Prøve GULL - Gratis
सुप्रीम कोर्ट में कोई मामला अटका हो तो
Dainik Jagran
|August 27, 2025
इन दिनों सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ राष्ट्रपति की ओर से संदर्भित ऐसे प्रश्नों पर विचार कर रही है कि जब संविधान में विधेयकों पर निर्णय लेने हेतु राज्यपाल और राष्ट्रपति के लिए कोई समयसीमा तय नहीं है तो क्या अदालत समयसीमा तय कर सकती है?
-
राष्ट्रपति ने इस और इस जैसे कुल 14 प्रश्न सुप्रीम कोर्ट को इसलिए संदर्भित किए थे, क्योंकि इसी वर्ष अप्रैल में तमिलनाडु के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि राज्यपाल की ओर से दस विधेयकों को लंबे समय तक रोक कर रखना और उन पर कोई निर्णय न लेना अवैध और मनमाना है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्यपाल के पास विधानसभा से पारित विधेयकों को रोके रखने की कोई वीटो पावर नहीं। इसे ऐतिहासिक बताए जाने वाले फैसले ने इसलिए हैरान किया, क्योंकि एक तो ऐसा आदेश देते हुए राज्यपाल के पास लंबित सभी दस विधेयकों को स्वीकृत करार दिया गया और दूसरे, यह आदेश दो सदस्यीय पीठ ने दिया। इसमें यह भी व्यवस्था दी कि राज्यपालों के लिए विधेयकों पर एक माह में फैसला लेना होगा और यदि ऐसा नहीं किया जाता तो ऐसे मामलों की न्यायिक समीक्षा हो सकती है। आदेश में यह भी कहा गया कि विधेयकों पर फैसला लेने के मामले में राज्यपालों की तरह राष्ट्रपति के समक्ष भी समयसीमा है। इसने और हैरान किया। वास्तव में इसी कारण राष्ट्रपति की ओर से इस फैसले के खिलाफ 14 प्रश्न संदर्भित किए गए।
Denne historien er fra August 27, 2025-utgaven av Dainik Jagran.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran
Dainik Jagran
बुंदेलखंड के बधाई लोकनृत्य ने बांधा समां
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आइजीएनसीए) के कला दर्शन प्रभाग का दो दिवसीय वार्षिक समारोह आयोजित किया गया है।
1 min
November 21, 2025
Dainik Jagran
फ्लाईओवर पर जर्जर सड़क पर बाइक फिसली, महिला की मौत
नत्थू कालोनी फ्लाईओवर पर जर्जर सड़क पर बाइक फिसलने से गिरी घायल बाइक सवार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
1 min
November 21, 2025
Dainik Jagran
संघर्ष-सफलता की कहानियां बयां कर रहा मेला
विभिन्न राज्यों की महिलाओं ने लगाया स्टाल, जिन्होंने शून्य से शुरू की पारी और बनी कामयाब
3 mins
November 21, 2025
Dainik Jagran
गोरा बच्चा होने पर गहराया शक, पत्नी की गला रेतकर की हत्या
बिहार में कटिहार जिले के नारायणपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना हुई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्ममता से हत्या कर दी।
1 min
November 21, 2025
Dainik Jagran
साझेदारी की सीख मिली
अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रदर्शित वेब सीरीज 'को एड में पति वरुण बडोला संग नजर आई राजेश्वरी सचदेव बता रही हैं कि कैसे बना साथ आने का संयोग...
1 mins
November 21, 2025
Dainik Jagran
लाल किला मैदान में सजेगा कीर्तन
23 से 25 नवंबर के बीच होंगे मुख्य कार्यक्रम, तैयारियाँ जोरों पर
1 min
November 21, 2025
Dainik Jagran
समुद्र के रहस्यों को खंगालेगा भारत का पहला मानवयुक्त समुद्र मिशन 'समुद्रयान'
भारत का पहला मानवयुक्त गहरा समुद्र मिशन 'समुद्रयान' समुद्र के रहस्य को खंगालेगा।
1 min
November 21, 2025
Dainik Jagran
बैंकों को नकली दस्तावेज देकर लिया 50 लाख का लोन, दबोचा
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दो बैंकों से करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले धीरज कुमार उर्फ प्रवेश शर्मा को गिरफ्तार किया है।
1 mins
November 21, 2025
Dainik Jagran
तृणमूल विधायक बोले-छह को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे
बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों और एसआइआर की प्रक्रिया को देखते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास तेज कर दिया है।
1 min
November 21, 2025
Dainik Jagran
यह उदारवादी सोच की बात है
बांग्ला सिनेमा से अपना अभिनय सफर शुरू करने वाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता हाल ही में हिंदी फिल्म काल त्रिघोरी में नजर आई। आगामी दिनों में उनकी कई फिल्में रिलीज की कतार में हैं...
1 mins
November 21, 2025
Listen
Translate
Change font size

