Prøve GULL - Gratis
भारत में डिजिटल-क्रांति का एक दशक
Dainik Bhaskar Chandrapur
|July 02, 2025
2014 में भारत में लगभग 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन थे, आज 97 करोड़ से अधिक हैं
दस साल पहले हमने एक ऐसे क्षेत्र में पूर्ण विश्वास के साथ ऐसी यात्रा शुरू की थी, जहां पहले कोई नहीं गया था। जहां दशकों तक यह संदेह किया गया कि भारतीय तकनीक का उपयोग कर पाएंगे कि नहीं, हमने उस सोच को बदला और भारतीयों की तकनीक का उपयोग करने की क्षमता पर विश्वास किया।
जहां दशकों तक सिर्फ यह सोचा गया कि तकनीक का उपयोग अमीर और गरीब के बीच की खाई को और गहरा करेगा, हमने उस मानसिकता को बदला और तकनीक के माध्यम से उस खाई को खत्म किया। जब नीयत सही होती है, तो नवाचार वंचितों को सशक्त करता है। जब दृष्टिकोण समावेशी होता है, तो तकनीक हाशिए पर खड़े लोगों के जीवन में परिवर्तन लाती है। यही विश्वास डिजिटल इंडिया की नींव बना- एक ऐसा मिशन जो सभी के लिए पहुंच को लोकतांत्रिक (आसान) बनाने, समावेशी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने और अवसरों को उपलब्ध कराने के लिए शुरू हुआ।
2014 में इंटरनेट की पहुंच सीमित थी, डिजिटल साक्षरता कम थी और सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन पहुंच बेहद सीमित थी। कई लोगों को संदेह था कि भारत जैसा विशाल और विविध देश वास्तव में डिजिटल बन सकता है या नहीं। आज, इस प्रश्न का उत्तर डेटा और डैशबोर्ड में नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के जीवन के माध्यम से दिया जा चुका है। शासन से लेकर शिक्षा, लेन-देन और निर्माण तक, डिजिटल इंडिया हर जगह है। 2014 में भारत में लगभग 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन थे। आज यह संख्या बढ़कर 97 करोड़ से अधिक हो चुकी है। 42 लाख किलोमीटर से अधिक ऑप्टिकल फाइबर केबल, जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का 11 गुना है, अब दूरस्थ गांवों को भी जोड़ रही है।
Denne historien er fra July 02, 2025-utgaven av Dainik Bhaskar Chandrapur.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Chandrapur
Dainik Bhaskar Chandrapur
अब 20 तक सरकार खरीदेगी धान 20 लाख क्विंटल का रखा लक्ष्य
ग्रीष्मकालीन रबी मौसम के शासकीय धान खरीदी का लक्ष्य पूरा होने पर धान खरीदी जून माह के अंत में बंद कर दी गई थी।
1 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Chandrapur
फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान समाधान पर दें ध्यान: वित्तीय सेवा सचिव
वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Chandrapur
बंगले के मुख्य द्वार पर अव्यवस्था से भड़के सावंत मराठी में पोस्ट न करने पर फॉलोवर्स ने जताई नाराजगी
ब्यूरो । नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता को लेकर चाहे जो दावे किए जा रहे हों, लेकिन एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने लुटियन जोन में साफ-सफाई की कलई खोल दी है।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Chandrapur
छांगुर बाबा की लोनावला एटीएस जांच में बड़ा खुलासा
यूपी में गिरफ्तार बाबा का सामने आया पुणे कनेक्शन
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Chandrapur
वारकरी महाधिवेशन में महंत गुरुवर्य रामगिरी महाराज बोले
देश, धर्म के खिलाफ साजिश रचने वालों पर कार्रवाई करें
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Chandrapur
किसानों से सीधे प्याज खरीदी हो, कोकाटे और रावल ने की मांग
• केंद्रीय मंत्री जोशी और शिवराज सिंह से मिले
1 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Chandrapur
भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह में 300 से अधिक नवोन्मेषी उत्पाद पेश किये जाएंगे
भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह मंगलवार से शुरू हो रहा है। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग बुनियादी ढांचे, सौर, हरित हाइड्रोजन, बैटरी और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 300 से अधिक अनूठे उत्पाद पेश किये जाएंगे। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Chandrapur
भारतीय रियल एस्टेट में 3 माह में अमेरिका जापान और हांगकांग का निवेश 206% बढ़ा
तेजी ... तिमाही आधार पर कुल निवेश भी 122% बढ़ा
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Chandrapur
फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान पर ध्यान दें: वित्तीय सेवा सचिव
वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Chandrapur
जिलाधिकारी कार्यालय में नार्को-को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक युवा पीढ़ी को नशे से बचाने जागरुकता जरूरी : जिलाधीश
जिले में मादक पदार्थों के उपयोग, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त और व्यवस्थित उपायों को तुरंत लागू कर, युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में न आए, इसके लिए समाज में व्यापक जागरूकता आवश्यक है।
1 min
July 08, 2025
Listen
Translate
Change font size