उड़ान भरते ही गिरा विमान, 241 की मौत
Dainik Jagran
|June 13, 2025
अहमदाबाद से लंदन जा रहा बोइंग ड्रीमलाइनर बना आग का गोला
-
- नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एएआइबी को सौंपी गई जांच
- शाह बोले, दुर्घटना के पीड़ितों का डीएनए परीक्षण करेंगे, इसके बाद ही पता चलेगा कि कितने विमान यात्रियों की हुई मौत
- कयास है कि एअर इंडिया के विमान के दोनों ही इंजन ने काम करना बंद कर दिया था, ब्लैक बाक्स व फ्लाइट डाटा रिकार्डर से साफ होगी स्थिति
सबसे सुरक्षित माने जाने वाले हवाई सफर के लिए गुरुवार का दिन त्रासदी भरा रहा। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान एआइ-171 अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के चंद मिनटों के भीतर ही एक मेडिकल कालेज के हास्टल के भवन से टकराते हुए मेस पर जा गिरा। इस दौरान विमान धमाके के साथ आग के गोले में तब्दील हो गया। इसमें सवार 12 सदस्यीय चालक दल समेत 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई। हादसे में चमत्कारिक रूप से एक मात्र यात्री की जान बची है। हादसे में हास्टल में रह रहे 20 से अधिक मेडिकल छात्रों की भी मौत हुई है। जबकि 50 से अधिक जख्मी हैं। उधर, पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने बताया कि 240 से अधिक शव अस्पताल पहुंच चुके हैं। देर रात जारी एक बयान में एअर इंडिया ने विमान में सवार 241 लोगों के मरने की पुष्टि की है। वैसे ड्रीमलाइनर विमान के हादसाग्रस्त होने का यह विश्व में पहला मामला है। इसे सबसे सुरक्षित विमान माना जाता है। यह दुर्घटना देश के भीषण हवाई हादसों में से एक है। हादसे की जांच नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एजेंसी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो (एएआइबी) को सौंपी गई है। जांच में ब्रिटेन व अमेरिकी एजेंसियों की मदद ली जा सकती है।
Denne historien er fra June 13, 2025-utgaven av Dainik Jagran.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran
Dainik Jagran
डीआरडीओ ने एक ही लांचर से दागीं दो प्रलय मिसाइलें
भारत ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर में स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी तौर पर विकसित 'प्रलय' मिसाइलों के लगातार दो सफल परीक्षण किए।
1 min
January 01, 2026
Dainik Jagran
वोडाफोन-आइडिया को एजीआर बकाये पर पांच साल की मोहलत
भारी कर्ज के बोझ से जूझ रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआइएल) को केंद्र सरकार ने एक बार फिर राहत पैकेज देकर बचाने की कोशिश की है।
1 min
January 01, 2026
Dainik Jagran
तबला की थाप और सरोद की जुगलबंदी ने किया मंत्रमुग्ध
मंडी हाउस स्थित कमानी सभागार में शास्त्रीय संगीत और कला की अनूठी छटा देखने को मिली।
1 min
January 01, 2026
Dainik Jagran
दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार 137 जवानों को सेवानिवृत्ति के दिन मिली पदोन्नति
दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार सेवानिवृत्ति के दिन पुलिसकर्मियों को पदोन्नति देकर सम्मानित किया गया।
1 mins
January 01, 2026
Dainik Jagran
'2025 ने आधार बनाया, 2026 के लिए छलांग तय'
चांदनी चौक से सांसद व कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि वर्ष 2025 के समापन के साथ भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यापार, अर्थव्यवस्था और उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण की दिशा में हुई निरंतर प्रगति पर दृष्टि डाल रहा है।
1 min
January 01, 2026
Dainik Jagran
निगम स्कूलों से लेकर डिस्पेंसरियों में खोले जाएंगे 250 आयुष्मान आरोग्य केंद्र
नगर निगम के परिसरों में अब तक खोले जा चुके हैं 90 आयुष्मान आरोग्य केंद्र
1 mins
January 01, 2026
Dainik Jagran
यूनुस सत्ता में बांग्लादेश में 293 लोगों की हत्या
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपदस्थ किए जाने के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में जब से मुहम्मद यूनुस ने बागडोर संभाली है, तब से देश भर में व्यापक स्तर पर मानवाधिकार हनन के मामले सामने आए हैं।
1 min
January 01, 2026
Dainik Jagran
कनाट प्लेस और खान मार्केट में रही पुलिस की कड़ी सुरक्षा
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने कनाट प्लेस और खान मार्केट पहुंचे।
1 min
January 01, 2026
Dainik Jagran
तकनीक आधारित प्रगति मंच से शासन व्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रगति मंच की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की।
1 mins
January 01, 2026
Dainik Jagran
सरकारी अस्पताल में भी होगी रोबोटिक सर्जरी
स्वास्थ्य सेवाओं में वर्ष 2026 फरीदकोट के लिए एक नई पहचान लेकर आ रहा है।
1 min
January 01, 2026
Listen
Translate
Change font size

