Prøve GULL - Gratis
ये कहना गलत कि हम दुनिया में अकेले पड़े
Dainik Bhaskar Pune
|May 28, 2025
यहां हम जिस 'एन' अक्षर का प्रयोग कर रहे हैं, वह 'न्यूक्लियर' (परमाणु) हथियारों वाला 'एन' अक्षर नहीं है।
यह 'नैरेटिव' के लिए किया गया है। यह अक्षर इतना घिस-पिट चुका है कि मैं इसे न्यूजरूम में प्रतिबंधित करता रहा हूं। लेकिन इस लेख में जिस 'नैरेटिव' की बात की जा रही है, उसके मामले में इसकी छूट दे रहा हूं।
पहलगाम में हमला होने के तुरंत बाद ही फुसफुसाहट शुरू हो गई थी कि पूरी दुनिया पाकिस्तान की मलामत क्यों नहीं कर रही? यह शिकायत ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही एक शोर में बदल चुकी थी कि हमें कोई इस ऑपरेशन पर शाबाशी क्यों नहीं दे रहा है? हमेशा की तरह पश्चिमी मीडिया पर उंगली उठाई जा रही थी कि वह हमारी सेना की कामयाबी की चर्चा क्यों कर रहा है। वे गोलमोल बातें कैसे कर सकते हैं और ऐसा कैसे कह सकते हैं कि हमें नुकसान हुआ है? फिर ट्रम्प इस कोलाहल में कूद पड़े और खलबली मच गई। इसका यही निष्कर्ष निकाला जाना था कि कोई भी हमारे साथ नहीं है और भारत को अकेले ही लड़ना है। पीड़ित होने का एहसास बहुत आकर्षक होता है, और कई पीढ़ियों से हमने इसे एक पुरानी बीमारी की तरह बना लिया है।
लेकिन इसके साथ कई तथ्यात्मक समस्याएं जुड़ी हैं।
पहला तथ्य यह है कि 1965 को छोड़ कभी भी हम अकेले नहीं पड़े। 1971 में सोवियत संघ हमारे साथ संधि कर चुका मित्र-देश था। करगिल युद्ध हो या ऑपरेशन पराक्रम हो या 26/11 का हमला, हर मौके पर लगभग पूरी दुनिया हमारे पक्ष में थी। यहां तक कि चीन का रुख भी गोलमोल था। वैसे 1965 में भी सोवियत संघ भारत की तरफ आधा झुका ही हुआ था। मिग विमानों का हमारा पहला स्क्वाड्रन (युद्ध शुरू होने के समय नौ विमान तैयार थे) बन रहा था और दिल्ली के पास ही 'सैम-2 गाइडलाइन' मिसाइलें तैनात कर दी गई थीं। 1991 में सोवियत विघटन और हमारी अर्थव्यवस्था के रफ्तार पकड़ने के बाद पश्चिम से हमारे संबंध बेहतर होते गए।
Denne historien er fra May 28, 2025-utgaven av Dainik Bhaskar Pune.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Pune
Dainik Bhaskar Pune
एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने बीमित को नहीं किया इलाज का भुगतान
इलाज के दौरान अस्पताल में कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनियों के अधिकारी क्लेम नहीं दे रहे हैं।
1 min
November 28, 2025
Dainik Bhaskar Pune
सीवान में ज्वेलरी शॉप में 10 लाख रुपए की लूट, जांच जारी
बिहार में अपराधियों ने नई सरकार को चुनौती दी है।
1 min
November 28, 2025
Dainik Bhaskar Pune
टिकट के लिए जल्द शुरू होंगे कांग्रेस उम्मीदवारों के इंटरव्यू
मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव घोषित होने से पहले ही मुंबई कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
1 mins
November 28, 2025
Dainik Bhaskar Pune
'सरकार हरित ईंधन वाले कृषि उपकरणों को बढ़ावा देगी, छोटे किसानों तक पहुंच बढ़ाएगी'
कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार 2047 तक वैश्विक खाद्यान्न भंडार केंद्र बनने के भारत के दृष्टिकोण के तहत हरित ईंधन आधारित कृषि मशीनरी को प्राथमिकता देगी और छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए मशीनीकरण तक पहुंच बढ़ाएगी।
1 mins
November 28, 2025
Dainik Bhaskar Pune
निवेशक सुरक्षा को मजबूत करना नियामक की प्रमुख प्राथमिकता : सेबी प्रमुख
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को निवेशकों की सुरक्षा को मजबूत करने की जरूरत बताई।
1 min
November 28, 2025
Dainik Bhaskar Pune
औद्योगिक विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है राजस्थान : शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को कहा कि राजस्थान पर्यटन, निवेश एवं औद्योगिक विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
1 min
November 28, 2025
Dainik Bhaskar Pune
भारत-यूएई व्यापार 100 अरब डॉलर के पार, दोनों पक्षों में उत्साह
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच का व्यापार वित्त वर्ष 2024-25 में 19.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ सौ अरब डॉलर के स्तर को पार कर 100.06 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
1 min
November 28, 2025
Dainik Bhaskar Pune
म्यूचुअल फंड वितरकों के लिए नई प्रोत्साहन व्यवस्था पेश
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को म्यूचुअल फंड वितरकों के लिए एक नई प्रोत्साहन व्यवस्था पेश की।
1 min
November 28, 2025
Dainik Bhaskar Pune
5 साल के बच्चे को उठाकर ले जा रहा था तेंदुआ, जान पर खेलकर मां ने बचाई जान
खेड़ तहसील के निमगांव (घाट बस्ती) में तेंदुए ने फिर से दहशत फैला दी। घर के आंगन में खेल रहे 5 साल के बच्चे पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसकी गर्दन पकड़कर घसीटते हुए ले गया।
1 mins
November 28, 2025
Dainik Bhaskar Pune
चिंता • 450 किमी है अब्दाली मिसाइल की रेंज बांग्लादेश में पाक बनाएगा 40 हैदर टैंक, अब्दाली मिसाइल देगा
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के तख्तापलट के बाद पिछले एक साल में पाकिस्तान तेजी से बांग्लादेश में रक्षा दखल बढ़ा रहा है।
1 min
November 28, 2025
Listen
Translate
Change font size

