Prøve GULL - Gratis

सार्वजनिक चर्चाओं में एक अभूतपूर्व भ्रम की स्थिति है

Dainik Bhaskar Singrouli

|

May 29, 2025

कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिन्हें हम अपनी आंखों से न केवल बनता देखते हैं, बल्कि खुद भी उन्हें बनाने में भागीदारी करते हैं। इन्हें अंग्रेजी में नैरेटिव की संज्ञा दी जाती है। इसे हकीकत के कुछ असली और कुछ फर्जी टुकड़ों को चतुराई से इस्तेमाल करके गढ़ा जाता है।

- अभय कुमार दुबे अम्बेडकर विवि, दिल्ली में प्रोफेसर

इस समय भारत-पाकिस्तान के बीच हुए फौजी संघर्ष के बारे में एक-दूसरे के समांतर कई कथानक बनाकर हमें थमाए जा रहे हैं। इसमें दो बातें खास हैं। पहली, ये सभी एक-दूसरे से प्रभावित हुए बिना चलाए जा रहे हैं। दूसरी, आम लोग भी उनके अपने-अपने मतलब निकाल रहे हैं। इस चक्कर में सरकार जो नैरेटिव बनाना और चलाना चाह रही है, उसे समझना तकरीबन कठिन हो गया है। होना तो यह चाहिए था कि कोई केंद्रीय, भरोसेमंद कथानक होता।

एक लगातार चलता हुआ आख्यान वह है, जो हमें टीवी के व्यावसायिक खबरिया चैनल थमा रहे हैं। यह हास्यास्पद और अविश्वसनीय है। इन चैनलों ने संघर्ष के दौरान लाहौर पर भारत का कब्जा करवा दिया था, कराची का बंदरगाह तबाह होने की खबर दी थी, भारतीय फौजें इस्लामाबाद की तरफ बढ़ती हुई बताई गई थीं और आसिम मुनीर को गिरफ्तार तक करवा दिया था। इस समय ये चैनल भारत में एक पाकिस्तानी जासूस की कहानी चला रहे हैं। जबकि हिसार पुलिस ने उनकी कई बातों का खंडन कर दिया है।

FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Singrouli

Dainik Bhaskar Singrouli

कश्मीरः थाने में रखे 360 किलो विस्फोटक में धमाका, 9 की मौत

भास्कर न्यूज | नौगाम (श्रीनगर). दिल्ली ब्लास्ट केस में हरियाणा के फरीदाबाद से जब्त किए गए 360 किलो विस्फोटक में शुक्रवार देर रात कश्मीर के नौगाम थाने में जो धमाका हुआ था, उसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 घायल हैं। इनमें 27 पुलिसकर्मी हैं।

time to read

2 mins

November 16, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

हार के बाद लालू की बेटी रोहिणी ने पार्टी-परिवार से नाता तोड़ लिया

भास्कर न्यूज | पटना. बिहार चुनाव में राजद की करारी हार के बाद लालू परिवार में घमासान की नौबत है।

time to read

1 mins

November 16, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

बेहतर विचारों की तरफ ऐसे ध्यान दें

लगभग हर व्यवसाय ही अब आइडियाज पर आधारित व्यवसाय बन गया है। नेताओं और उद्यमियों को ऐसे नए दृष्टिकोणों की जरूरत महसूस होती रहती है, जो उन्हें ग्राहकों को प्रभावित करने, उत्पादों की नई कल्पना करने और भीड़ से अलग दिखाने में पूरी मदद कर सकें।

time to read

2 mins

November 16, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

कभी न मानें कि आप किसी बड़े काम के लिए छोटे हैं, जोखिम उठाने से भी न डरें

जब मैं भविष्य के बारे में सोचता हूं, तो मन में हमेशा एक ही विचार आता है ... हम एक ऐसी सभ्यता हैं जो अपने ही हाथों से कल को गढ़ सकती है।

time to read

2 mins

November 16, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता से कितना दूर भारत ?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता की दावेदारी का हाल के महीनों में कई देश समर्थन कर चुके हैं। हालांकि इसके बावजूद संयुक्त राष्ट्र में सुधार प्रक्रिया की जटिलता के कारण अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। सच तो यह है कि यूएन अब प्रासंगिकता खोता जा रहा है। कोविड, यूक्रेन और गाजा युद्ध के दौरान इसकी निष्क्रियता इसका प्रमाण है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या भारत को सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता के लिए अपने प्रयासों में और तेजी लानी चाहिए या अन्य मंचों पर अपनी भूमिका को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।

time to read

3 mins

November 16, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

जब कोई सहारा नहीं होता, तब होता है वो प्यारा-सा पेड़ !

चाहता हूं कि छितवन को उसके नाम से भूल जाऊं, कहीं से गुजरूं तो उसकी महक नथुनों में घुसे और मैं बेचैन होकर उस महक का पता खोजता फिरूं।

time to read

3 mins

November 16, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं किया इलाज का भुगतान

सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमित को इलाज का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

time to read

1 min

November 16, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

सिंह इस तरह बन गया शक्ति और राजत्व का प्रतीक

प वी एशिया के राजा, चाहे वे चीन के हों या जापान, वियतनाम, थाईलैंड अथवा इंडोनेशिया के, सिंह को राजत्व का प्रतीक मानते थे। चीन में आज भी राजमहलों के सामने सिंह और सिंहनी की मूर्तियां देखी जा सकती हैं। सिंह के पंजे के नीचे एक ग्लोब होता है, जो संसार का प्रतीक माना जाता है, जबकि सिंहनी के पंजे के नीचे उसका शावक। यहां दिलचस्प तथ्य यह है कि सिंह कभी भी पूर्वी एशिया में नहीं पाए गए, मगर फिर भी यह प्राणी वहां की दृश्य संस्कृति (यानी कला, स्थापत्य आदि) का अभिन्न हिस्सा बन गया।

time to read

2 mins

November 16, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

पहली बार • ढाका के ऐतिहासिक सोहरावर्दी गार्डन में शक्ति-प्रदर्शन बांग्लादेश में दुनियाभर के मौलवियों का डेरा, ईशनिंदा पर कड़े कानून की वकालत

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ सोमवार को कोर्ट का बड़ा फैसला आने वाला है। इस पर टकराव की आशंका को लेकर लोग दहशत में हैं।

time to read

2 mins

November 16, 2025

Dainik Bhaskar Singrouli

पाक में सिख जत्थे के साथ गई महिला, नूर बनकर निकाह किया

प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दीदार के लिए भारतीय जत्थे के साथ गई कपूरथला के गांव एमनीपुर की महिला श्रद्धालु सरबजीत कौर वहां निकाह कर लिया है।

time to read

1 min

November 15, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size