Prøve GULL - Gratis

दुनिया अपने-से चलती है, सौदे से नहीं: मोहन भागवत

Dainik Jagran

|

August 28, 2025

चरित्र निर्माण, देशभक्ति जगाने का काम जो लोग संघ में कर रहे हैं, वे सारे समाज में हों।

- डॉ. मोहन भागवत

बहुत से लोग ऐसा बिना किसी लाभ के कर रहे हैं। धर्म को जीने वाले गांव-गांव, शहरों की झुग्गी-झोपड़ियों में भी मिलेंगे। यह सारा जो भारत का बल है, बिखरा है। उसे एक रचना में बांधना है। कोई व्यक्ति, कुटुंब अछूता न रहे, ऐसा कार्य विस्तार करना पड़ेगा। एक-एक गांव, एक-एक गली, एक-एक घर तक। समाज के सब वर्गों में, सब स्तरों तक। ऐसे संगठन का जाल उत्पन्न करना पहला काम है। यह सज्जन शक्ति जो बिखरी पड़ी है, उनको संपर्कित करना। उन्हें संघ में नहीं लाना है, सिर्फ नेटवर्किंग बनाना है। हम प्रयास करेंगे कि समाज के ऐसे सभी वर्गों को चलाने वाले, ओपिनियन मेकर में परस्पर नित्य संबंध बना रहे। वे अपने संबंधित वर्ग की उन्नति के लिए काम करें। लेकिन साथ ही यह अहसास हो कि हम इस समाज के अंग हैं। यह समाज रहेगा तो हमारा अस्तित्व रहेगा। सब लोग मिलकर काम करेंगे तो समस्या का निरसन और अभाव की पूर्ति कैसे हो, तय कर सकेंगे। कोई दुर्बल वर्ग है तो उसकी मदद करें। यह समाज के स्वभाव में आ जाए, सहज स्वाभाविक प्रक्रिया बन जाए, इसका प्रयास हम लोग करेंगे।

भारत के अधिकतर पड़ोसी देश पहले कभी भारत ही थे। लोग वही हैं, भूगोल, नदियां, जंगल वही है। बस नक्शे पर रेखाएं खींची गई हैं। पहला कर्तव्य है कि ये जो अपने ही हैं, वे अपनत्व की भावना से जुड़ जाएं। देश अलग-अलग रहेंगे, लेकिन विरासत में मिले मूल्यों के आधार पर इन सभी की प्रगति हो। सबसे बड़ा भारत है, इसलिए उसको काम करना होगा। इससे जो संबंध बनेंगे, वे विश्व के लिए उपकारी होंगे। उस दृष्टि से क्या करना होगा, इस पर स्वयंसेवक विचार कर रहे हैं।

हमारा विचार है कि संगठित विचारशक्ति के आधार पर समाज का परिवर्तन हो। बदलाव लाने वाले कुछ काम हमने शुरू किए हैं। अब हम स्वयंसेवकों के घरों के आधार पर अड़ोस-पड़ोस के समाज को उसमें सहभागी करना चाहते हैं। उन पांच कामों को हम पंच परिवर्तन कहते हैं। सामाजिक पापों, संस्कारहीनता, संबंधों की अज्ञानता के कारण जो होता है, उसको ठीक करने के लिए कुटुंब प्रबोधन। विशेषकर नई पीढ़ी का माइंडसेट इंडिविजुअल बनता जा रहा है।

FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran

Dainik Jagran

डाल गिरने से चाय विक्रेता की मौत के मामले में पीडब्ल्यूडी ने दिए जांच के आदेश

पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में बृहस्पतिवार को पेड़ की डाली गिरने से हुई चाय विक्रेता मुकेश कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Dainik Jagran

मिनियापोलिस के बाद पोर्टलैंड में इमिग्रेशन एजेंटों ने की गोलीबारी

पोर्टलैंड, एपी: अमेरिका में गुरुवार को ओरेगन के पोर्टलैंड में एक अस्पताल के बाहर वाहन में सवार दो लोगों को इमिग्रेशन एजेंटों ने गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गए।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

भारतीय सभ्यता की अंतरात्मा हैं भाषाएं : सीपी राधाकृष्णन

जागरण संवाददाता, नई दिल्लीः इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आइजीएनसीए) में भारतीय भाषाओं पर आधारित तीन दिवसीय तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भारतीय भाषाओं को सभ्यता की अंतरात्मा बताया।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Jagran

'मेरी आक्रामकता को सिर्फ और सिर्फ मैं ही रोक सकता हूं'

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहंकार उनके सिर चढ़कर बोलने लगा है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

निहाल ने जीता रैपिड इवेंट महिलाओं में कैटरीना विजयी

राज्य ब्यूरो, जागरण · कोलकाता : टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उनका इसमें खेलना तय नहीं था और अब वे इसके रैपिड इवेंट के विजेता हैं।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Jagran

'लहू हिंदू का था तो अल्लाह शर्मिंदा रहा'

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: लहू था हिंदू का अल्लाह शर्मिंदा रहा, मरा मुसलमान तो राम कब जिंदा रहा, बिखरे- बिखरे हैं, सभी आओ एक घर में रहें, क्या पता तुम न रहो, क्या पता हम न रहें ... ।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Jagran

जाम से निपटने को व्यस्त इलाकों में बनेंगी बाक्स पार्किंग

राजधानी में अब उन स्थानों पर बाक्स पार्किंग बनाई जाएगी, जहां बाजार या भीड़भाड़ के चलते अधिक जाम लगता है।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Dainik Jagran

चन्द्रवाल, वजीराबाद जल परियोजना को पिछली सरकार ने किया बाधित

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि पूर्व की सरकारों की वजह से राजधानी में दूषित पानी की समस्या है।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

अनंत संभावनाओं को समेटे है हिंदी

द स जनवरी का दिन 'विश्व हिंदी दिवस' के रूप में हिंदी प्रेमियों को उत्साह से भर देता है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Dainik Jagran

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री न घटे, न बढ़े

देश का सबसे बड़े और व्यस्त इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) हवाई अड्डे से वर्ष 2025 में उम्मीद के मुताबिक यात्रियों ने सफर नहीं किया।

time to read

1 min

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size