Prøve GULL - Gratis
11 सवालों में हिंदी की 1300 साल की यात्रा
Dainik Bhaskar Nagpur
|September 14, 2025
हिंदी लगभग 1300 वर्ष पुरानी है। साहित्य के इतिहासकार 'सिद्ध कवि' सरहपा को हिंदी भाषा का प्रथम कवि मानते हैं। उनका समय 769 ई. माना जाता है। इस दृष्टि से हिंदी की शुरूआत हम सातवीं-आठवीं सदी से मान सकते हैं।
कुछ विद्वान 10वीं सदी तक को अपभ्रंश का काल मानते हैं, इसलिए वे हिंदी का आरंभ 10वीं सदी से स्वीकारते हैं। 9वीं-10वीं सदी के आसपास हिंदी बोलचाल और साहित्य की भाषा बनी। इसका विकास शौरसेनी, मागधी और अर्द्धमागधी अपभ्रंशों से हुआ। इससे पूर्व अपभ्रंश का विकास संस्कृत और प्राकृत भाषाओं से हुआ था।
2. किस तरह हिंदी विकसित होकर आज के स्वरूप में आई?
आधुनिक हिंदी के भाषा-वैज्ञानिक विकास क्रम को देखें तो 1000 से 1500 ई. तक को प्राचीन, 1500 से 1800 ई. तक को मध्यकालीन और 1800 ई. के बाद से आज तक के काल को हिंदी का आधुनिक भाषा काल कहा जाता है। इस तरह हिंदी 1000 ई. से सतत विकसित होते हुए वर्तमान स्वरूप तक पहुंची। सबसे अहम बदलाव 14वीं-15वीं सदी में भक्ति आंदोलन से आया। तब तत्सम शब्दावली (संस्कृत के मूल शब्द) बढ़ने लगी थी। फिर मुस्लिमों के आने से अरबी-फारसी शब्दों का भी प्रभाव बढ़ा। खड़ी बोली हिंदी का विकास इस दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। भारतेंदु हरिश्चंद्र और महावीर प्रसाद द्विवेदी जैसे रचनाकारों ने हिंदी को समृद्ध बनाने में महती भूमिका निभाई।
3. हिंदी में लिखा गया प्राथमिक साहित्य कौन-सा था?
हिंदी का आदिकालीन साहित्य जिनमें सिद्ध साहित्य, नाथ साहित्य, जैन साहित्य, रासो साहित्य और लौकिक साहित्य आता है, इसके प्राचीन स्वरूप को प्रस्तुत करता है। सरहपा और शबरपा की रचनाएं, चंदनबाला रास तथा भरतेश्वर बाहुबली रास जैसे जैन ग्रंथ और पृथ्वीराज रासो जैसे प्रमुख रासो ग्रंथों के साथ विद्यापति की पदावली, अमीर खुसरो की रचनाएं, ढोला मारू रा दूहा आदि रचनाएं प्राथमिक साहित्य में मानी जाती हैं।
4. हिंदी वर्णमाला की संरचना दूसरी भाषाओं की तुलना में कैसी ?
हिंदी की वर्णमाला अन्य भाषाओं विशेषकर अंग्रेजी की अपेक्षा अधिक वैज्ञानिक है। हिंदी भाषा में स्वरों और व्यंजनों का स्पष्ट वर्गीकरण है। लघु और दीर्घ वर्णों की व्यवस्था होने के साथ-साथ उच्चारण स्थलों के अनुसार भी वर्णों का विभाजन और क्रम निर्धारित है। आधे अक्षर, अनुस्वार और अनुनासिक आदि के स्पष्ट नियम हैं। संयुक्ताक्षरों का अपना विधान है।
Denne historien er fra September 14, 2025-utgaven av Dainik Bhaskar Nagpur.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Nagpur
Dainik Bhaskar Nagpur
आईपीओ 2 मेनबोर्ड, 4 एसएमई जुटाएंगे 10,400 करोड़ ग्रो और पाइन लैब्स के आईपीओ इसी हफ्ते खुलेंगे
भास्कर न्यूज | मुंबई इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में खासी हलचल देखने को मिलेगी।
1 min
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Nagpur
कंपनी को जानें जेएसडब्ल्यू पेंट्स-एक्जो नोबेल डील को मंजूरी 'एनी कलर, वन कॉस्ट' स्लोगन से पाई सफलता
भारत के स्टील किंग सज्जन जिंदल की कंपनी जेएसडब्ल्यू पेंट्स को बड़ी कामयाबी मिली है।
1 min
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Nagpur
एक्सन • भगदड़ से 9 मौतों के लिए पुलिस ने आयोजक को जिम्मेदार ठहराया आंध्र; मंदिर बनाने वाले 94 वर्षीय बुजुर्ग बोले- पता नहीं था इतनी भीड़ आएगी ... पुलिस को सूचना नहीं दी
भास्कर न्यूज. कासीबुग्गा। आंध्र के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार को एक निजी मंदिर में मची भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
1 min
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Nagpur
झारखंड: खनन में टॉप और पर्यटन में शीर्ष-12 राज्यों में
झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार के दक्षिणी जिलों को काटकर देश का 28वां राज्य बनाया गया।
2 mins
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Nagpur
वैश्विक कंपनियां भारत में निवेश भुना रहीं, आय के मौके भी ज्यादा
वैश्विक कंपनियों का भारत को देखने का नजरिया बदला है। अब वे इसे सिर्फ विशाल बाजार नहीं, बल्कि आगामी वर्षों में बिजनेस तेजी बढ़ने (ग्रोथ) की संभावना वाली अर्थव्यवस्था और रणनीतिक मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में देख रही हैं।
2 mins
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Nagpur
देश में देवी दिवाली
विश्वविजयी बेटियों! देश को आप पर नाज है... महिला वनडे वर्ल्डकप में टीम इंडिया ने रविवार को फाइनल मुकाबले में द. अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार ये खिताब अपने नाम किया।
1 min
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Nagpur
अब डर भी मेरा किरदार है: सोनाक्षी सिन्हा
विशेष संवाददाता | मुंबई 15 साल के फिल्मी सफर के बाद जब सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर नए अवतार में पर्दे पर लौटी हैं। इस बार उन्होंने 'धन पिशाचिनी' का रूप धारण किया है। फिल्म 'जटाधारा' में उनका यह रहस्यमयी और शक्तिशाली किरदार लोक कथाओं की उस दुनिया को जीवंत करता है, जहां लालच, जादू और अमरत्व एक-दूसरे में उलझे हैं। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हिंदी सिनेमा की 'दबंग गर्ल' अब साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं और उनके मुताबिक, यह किसी नई शुरुआत से कम नहीं। 'दैनिक भास्कर' से खास बातचीत में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बचपन, ट्रोलिंग और आने वाले प्रोजेक्ट पर खुलकर बात की ...
2 mins
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Nagpur
आनंद जीत में है या विजयगान में ?
एक दृश्य है- दो मुर्गों की लड़ाई हुई, एक विजयी हुआ। विजेता के इर्द-गिर्द मुर्गियों का घेरा बन गया। सभी उसे शाबाशी दे रही थीं।
2 mins
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Nagpur
250 रुपए का स्क्रू 20 रुपए में बना दिया, कंपनी चकित
उत्पाद तैयार थे। खास तरह के स्क्रू के कारण काम अटक गया।
2 mins
November 03, 2025
Dainik Bhaskar Nagpur
खान-पान की गुणवत्ता सुधारने मध्य रेलवे कर रही औचक जांच
रेलवे में खान-पान की गुणवत्ता और सफाई से संबंधित शिकायतें लगातार आती रहती हैं। इन शिकायतों पर गौर करके मध्य रेलवे 'स्वच्छ आहार, स्वच्छ नीर' अभियान चला रही है।
1 min
November 03, 2025
Listen
Translate
Change font size
