Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År

Prøve GULL - Gratis

'योग धर्म नहीं, विज्ञान है : शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है'

Dainik Bhaskar Chandrapur

|

June 23, 2025

विश्व योग दिवस पर जगह-जगह किया सामूहिक योग, हर दिन अभ्यास करने का लिया संकल्प, विद्यार्थियों में रहा उत्साह

ब्यूरो | भंडारा. नूतन कन्या शाला भंडारा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ के संकल्प के साथ 21 जून को उत्साह के साथ मनाया गया।

16 जून से 20 जून तक योग प्रशिक्षण लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू गर्ल स्कूल के संस्थाध्यक्ष एडवोकेट एम. एल. भुरे ने की। प्रमुख अतिथि संस्थासचिव शेखर बोरसे थे। प्राचार्य नीलू तिडके के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। भुरे ने कहा कि अच्छे स्वास्थ के लिए योग आवश्यक है और योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है। शेखर बोरसे ने कहा कि प्रतिदिन योग करना जरूरी है। प्राचार्य तिडके ने कहा कि योग कोई धर्म नहीं बल्कि एक विज्ञान है। शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाला माध्यम है। इस समय सूर्य नमस्कार ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल बनाया। एनसीसी विद्यार्थियों ने विभिन्न योग मुद्राओं, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से योग का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक एएनओ रश्मि मोहरकर ने योग के लाभ और महत्व के बारे में बताया। सार्जेंट सलोनी नगरधने ने सूर्य नमस्कार के प्रकार और लाभों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में उपमुख्याध्यापक कैलाश कुरंजेकर, पर्यवेक्षक श्रद्धा रामेकर, प्रिया ब्राह्मणकर उपस्थित थे। एनसीसी विद्यार्थियों और शाला के छात्रों ने प्रतिदिन योग का अभ्यास करने का संकल्प किया। कार्यक्रम का आयोजन 3 महाराष्ट्र गल्स बटालियन एनसीसी नागपुर के सहयोग से किया गया था। कार्यक्रम की सफलता के लिए सैनिक रवीशंकर खंडाते, विनायक मांढरे, गीता सोनवाने, पूजा मडामे और एनसीसी विद्यार्थियों ने सहकार्य किया।

विद्यार्थियों को महत्व बताया

ब्यूरो | भंडारा. खात रोड स्थित सनीज स्प्रिंग डेल स्कूल में योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य शेफाली पाल, विकास तवले, के.जी. प्रमुख कल्पना जांगडे, प्रायमरी प्रमुख समृद्धि गंगाखेडकर उपस्थित थीं। स्कूल में 'एक पृथ्वी एक आरोग्य' इसी के तहत योग प्रशिक्षकों ने मार्गदर्शन करके विभिन्न योगासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम का सामूहिक सत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समय विद्यार्थी और शिक्षकों ने सामूहिक योग सत्र में उत्साह से हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रिया चौधरी ने योग विद्या का महत्व विद्यार्थियों को बताया। संचालन ज्योति राघोर्ते ने किया। आभार अश्विनी ठवकर ने माना।

FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Chandrapur

Dainik Bhaskar Chandrapur

अब 20 तक सरकार खरीदेगी धान 20 लाख क्विंटल का रखा लक्ष्य

ग्रीष्मकालीन रबी मौसम के शासकीय धान खरीदी का लक्ष्य पूरा होने पर धान खरीदी जून माह के अंत में बंद कर दी गई थी।

time to read

1 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान समाधान पर दें ध्यान: वित्तीय सेवा सचिव

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

बंगले के मुख्य द्वार पर अव्यवस्था से भड़के सावंत मराठी में पोस्ट न करने पर फॉलोवर्स ने जताई नाराजगी

ब्यूरो । नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता को लेकर चाहे जो दावे किए जा रहे हों, लेकिन एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने लुटियन जोन में साफ-सफाई की कलई खोल दी है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

छांगुर बाबा की लोनावला एटीएस जांच में बड़ा खुलासा

यूपी में गिरफ्तार बाबा का सामने आया पुणे कनेक्शन

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

वारकरी महाधिवेशन में महंत गुरुवर्य रामगिरी महाराज बोले

देश, धर्म के खिलाफ साजिश रचने वालों पर कार्रवाई करें

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

किसानों से सीधे प्याज खरीदी हो, कोकाटे और रावल ने की मांग

• केंद्रीय मंत्री जोशी और शिवराज सिंह से मिले

time to read

1 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह में 300 से अधिक नवोन्मेषी उत्पाद पेश किये जाएंगे

भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह मंगलवार से शुरू हो रहा है। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग बुनियादी ढांचे, सौर, हरित हाइड्रोजन, बैटरी और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 300 से अधिक अनूठे उत्पाद पेश किये जाएंगे। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

भारतीय रियल एस्टेट में 3 माह में अमेरिका जापान और हांगकांग का निवेश 206% बढ़ा

तेजी ... तिमाही आधार पर कुल निवेश भी 122% बढ़ा

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान पर ध्यान दें: वित्तीय सेवा सचिव

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

जिलाधिकारी कार्यालय में नार्को-को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक युवा पीढ़ी को नशे से बचाने जागरुकता जरूरी : जिलाधीश

जिले में मादक पदार्थों के उपयोग, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त और व्यवस्थित उपायों को तुरंत लागू कर, युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में न आए, इसके लिए समाज में व्यापक जागरूकता आवश्यक है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size