Facebook Pixel योगाभ्यास को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : जिलाधिकारी पंडा | Dainik Bhaskar Chandrapur - newspaper - Les denne historien på Magzter.com
Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År

Prøve GULL - Gratis

योगाभ्यास को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : जिलाधिकारी पंडा

Dainik Bhaskar Chandrapur

|

June 22, 2025

योग से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता हैं, बल्कि मानसिक स्थिरता और मन की शांति भी मिलती है। सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग, भागदौड़ भरी जीवनशैली और अन्य कारकों के कारण होने वाले तनाव को दूर करने के लिए योग एक बहुत ही प्रभावी साधन है। हालांकि, अगर आप योग के वास्तविक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसे अपनी दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बनाएं, यह अपील गड़चिरोली के जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने की। शनिवार, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गड़चिरोली के गोंडवाना विश्वविद्यालय में योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समय वे बोल रहे थे।

कार्यक्रम में सांसद डा. नामदेव किरसान, गोंडवाना विवि के कुलगुरु डा. प्रशांत बोकारो, प्र-कुलगुरू डॉ. श्रीराम कावले, कुलसचिव डा. अनिल हिरेखन, जिला क्रीड़ा अधिकारी भास्कर घटाले आदि उपस्थित थे। योग प्रशिक्षक अंजलि कुलमेथे और मिलिंद उमरे के मार्गदर्शन में इस समय उपस्थितों को योगासन और प्राणायम के गुर सिखाये गये। इस कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रा. सविता साधमवार ने किया। कार्यक्रम के सफलतार्थ क्रीड़ा व विवि प्रशासन के एस. बी. बडकेलवार, घनशाम वरारकर, चंद्रशेखर मेश्राम, नाजुक उईके, कुणाल मानकर, सुनील चंद्रे ने विशेष प्रयास किया। विश्व विद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के साथ जिला परिषद कार्यालय के प्रांगण में भी पृथक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं आरमोरी में हुए कार्यक्रम में विधायक रामदास मसराम और पूर्व विधायक कृष्णा गजबे उपस्थित थे। एटापल्ली के एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प कार्यालय में प्रकल्प अधिकारी व सहायक जिलाधिकारी नमन गोयल की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया। साथ ही अहेरी, देसाईगंज, कुरखेड़ा, कोरची समेत अन्य स्थानों की शालाओं में भी योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गड़चिरोली.

शनिवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर गड़चिरोली के पुलिस परेड मैदान में सुबह 6.30 बजे योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत, पुलिस मुख्यालय, विशेष अभियान दल, एसआरपीएफ के 1 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व जवानों ने हिस्सा लिया। शिविर में योग के विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिये गये। योग प्रशिक्षक संतोष वेखंडे ने उपस्थितों को योग का महत्व समझाया। इस समय पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि, स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने और सकारात्मकता निर्माण करने के लिए योग आवश्यक है। अपने जीवन शैली में व्यायाम के साथ योग के लिए समय निकालना आवश्यक है। शिविर में पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) सत्य साई कार्तिक, पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) विशाल नागरगोजे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सूरज जगताप आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। शिविर के सफलतार्थ पुलिस मुख्यालय के पुलिस निरीक्षक अनुजकुमार मडामे, पुलिस कल्याण शाखा के प्रभारी अधिकारी नरेंद्र पिवाल आदि ने प्रयास किया।

FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Chandrapur

Dainik Bhaskar Chandrapur

अब 20 तक सरकार खरीदेगी धान 20 लाख क्विंटल का रखा लक्ष्य

ग्रीष्मकालीन रबी मौसम के शासकीय धान खरीदी का लक्ष्य पूरा होने पर धान खरीदी जून माह के अंत में बंद कर दी गई थी।

time to read

1 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान समाधान पर दें ध्यान: वित्तीय सेवा सचिव

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

बंगले के मुख्य द्वार पर अव्यवस्था से भड़के सावंत मराठी में पोस्ट न करने पर फॉलोवर्स ने जताई नाराजगी

ब्यूरो । नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता को लेकर चाहे जो दावे किए जा रहे हों, लेकिन एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ने लुटियन जोन में साफ-सफाई की कलई खोल दी है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

छांगुर बाबा की लोनावला एटीएस जांच में बड़ा खुलासा

यूपी में गिरफ्तार बाबा का सामने आया पुणे कनेक्शन

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

वारकरी महाधिवेशन में महंत गुरुवर्य रामगिरी महाराज बोले

देश, धर्म के खिलाफ साजिश रचने वालों पर कार्रवाई करें

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

किसानों से सीधे प्याज खरीदी हो, कोकाटे और रावल ने की मांग

• केंद्रीय मंत्री जोशी और शिवराज सिंह से मिले

time to read

1 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह में 300 से अधिक नवोन्मेषी उत्पाद पेश किये जाएंगे

भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह मंगलवार से शुरू हो रहा है। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग बुनियादी ढांचे, सौर, हरित हाइड्रोजन, बैटरी और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 300 से अधिक अनूठे उत्पाद पेश किये जाएंगे। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

भारतीय रियल एस्टेट में 3 माह में अमेरिका जापान और हांगकांग का निवेश 206% बढ़ा

तेजी ... तिमाही आधार पर कुल निवेश भी 122% बढ़ा

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

फिनटेक कंपनियां ऑफलाइन भुगतान पर ध्यान दें: वित्तीय सेवा सचिव

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Chandrapur

जिलाधिकारी कार्यालय में नार्को-को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक युवा पीढ़ी को नशे से बचाने जागरुकता जरूरी : जिलाधीश

जिले में मादक पदार्थों के उपयोग, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त और व्यवस्थित उपायों को तुरंत लागू कर, युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में न आए, इसके लिए समाज में व्यापक जागरूकता आवश्यक है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size