Prøve GULL - Gratis
कुछ लोगों को केवल परिवार का विकास अच्छा लगता है : योगी
Dainik Bhaskar Pune
|June 17, 2025
सपा और कांग्रेस का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि कुछ लोगों को केवल परिवार का विकास अच्छा लगता है और यही लोग परिवारवाद के नाम पर जातिवाद का जहर बोते हैं।
-
आंबेडकरनगर में कटेहरी में आयोजित एक समारोह में जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 1,184 करोड़ रुपए की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों की मांग पर विचार करते हुए कहा कि अकबरपुर बस स्टैंड का नामकरण 'श्रवणधाम बस स्टैंड' होना चाहिए।
यह नामकरण श्रवण धाम की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता को सम्मान देने का प्रयास है, जो मातृ-पितृ भक्ति का प्रतीक है। साथ ही, टांडा बस स्टैंड का नाम स्वर्गीय जयराम वर्मा के नाम पर 'जयराम वर्मा बस स्टैंड' करने का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रवण धाम को रामायण काल से पूर्व के धाम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शिव बाबा धाम में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। योगी ने कहा कि कुछ लोगों को प्रदेश का विकास अच्छा नहीं लगता, केवल अपने परिवार का विकास ही अच्छा लगता है। ऐसे लोग परिवार के नाम पर जाति को निशाना बनाते हैं। जातिवाद के नामपर सत्ता में आकर नग्न तांडव करते हैं। समाज को बांटते हैं। पर्व त्योहार के उत्साह और उमंग को फीका करते हैं। उन्होंने समाज को बांटने वालों को बेनकाब करने की बात भी कही।
Denne historien er fra June 17, 2025-utgaven av Dainik Bhaskar Pune.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Pune
Dainik Bhaskar Pune
सिक्योर क्रेडिट कार्ड: कम आय, कमजोर क्रेडिट स्कोर पर भी एफडी के बदले मिलेगा ये कार्ड; न सैलरी स्लिप की जरूरत
कम आय या लो क्रेडिट स्कोर की वजह से लोगों के लिए क्रेडिट कार्ड हासिल करना बड़ी चुनौती जैसा है।
1 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
स्क्विड गेम अब रियल लाइफ में, जापान में लोग सीरीज की तरह खेल सकेंगे असली खेल
दुनिया भर में मशहूर सीरीज 'स्क्विड गेम' अब टीवी स्क्रीन से निकलकर जापान की सड़कों पर उतर आई है।
3 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी पर भड़की मनसे
बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री ने कहा था कि राज महाराष्ट्र के राजा हैं क्या
1 min
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
मौसम • पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानों में कोहरा-शीतलहर लौटेगी कश्मीर में हाईवे पर सैकड़ों यात्री फंसे, हिमाचल में 700 सड़कें बंद
देश के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश, बर्फबारी और उसके बाद आई शीतलहर ने सामान्य जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।
1 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
लाडली बहन योजना के लाभार्थियों के लिए जारी हुआ विशेष हेल्पलाइन नंबर
मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना की ई-केवाईसी के दौरान गलत विकल्प चुनने की वजह से कई महिलाओं का लाभ अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।
1 min
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
पर्सनल फाइनेंस सुकन्या समृद्धि योजना : 11 वर्ष पूरे बेटी के लिए 72 लाख रु. का फंड बना कैसे बनाएं
सुकन्या समृद्धि योजना ने 22 जनवरी को 11 साल पूरे कर लिए हैं।
2 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
महा आघाडी में लौटेंगे अजित पवार राकांपा के दोनों गुट एक होंगे: राऊत
शिवसेना (उद्धव) के सांसद संजय राऊत ने दावा करते हुए कहा है कि भविष्य में राकांपा (अजित) के अध्यक्ष तथा उपमुख्यमंत्री अजित पवार विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी में आ जाएंगे और राकांपा के दोनों गुट एक हो जाएंगे।
2 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
मदुरई वीरन : मीनाक्षी देवी के संरक्षक देवता की कहानी
रामायण और महाभारत पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं।
3 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
लोगों को पद नहीं जिम्मेदारी दीजिए, उनसे साफ कहिए कि अब यह काम आपका है
आज की पीढ़ी को अपने बारे में काफी कुछ पता होता है।
2 mins
January 25, 2026
Dainik Bhaskar Pune
जातिगत जनगणना भाजपा का केवल जुमला : अखिलेश
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना भारतीय जनता पार्टी का केवल जुमला है।
2 mins
January 25, 2026
Listen
Translate
Change font size

