Prøve GULL - Gratis

सीबीआइ की कार्रवाई तेज, तीन और आरोपित गिरफ्तार

Dainik Jagran

|

June 29, 2024

गिरफ्तार आरोपितों में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल भी शामिल

सीबीआइ की कार्रवाई तेज, तीन और आरोपित गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में तेज कार्रवाई का क्रम जारी रखते हुए सीबीआइ ने शुक्रवार को झारखंड में तीन और आरोपितों की गिरफ्तारी की। इनमें हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम भी शामिल हैं। तीसरा व्यक्ति जमालुद्दीन एक समाचार पत्र में कार्यरत है। उसका सगा भाई भी पत्रकार है।

सीबीआइ ने लंबी पूछताछ के बाद जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी हजारीबाग से नीट पेपर लीक होने के पुख्ता सुबूत मिलने के बाद की गई है। जांच में पुष्टि हो चुकी है कि पटना में साल्वर गैंग तक पेपर की जो फोटो कापी पहुंची, वह ओएसिस स्कूल को ही आवंटित थी। सीबीआइ तीनों आरोपितों को पटना ले गई है जहां उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। तीन दिनों से सीबीआइ के अधिकारी प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल समेत अन्य से पूछताछ कर रहे थे। माना जा रहा है कि नीट के डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर होने के नाते एहसान उल हक का पेपर वितरण से लेकर परीक्षा संबंधी अन्य व्यवस्था पर काफी नियंत्रण था। पेपर का लिफाफा नीचे से कटा होने तथा इन्हें रखने वाले बक्से में छेड़छाड़ दिखने के बावजूद प्रिंसिपल द्वारा शिकायत नहीं किए जाने से भी संदेह को बल मिला। टीम ने उस रूट का भी मुआयना किया, जिस रास्ते से ट्रक के माध्यम से नीट पेपर से भरा बक्सा रांची से हजारीबाग पहुंचाया गया। सीबीआइ टीम प्रश्नपत्रों के पैकेट, बक्सा, संदिग्धों के मोबाइल फोन, बैंक व स्कूल के सीसीटीवी फुटेज, लैपटाप व अन्य उपकरण साक्ष्य के तौर पर साथ लेकर पटना गई है। अभी एक टीम हजारीबाग में कैंप कर रही है।

FLERE HISTORIER FRA Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

सुकून के पल बिताने हैं तो तीर्थन घाटी आएं

प्रकृति की अद्भुत छटा व सुंदर वादियों में आप सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो तीर्थन घाटी आएं।

time to read

2 mins

November 01, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

जेएनयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाली मशाल यात्रा

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र राजनीति का माहौल अब चुनावी रंग में पूरी तरह रंग चुका है।

time to read

1 min

November 01, 2025

Dainik Jagran

हम ही हैं अपने आकाशदीप

कार्तिक पूर्णिमा आते ही वातावरण में अद्भुत उजास भर जाता है। दीपावली के दीपों की लौ जब तक बुझती है, तब तक आकाशदीपों का उजाला मन में एक नई चमक जगा देता है।

time to read

2 mins

November 01, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

हेजलवुड ने ठंडा किया भारत का जोश

हेजलवुड ने तहस-नहस किया शीर्षक्रम चार विकेट से हारा भारत अभिषेक ने 68 रनों की पारी खेली

time to read

3 mins

November 01, 2025

Dainik Jagran

आइसीसी बैठक में एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाएगा बीसीसीआइ

बीसीसीआइ उम्मीद है कि एशिया कप विजेता ट्रॉफी एक या दो दिन में मुंबई स्थित उसके मुख्यालय पहुंच जाएगी लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो वह मामले को चार नवंबर को होने वाली आइसीसी की बैठक में उठाएगा।

time to read

1 min

November 01, 2025

Dainik Jagran

सत्ता हुकूमत नहीं, सेवा करती है, बताएगा 'चाणक्य'

आज राजनीति शब्द सुनते ही मन में जोड़-तोड़, लालच और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का कोलाहल सुनाई देता है।

time to read

2 mins

November 01, 2025

Dainik Jagran

आधार को भविष्य के लिए तैयार करेगी उच्चस्तरीय समिति

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार प्रौद्योगिकी को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

time to read

1 min

November 01, 2025

Dainik Jagran

Dainik Jagran

निगम के अस्पतालों में गरीबों को नहीं मिल पा रहा इलाज: मुकेश

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के नेता मुकेश गोयल एमसीडी अस्पतालों में दवाइयों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भारी कमी पर चिंता जताई है।

time to read

1 min

November 01, 2025

Dainik Jagran

सुपरवुमन की छवि पड जाती भारी

घर और काम संभालने वाली महिलाओं को अक्सर सुपरवुमन कहा जाता है। हालांकि सन नियों के शो 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' धारावाहिक की अभिनेत्री मेघा रे सुपरवुमन जैसे शब्दों से बचने की बात करती हैं।

time to read

2 mins

November 01, 2025

Dainik Jagran

पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के मंत्री के रूप में शपथ ली

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।

time to read

1 min

November 01, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size