Prøve GULL - Gratis
राजनीति में रिटायरमेंट की उम्र कितनी हो?
Dainik Bhaskar Jabalpur
|July 16, 2025
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि नेताओं को 75 की उम्र में रिटायर हो जाने और युवाओं के लिए जगह खाली करने के बारे में सोचना चाहिए। आप यह मत सोचने लग जाइए कि उन्होंने कोई अवांछित बात कह दी है। वैसे कोई प्रतिक्रिया देने में सावधानी बरतना लाजिमी है, क्योंकि भाजपा-संघ रिश्तों के मामलों में नरेंद्र मोदी हमेशा अपवाद रहेंगे।
मोदी 17 सितंबर को 75 के हो जाएंगे, और इससे छह दिन पहले भागवत भी 75 के हो जाएंगे। इन संदर्भों के मद्देनजर भागवत के बयान को मोदी के लिए किसी संकेत के रूप में लेना उसमें कुछ ज्यादा पढ़ लेने जैसा होगा। गौर करने वाली बात यह है कि मराठी में दिए इस भाषण में भागवत ने सिर्फ 75 की उम्र में रिटायर होने वाली बात हिंदी में कही थी !
2005 में संघ प्रमुख सुदर्शन से मेरी दो किस्तों में बातचीत हुई थी, जिसमें सुदर्शन ने तब 77 के हो चुके आडवाणी और 80 के हो चुके वाजपेयी से युवाओं के लिए जगह खाली करने को कहा था। मैंने उन्हें याद दिलाया था कि वाजपेयी ने अपने रिटायर होने की अफवाहों को यह कहकर खारिज किया है कि न टायर्ड हूं, न रिटायर्ड हूं। उस समय भाजपा पर अटल-आडवाणी की जोड़ी की पकड़ मजबूत थी और उनकी कुर्सियों का कोई दावेदार नहीं था, इसलिए सुदर्शन की आलोचना हुई। लेकिन सच्चाई कुछ और थी। भाजपा-संघ के नजरिए से उनकी गलती सिर्फ यह थी कि उन्होंने गलत समय पर वह बयान दिया था। इससे पिछले साल ही पार्टी आम चुनाव में हार गई थी और उसे उस समय उत्तराधिकार के किसी संघर्ष में उलझना नहीं था। लेकिन उनके बयान ने रास्ता साफ कर दिया था। संभावित उत्तराधिकारियों की पूरी कतार उभरने लगी : राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी और सबसे उल्लेखनीय, नरेंद्र मोदी। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व को लेकर अमेरिकी शैली की होड़ की शुरुआत करवा दी। 2012 में मोदी उस होड़ में आगे निकल गए।
Denne historien er fra July 16, 2025-utgaven av Dainik Bhaskar Jabalpur.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Jabalpur
Dainik Bhaskar Jabalpur
अजेय ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती आज सेमीफाइनल का टिकट दांव पर
महिला टी20 वर्ल्ड कप • शाम 7 बजे से भारत Vs ऑस्ट्रेलिया
1 min
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
सीखने की मानसिकता अपनाएं
जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने के लिए बड़े फैसले लेना जरूरी नहीं। छोटे प्रयोग ही सही दिशा दिखाते हैं।
1 mins
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
बच्चो, मैं बताता हूं क्यों आते हैं भूकंप
कौशिका: दादाजी, ये भूकम्प आखिर आता कैसे है?
1 mins
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
एसएफ यू: सिलिकॉन वैली में बना क्रिकेट का एडवांस एआई टूल आईपीएल में रोहित, गिल वहीं कैच हुए जहां इस मॉडल ने बताया
खेल के मानवीय पहलुओं को समझने के लिए अब अश्विन की मदद ले रहा मॉडल
2 mins
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
असम-मणिपुर सीमा पर 1 हजार ट्रक फंसे
असम-मणिपुर बॉर्डर पर जरूरी सामान ले जा रहे लगभग 1,000 से ज्यादा ट्रक (तेल टैंकर, एलपीजी वाहन और अन्य आवश्यक वस्तुओं वाले) 15 किलोमीटर लंबी कतार में फंसे हुए हैं।
1 min
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
करेले के इन हेल्दी लड्डू में स्वाद भी मिलेगा मजेदार
डायबिटीज के मरीजों को आमतौर पर मीठे से परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन करेला, खजूर और दूध के पौष्टिक मिश्रण से तैयार यह अनोखा लड्डू न केवल ऐसे मरीजों के लिए स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि स्वाद में बेहद लजीज भी।
1 min
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
5 लाख की आबादी वाला केप वर्डे नॉकआउट में
फीफा वर्ल्ड कप 2026 • सऊदी के साथ ड्रॉ खेलकर डेब्यू पर चमत्कार; मिस्र भी पहली बार नॉकआउट में; बेल्जियम, सेनेगल 5-5 गोल दागकर जीते
1 min
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
प्राचीन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है लैंगिक विविधता
महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध में भीष्म ने शिखण्डी से युद्ध करने से इनकार कर दिया था। उनके अनुसार, चूंकि शिखण्डी का जन्म स्त्री के रूप में हुआ था, इसलिए वह स्त्री ही था।
2 mins
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
देश में विदेशी कैंपस; सिलेबस, परीक्षा डिग्री सब वही... और खर्च 40% कम
शिक्षा में क्रांति 15 विदेशी विश्वविद्यालयों को मंजूरी मिली, पहला बैच अगस्त से
1 mins
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Jabalpur
मन मुताबिक न हो तो डरें नहीं, जिंदगी आपको वो देगी जिसकी ज्यादा जरूरत है
मैं आज जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि मैंने एक लंबा सफर बहुत तेज रफ्तार से तय किया।
2 mins
June 28, 2026
Listen
Translate
Change font size
