Facebook Pixel 5 साल होल्डिंग वाले निवेशक 5 गुना बढ़े; युवाओं से ज्यादा उम्रदराज रिस्क ले रहे | Dainik Bhaskar Satna - newspaper - Les denne historien på Magzter.com

Prøve GULL - Gratis

5 साल होल्डिंग वाले निवेशक 5 गुना बढ़े; युवाओं से ज्यादा उम्रदराज रिस्क ले रहे

Dainik Bhaskar Satna

|

May 20, 2025

देश की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में निवेशकों का लॉन्ग टर्म निवेश के जरिये वेल्थ क्रिएशन पर भरोसा बढ़ रहा है। डायरेक्ट प्लान में कुल एसआईपी एयूएम का रेश्यो मार्च 2020 के 12% से बढ़कर मार्च 2025 तक 21% पहुंच गया। एसआईपी एसेट्स में 5 वर्ष से अधिक होल्डिंग वाले निवेश के रेश्यो में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यानी लोग अनुशासित होकर निवेश कर रहे हैं।

- भास्कर न्यूज | मुंबई

डायरेक्ट प्लान में 5 वर्ष से ज्यादा होल्डिंग वाला निवेश मार्च 2025 में 19% पहुंच गया, जो 2019 में महज 4% था। यानी ऐसी 5 गुना बढ़ गई। इसके विपरीत, रेगुलर प्लान में 5 वर्ष से ज्यादा की होल्डिंग मार्च 2025 में 33% रही, जो मार्च 2020 में महज 12% थी। दिलचस्प बात यह है कि यह ट्रेंड देश के टॉप 30 शहरों और इसके बाद आने वाले बी 30 शहरों में एक जैसा है। इतना ही नहीं, वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय निवेशकों का भरोसा नहीं डिगा। विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की, लेकिन घरेलू निवेशकों ने खरीदारी जारी रखी। इक्विटी म्यूचुअल फंड में रिकॉर्ड 4.17 लाख करोड़ का निवेश आया, जिससे कुल संपत्ति (एयूएम) 25.4% बढ़कर 29.45 लाख करोड़ हो गई। इस दौरान निफ्टी टीआरआई में भी 6.7% की बढ़त देखी गई। म्यूचुअल फंड एयूएम टू जीडीपी रेश्यो अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। यह जीडीपी का 19.9% पहुंच गया है। हालांकि देश में म्यूचुअल फंड की पहुंच विकसित देशों की तुलना में काफी बेहद कम है। ऐसे में इस इंडस्ट्री में ग्रोथ की संभावनाएं काफी खुली हुई हैं।

कुल निवेशकों में 26% महिलाएं, कुल निवेश में 63% हिस्सेदारी आम लोगों की

एसआईपी: निवेश 45 फीसदी बढ़‌कर ₹2.89 लाख करोड़

FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Satna

Dainik Bhaskar Satna

देश में 10% बिके इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, ऐसा पहली बार

ट्रेंड • ईरान युद्ध के चलते तेजी से बदले ग्राहक

time to read

1 min

June 30, 2026

Dainik Bhaskar Satna

2029 से अमरनाथ गुफा तक केबल कार चलाने की तैयारी

भास्कर एक्सक्लूसिव अप्रैल 2027 से काम शुरू होगा, 5-8 घंटे की जगह सिर्फ 30 मिनट में बालटाल रूट से गुफा तक पहुंचेंगे

time to read

1 mins

June 30, 2026

Dainik Bhaskar Satna

सोशल मीडिया : टेक कंपनियों पर ऑस्ट्रेलिया सख्त

ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के अपने कानून को और सख्त करने की तैयारी में है।

time to read

1 mins

June 30, 2026

Dainik Bhaskar Satna

दस साल पुराना बीमा, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने नहीं दिया पूरा क्लेम

एक नहीं बल्कि दस साल पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनी आम लोगों को अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहीं दे पा रही है और बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर नो क्लेम किया जा रहा है।

time to read

1 min

June 30, 2026

Dainik Bhaskar Satna

बड़ी राहत... क्रूड सस्ता हुआ, अब नहीं महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान

महंगाई पर ब्रेक • बालाजी वेफर्स से पारले तक, एफएमसीजी कंपनियों ने टाली कीमत वृद्धि

time to read

1 min

June 30, 2026

Dainik Bhaskar Satna

30 साल पुराना यमुना जल विवाद खत्म, राजस्थान-हरियाणा सहमत

राजस्थान और हरियाणा के बीच करीब तीन दशक से लंबित यमुना जल विवाद सोमवार को सुलझ गया।

time to read

1 min

June 30, 2026

Dainik Bhaskar Satna

रोज का खाना अब फ्रीजर में, बदल रही भारतीय रसोई की तस्वीर

फूडिंग • मोमो से मैकेन तक ... देश का फ्रोजन फूड मार्केट सालाना 14.5% बढ़ने की राह पर, यह लंच-डिनर का हिस्सा बन रहा

time to read

1 mins

June 30, 2026

Dainik Bhaskar Satna

यूरोप में गर्मी: फ्रांस में कार्डियक अरेस्ट के मामले चार गुना बढ़े, कई देशों में ट्रेन, न्यूक्लियर प्लांट बंद

यूरोप इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। इसका असर अब केवल लोगों के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे पर भी साफ दिखने लगा है।

time to read

1 mins

June 30, 2026

Dainik Bhaskar Satna

मानसून आज से रफ्तार पकड़ेगा 4 दिन में सभी राज्यों में पहुंचेगा

मौसम • एक साथ कई सिस्टम करा रहे हैं बारिश .. पर अब भी 41.5% तक कम

time to read

1 min

June 30, 2026

Dainik Bhaskar Satna

पाक ने अफगानिस्तान में बम दागे, बच्चों-महिलाओं समेत 36 मारे

The New York Times दैनिक भास्कर से विशेष अनुबंध के तहत

time to read

1 min

June 30, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size