Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År

Prøve GULL - Gratis

कश्मीर में आतंकी हमला, 26 की मौत

Dainik Jagran

|

April 23, 2025

आतंकियों ने पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों से घूम-घूमकर नाम व धर्म पूछा और करीब से मारी गोली

- राज्य ब्यूरो, जागरण, श्रीनगर:

कश्मीर में आतंकी हमला, 26 की मौत

कश्मीर में सुरक्षा एवं विश्वास के वातावरण की बहाली से हताश पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने मंगलवार दोपहर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के पहाड़ों में सुकून के पल बिताने आए पर्यटकों पर बड़ा हमला बोला। पांच आतंकी वहां रिसोर्ट में घुसे और पर्यटकों को एक-एक कर गोली मारनी शुरू कर दी। आतंकी पर्यटकों का नाम व धर्म पूछते और फिर करीब से गोली मार देते। आतंकियों ने करीब 20 से 25 मिनट तक खूनी खेल खेला और जंगल की ओर भाग गए। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार हमले में एक महिला समेत 26 लोगों की मौत हुई है। इनमें यूएई व नेपाल के एक-एक नागरिक के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, उप्र के अलावा अन्य राज्यों के पर्यटक शामिल हैं। करीब 20 पर्यटक घायल भी हुए।

हमले की सूचना मिलते पीएम नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब से गृह मंत्री अमित शाह से बात की। पीएम के आदेश पर देर शाम शाह श्रीनगर पहुंच गए और सुरक्षा अधिकारियों संग बैठक की। शाह बुधवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। पिछले ढाई दशक में यह कश्मीर में पर्यटकों, श्रद्धालुओं पर सबसे बड़ा आतंकी हमला है। सुरक्षा बल ने आतंकियों की तलाशी के लिए अभियान छेड़ दिया है। यह हमला उस समय हुआ, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर हैं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) ने ली है।

FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

मुठभेड़ के दौरान झपटमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने झपटमार को दबोचा।

time to read

1 mins

October 28, 2025

Dainik Jagran

पुलिसकर्मी पर गोली चलाने के मामले में आरोपित बरी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : कड़कड़डूमा स्थित कोर्ट ने 2019 में पुलिस पर गोली चलाने के आरोपित को यह कहते हुए बरी कर दिया कि जांच में खामियां थीं और गवाहों की गवाही में विरोधाभास था। इस कारण अभियोजन पक्ष के मामले पर गंभीर संदेह होता है।

time to read

1 mins

October 28, 2025

Dainik Jagran

बस में नशीला बिस्किट खिलाकर युवक को लूटा, मुकदमा किया गया दर्ज

लिंकरोड थाना क्षेत्र के कौशांबी बस अड्डे से बरेली जा रहे एक युवक को बस में जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया।

time to read

1 min

October 28, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

'स्वदेशी ज्ञान को वैश्विक स्तर पर साझा करने की जरूरत'

मिरांडा हाउस और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अफ्रीकी अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में दक्षिणी विश्व के मध्य स्वदेशी ज्ञान साझा करने के लिए विदेश नीति ढांचे को पुनर्परिभाषित करना विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुआ।

time to read

1 min

October 28, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

अय्यर की जान को था खतरा

बीसीसीआइ की मेडिकल टीम ने बचाई जान आंतरिक रक्तस्राव के बाद आइसीयू में भर्ती

time to read

3 mins

October 28, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

जगत के जागरण का पर्व

जगत के पालनहार भगवान विष्णु की चार मास की निद्रा के बाद उनका जागरण पूरे जगत को अपने कर्तव्यों के प्रति जाग्रत होने का संदेश देता है। देवोत्थानी एकादशी (2 नवंबर) पर विशेष ...

time to read

3 mins

October 28, 2025

Dainik Jagran

ढाका में विश्वविद्यालयों के छात्रों में हिंसक झड़प में 50 घायल

बांग्लादेश में एक छात्र के थूकने और दूसरे को पड़ जाने का विवाद इतना बढ़ गया कि देसी बम तक चल गए। सोमवार तड़के ढाका के अशुलिया इलाके में डैफोडिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और सिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच हिंसक झड़प के दौरान 50 छात्र घायल हो गए।

time to read

1 min

October 28, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

चक्रवात मोथा से बदलेगा मौसम, देश के लगभग एक तिहाई हिस्से में होगी वर्षा

आइएमडी के अनुसार, चक्रवात की रफ्तार 88 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंची

time to read

2 mins

October 28, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

अब परिवारवाद वाली पार्टियां नहीं चलेंगी : शाह

गृह मंत्री का महाराष्ट्र में विपक्ष पर निशाना

time to read

1 mins

October 28, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

छठ घाटों पर हिलोरें लेती नजर आई आस्था

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की छटा सोमवार को दिल्ली में देखते ही बन रही थी।

time to read

2 mins

October 28, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size