुसकर पीटा। वित्त मंत्री को तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। राजनीतिक दलों, अखबारों व टीवी चैनल के दफ्तरों में आगजनी के साथ ही कई बैंकों में लूटपाट की गई। कई पुलिस चौकियों को आग के हवाले कर दिया गया।
बढ़ते आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन आंदोलनकारी शांत नहीं हुए। लिहाजा रात में सुरक्षा की कमान सेना ने अपने हाथों में ले ली।
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और वार्ता के जरिये समाधान निकालने का आग्रह किया है। सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने भी संयम बरतने और वार्ता शुरू करने की अपील की। साथ ही कहा कि कुछ समूह कठिन परिस्थितियों का अनुचित लाभ उठा रहे हैं और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं और इसे सेना ने नियंत्रण में ले लिया है।
Denne historien er fra September 10, 2025-utgaven av Dainik Jagran.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran
Dainik Jagran
बंधवाड़ी में खत्म होगा कूड़े का पहाड़, नई एजेंसियों को मिलेगा जिम्मा
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर वर्षों से जमा कूड़े के पहाड़ को तेजी से खत्म करने के लिए अब नगर निगम नई एजेंसियों को निस्तारण कार्य सौंपने की तैयारी कर रहा है।
1 mins
June 04, 2026
Dainik Jagran
कोर्ट से बेदखली के आदेश के बाद डासना में बने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर
गाजियाबाद में 2021 में एक हेक्टेयर जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था मदरसा
2 mins
June 04, 2026
Dainik Jagran
पीएम ने नेपाल को भारत का प्राथमिकता वाला साझेदार बताया
नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामीछने ने बुधवार को पीएम मोदी से मुलाकात की।
1 min
June 04, 2026
Dainik Jagran
गति सीमा का पालन किए बिना लेन चेंज पर चालान
गुरुग्राम : आने वाले दिनों में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर गति सीमा के नियमों का पालन किए बिना अचानक लेन चेंज करते ही चालान हो जाएगा।
1 mins
June 04, 2026
Dainik Jagran
विशेष स्थिति में एक वर्ष के अंदर दाखिल कर सकते हैं तलाक की अर्जी
दिल्ली हाई कोर्ट ने अहम निर्णय पारित करते हुए कहा कि विशेष विवाह अधिनियम के तहत विशेष स्थिति में तलाक की अर्जी दाखिल करने के लिए एक साल के इंतजार की अवधि को माफ किया जा सकता है।
2 mins
June 04, 2026
Dainik Jagran
'नवाचार मंत्र' से गांवों-कस्बों की प्रतिभाओं को मिलेगी पहचान : जयंत
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने \"नवाचार मंत्र\" नामक एक नई पहल शुरू की है।
1 min
June 04, 2026
Dainik Jagran
गांधी दर्शन समिति ने पश्चिमी चंपारण के प्राइमरी स्कूलों के लिए दिए प्रोजेक्टर
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने पश्चिमी चंपारण के सिरसिया अड्डा और कुमारबाग इलाके में स्थित विभिन्न प्राइमरी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्टर दिए हैं।
1 min
June 04, 2026
Dainik Jagran
कीमोथेरेपी के कष्ट से कैंसर के मरीजों को मिलेगी राहत
आइआइटी बीएचयू के विज्ञानियों ने खोजा कैंसर कोशिकाओं को ही खत्म करने वाला यौगिक
2 mins
June 04, 2026
Dainik Jagran
सात माह बेटे की कैद में रही वृद्धा, जनगणना कर्मी बनकर टीम ने छुड़वाया
एक बेटे की करतूत शर्मसार कर दिया। उसने सात माह से बुजुर्ग मां को एक कमरे में कैद सा कर लिया था।
1 mins
June 04, 2026
Dainik Jagran
54.5 लाख की लूट मामले में छह धरे
लाहौरी गेट पुलिस और स्पेशल स्टाफ ने महज 48 घंटे में मामले को सुलझाया
2 mins
June 04, 2026
Listen
Translate
Change font size
