Prøve GULL - Gratis

75 वर्ष में रिटायर होने की बात कभी नहीं कही : भागवत

Dainik Jagran

|

August 29, 2025

संघ प्रमुख ने किया स्पष्ट- न अपने लिए कही, न किसी और के लिए, संगठन जब तक चाहता है, काम करना होता है

75 वर्ष में रिटायर होने की बात कभी नहीं कही : भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने 75 वर्ष की उम्र में रिटायर होने की अटकलों को खारिज कर दिया है।

'संघ की 100 वर्ष की यात्रा: नए क्षितिज’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन सवालों का जवाब देते हुए भागवत ने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी 75 वर्ष की उम्र में रिटायर होने की बात नहीं कही थी।

न खुद के लिए, न ही किसी और के लिए। ध्यान देने की बात है कि मोहन भागवत 11 सितंबर को 75 वर्ष के हो रहे हैं। दरअसल उनके एक बयान का हवाला देते हुए 75 वर्ष की उम्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी जोड़ा जा रहा था।

भाजपा नीत सरकार के साथ संबंधों पर भागवत ने यह तो स्वीकार किया कि कुछ मुद्दों पर विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन मतभेद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर फैसला खुद भाजपा को लेना है। साथ ही चुटकी ली और कहा, 'हम तय करते तो इतना समय लगता क्या?' फिर कहा- टेक योर टाइम (अपने समय से फैसला लीजिए)।

संघ के तीन दिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार को होने वाले प्रश्नोत्तर काल का ही इंतजार किया जा रहा था। खासकर भाजपा व सरकार के साथ कथित मतभेद, इसके कारण भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में होने वाली देरी और 75 वर्ष की उम्र में रिटायर होने के मुद्दे पर जवाबों का। लेकिन भागवत ने जहां मतभेद को खारिज किया, वहीं यह भी स्पष्ट कर दिया कि संगठन जब तक चाहता है, नेतृत्व को काम करना होता है। उन्होंने सफाई दी कि मोरोपंत पिंगले की किताब का विमोचन करते हुए उन्होंने पिंगले के बयानों का हवाला दिया था जो उन्होंने 75 वर्ष पूरे होने पर दिए थे। इसका दूसरा अर्थ निकाले जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं कहा कि 75 वर्ष का होने पर मुझे या किसी और को रिटायर हो जाना चाहिए। संगठन तय करता है कि किसको कब, क्या काम करना है। 80 वर्ष का होने पर भी संगठन मुझे शाखा चलाने को कहेगा, तो करना पड़ेगा।'

FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran

Dainik Jagran

एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली उड़ान में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली, आइएएनएस : एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए दिल्ली जाने वाली उड़ान को मंगोलिया में एहतियातन उतारा गया, क्योंकि उड़ान चालक दल को तकनीकी समस्या का संदेह था।

time to read

1 min

November 04, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

भारतीय संस्कृति के महान चिंतक

गुरु नानक देव जी की वाणी का संदेश है कि सामाजिक मूल्यों को जीवन में धारण करें और जीवन आदर्शों को अपनाएं। गुरु नानक जी की जयंती (5 नवंबर) पर विशेष ...

time to read

2 mins

November 04, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

दिव्यांगों को सशक्त बनाना उनका अधिकार : डा. वीरेंद्र

केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति के साथ ही विशेष योजनाओं और नीतियों के जरिये दिव्यांगों के सशक्तीकरण और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा दे रही है।

time to read

1 min

November 04, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर, लगाम लगाना जरूरी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली आवारा कुत्तों के शिकार हुए लोगों को भी सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई में पक्षकार बनाने का पीड़ितों ने स्वागत किया है।

time to read

2 mins

November 04, 2025

Dainik Jagran

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर पुलिस चौकी स्थापित

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन के पास नई पुलिस चौकी स्थापित की गई है।

time to read

1 min

November 04, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

भारत दुनिया का तीसरा बड़ा आईफोन बाजार

नई दिल्ली, आइएएनएस: जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत के स्मार्टफोन बाजार में मात्रा के लिहाज से पांच प्रतिशत और मूल्य के लिहाज से 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

time to read

1 mins

November 04, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

आज होगी सनातनियों की भीड़, मध्य रात्रि से शुरू होगा स्नान

गंगा के विशाल रेतीले मैदान में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में आज सनातन आस्था का सैलाब दिखेगा।

time to read

1 mins

November 04, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

कूड़े के पहाड़ों से मुक्त 36 एकड़ भूमि से बढ़ेगी कचरा निस्तारण की गति

भविष्य में सरकार ने स्कूल बनाने से लेकर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने की बनाई योजना

time to read

2 mins

November 04, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

मातृशक्ति के विशेष कोष से जरूरतमंदों के सपनों को मिल रही 'उड़ान'

किसी मां की ममता यह कैसे देख सकती है कि संसाधनों के अभाव में किसी बच्चे का सपना टूट जाए। वह आगे पढ़ाई जारी न रख सके। ममत्व के इसी भाव से सराबोर मातृशक्ति ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों की पढ़ाई में मदद का बीड़ा उठाया। व्यक्तिगत स्तर पर शुरू यह प्रयास आज अभियान का रूप ले चुका है, जिससे कई मेधावी उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

time to read

2 mins

November 04, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

पांचवीं बार एसजीपीसी अध्यक्ष बने धामी, 18 मतों तक सिमटा बागी गुट

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के वर्ष 2025 के वार्षिक चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अपनी पकड़ कायम रखने में सफल रहा है।

time to read

1 min

November 04, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size