Prøve GULL - Gratis
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई में खेले जाने वाले फाइनल से पहले टीम में
Dainik Jagran
|March 09, 2025
कुछ कुछ होता है
कुछ कुछ होता है रोहित-विराट, तुम नहीं समझोगे... भारतीय टीम रविवार को जब न्यूजीलैंड के विरुद्ध चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में उतरेगी तो भारतीय प्रशंसकों को ये तो उम्मीद होगी ही कि कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली हमें ट्राफी जिताएं, साथ ही उनके प्रशंसक उम्मीद कर रहे होंगे कि ये दोनों अभी और क्रिकेट खेलें। हालांकि भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है ये तो फाइनल के बाद ही पता चलेगा लेकिन जिस तरह शुक्रवार और शनिवार को टीम के अभ्यास सत्र और उप कप्तान शुभमन गिल की प्रेस कांफ्रेंस में चीजें घटित हुईं उससे लग रहा है कि कुछ तो होगा ही।
क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मैच के बाद भी खेलेंगे को लेकर चर्चा आम है लेकिन इस बीच शुक्रवार और शनिवार को जो हुआ उस पर गौर करना जरूरी है। शुक्रवार की शाम को आइसीसी क्रिकेट अकादमी में भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान एक तरफ मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर बातचीत कर रहे थे तो उनसे कुछ मीटर की दूरी पर कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 15 मिनट तक चर्चा करते रहे। ये चर्चा निश्चित तौर पर फाइनल मैच को लेकर तो नहीं थी। इसके बाद विराट अभ्यास करके मैदान से बाहर चले गए और रोहित जाकर गंभीर व अगरकर से बात करने लगे। बात यहीं खत्म नहीं हुई। शनिवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फील्डिंग अभ्यास सत्र में रोहित और गंभीर पिच देखने गए। उसके बाद विराट भी उनके पास पहुंच गए। 17 मिनट तक तीनों के बीच में बातचीत होती रही। पहले गंभीर कुछ बोले, फिर रोहित और बाद में विराट। ऐसा लग रहा था कि रोहित और विराट एकमत हैं और गंभीर की कुछ अलग राय है। इस चर्चा ने 2023-24 के दक्षिण अफ्रीका दौरे की याद दिला दी जब केपटाउन में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और विराट अभ्यास सत्र के दौरान एक किनारे जाकर आधे घंटे से ज्यादा बतियाते नजर आए थे। उसके बाद ही अफगानिस्तान के विरुद्ध टी20 और 2024 टी-20 विश्व कप की टीम का चयन होना था। इसके बाद उप कप्तान गिल प्रेस कांफ्रेंस करने आए। अमूमन ऐसे बड़े मैचों से पहले कप्तान या कोच प्रेस कांफ्रेंस करने आते हैं, लेकिन उपकप्तान को भेजना ये बताता है कि रोहित अपने भविष्य को लेकर पूछे जाने वाले सवालों से बचना चाहते होंगे।
Denne historien er fra March 09, 2025-utgaven av Dainik Jagran.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran
Dainik Jagran
बुखार आने के बाद हाईस्कूल की छात्रा व कक्षा दो के छात्र की मौत
जासं, ग्रेटर नोएडा : कस्बा रबूपुरा के अलग-अलग मोहल्ले की हाईस्कूल की छात्रा व कक्षा दो के छात्र की बुखार आने के बाद मौत हो गई।
1 mins
October 29, 2025
Dainik Jagran
दिल्ली हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार को तीन नए न्यायाधीशों, न्यायमूर्ति दिनेश मेहता, अवनीश झिंगन और चंद्रशेखरन सुधा ने शपथ ली।
1 min
October 29, 2025
Dainik Jagran
रंगदारी मांगने पर सिर मुंडवा निकाली परेड
शहर के कन्हैया लाल पोसवाल चौक स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय जाकर ट्रांसपोर्ट के ठेके में हिस्सेदारी या एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में चारों बदमाशों की पुलिस ने मंगलवार को शहर के आंबेडकर चौक से माता चौक तक सिर मुंडवाकर परेड निकाली।
1 min
October 29, 2025
Dainik Jagran
फाइलों से बाहर नहीं निकल रही 'स्मार्ट लाइट' की रोशनी
राज्य ब्यूरो, जागरण · नई दिल्ली : दिल्ली में पुरानी हाई प्रेशर सोडियम वैपर (एचएसपीवी) स्ट्रीट लाइट को स्मार्ट एलईडी लाइट से बदलने की योजना कागजों से बाहर नहीं निकल पा रही है।
1 mins
October 29, 2025
Dainik Jagran
अमेरिका में शटडाउन, सात हजार उड़ानें प्रभावित
वाशिंगटन, रायटर: अमेरिका में शटडाउन जारी रहने से मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
1 min
October 29, 2025
Dainik Jagran
युवक को मारी गोली, दो आरोपित गिरफ्तार
केशवपुरम थाना क्षेत्र में दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई।
1 mins
October 29, 2025
Dainik Jagran
ट्रंप ने जापानी पीएम की तारीफ, बदले में मिल नोबेल का वादा
जापान दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री सानाई ताकाइची की जमकर तारीफ की।
1 min
October 29, 2025
Dainik Jagran
खटाई में पड़ा युद्धविराम, नेतन्याहू ने गाजा पर हमले के दिए आदेश
गाजा पट्टी में युद्धविराम खटाई में पड़ गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को सेना को तत्काल गाजा में तगड़े हमले करने के आदेश दे दिए।
1 min
October 29, 2025
Dainik Jagran
वायु प्रदूषण से जंग में पर्यावरणविदों ने क्लाउड सीडिंग की उपयोगिता को नकारा
वायु प्रदूषण से जंग में पर्यावरणविदों ने क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम वर्षा) की उपयोगिता को सिरे से नकार दिया है।
2 mins
October 29, 2025
Dainik Jagran
सरकार का उद्देश्य खेती की लागत कम करना और उत्पादन बढ़ाना : वैष्णव
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने रबी मौसम के लिए उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाकर 37,952 करोड़ रुपये कर दी है। सरकार का उद्देश्य किसानों को स्थिर एवं किफायती मूल्य पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराना है ताकि खेती की लागत को कम किया जा सके और उत्पादन में वृद्धि हो।
1 min
October 29, 2025
Listen
Translate
Change font size

