Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År

Prøve GULL - Gratis

सहेली की सुंदरता से इस कदर नफरत, तेजाब हाथ में लेकर भी इशिता के हाथ नहीं कांपे, बिगाड़ दिया चेहरा

Dainik Bhaskar Balaghat

|

July 02, 2025

ग्वारीघाट थाना क्षेत्र स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार की रात अपनी सहेली श्रद्धा दास उम्र 23 वर्ष पर तेजाब उड़ेलने की वारदात करने वाली युवती व उसका सहयोग करने वाले उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- निज संवाददाता | जबलपुर

मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। इससे पहले पूछताछ में आरोपी युवती ने तेजाब कांड की पूरी दास्तां पुलिस को सुनाई जो कि काफी हैरतअंगेज निकली। आरोपी ने कहा कि उसे सहेली से नफरत थी और इसका बदला लेने के लिए उसने इंटरनेट पर आइडिया खोजा और उसकी सुंदरता पर वार करने के लिए तेजाब फेंककर उसका चेहरा बिगाड़ दिया।

आरोपी युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों अच्छी सहेली थीं। दसवीं कक्षा तक दोनों साथ पढ़ीं फिर आगे की पढ़ाई अलगअलग संस्थानों से हुई। श्रद्धा पढ़ाई में होशियार, देखने में सुंदर थी जिसके कारण सब लोग उसे पसंद करते थे। आरोपी युवती का उसके ब्वॉय फ्रेंड के साथ एक वीडियो वायरल हो गया था। इस वजह से बदनामी होने पर उसकी अपनी सहेली के प्रति नफरत और बढ़ गई थी। पुलिस और भी कई पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।

जांच में पता चला कि आरोपी इशिता को जानकारी लगी थी कि उसकी सहेली श्रद्धा अपने माता-पिता के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को लंबे समय के लिए कोलकाता जाने वाली है। इसके कारण उसने उनके जाने से पहले वारदात करने का प्लान बनाया और रविवार का दिन चुना फिर सहेली को सरप्राइज देने की बात कहकर बुलाया और एसिड उड़ेल दिया।

वारदात के बाद इशिता अपने घर पहुंची और कपड़े बैग में पैक कर भागने की तैयारी कर रही थी। तब तक उसकी मां को घटना की जानकारी लग गई और उसने अपनी बेटी को नींद की गोली खिला दी, जिसके बाद वह सो गई थी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी युवती काफी आक्रामक थी और उसका माता-पिता से भी विवाद होता था। कई बार माता-पिता ने उसकी शिकायत थाने में की तो उसने भी अपने माता-पिता के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। पी-4

कहाँ से और कैसे मिला एसिड

    FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Balaghat

    Dainik Bhaskar Balaghat

    दूरदृष्टि • आने वाले समय में भीड़भाड़ और बढ़ेगी टेक्नोलॉजी या प्लानिंग हमें भगदड़ों से बचा सकती है

    भारत दुनिया की भगदड़-राजधानी बनता जा रहा है। हर जगह भगदड़ है। धार्मिक मेलों में, खेल आयोजनों में, रेलवे स्टेशनों पर, राजनीतिक रैलियों और यहां तक स्कूलों में भी। जानकार लोग कहते हैं कि भगदड़ें इसलिए हो रही हैं, क्योंकि भारत की बहुसंख्य आबादी नागरिक अधिकारों के प्रति अशिक्षित है। लेकिन वे पूरी तरह से गलत हैं। भगदड़ें अशिक्षा नहीं, बल्कि अपर्याप्त और लचर भीड़-प्रबंधन के कारण होती हैं। वैसे भी, एक तरफ देश में असाक्षरता घट रही है, दूसरी तरफ भगदड़ों से होने वाले हादसे बढ़ते जा रहे हैं।

    time to read

    3 mins

    July 08, 2025

    Dainik Bhaskar Balaghat

    दूरदृष्टि • आने वाले समय में भीड़भाड़ और बढ़ेगी टेक्नोलॉजी या प्लानिंग हमें भगदड़ों से बचा सकती है

    भारत दुनिया की भगदड़-राजधानी बनता जा रहा है। हर जगह भगदड़ है। धार्मिक मेलों में, खेल आयोजनों में, रेलवे स्टेशनों पर, राजनीतिक रैलियों और यहां तक स्कूलों में भी। जानकार लोग कहते हैं कि भगदड़ें इसलिए हो रही हैं, क्योंकि भारत की बहुसंख्य आबादी नागरिक अधिकारों के प्रति अशिक्षित है। लेकिन वे पूरी तरह से गलत हैं। भगदड़ें अशिक्षा नहीं, बल्कि अपर्याप्त और लचर भीड़-प्रबंधन के कारण होती हैं। वैसे भी, एक तरफ देश में असाक्षरता घट रही है, दूसरी तरफ भगदड़ों से होने वाले हादसे बढ़ते जा रहे हैं।

    time to read

    3 mins

    July 08, 2025

    Dainik Bhaskar Balaghat

    लापरवाही • एफपीओ संचालकों ने क्वालिटी कंट्रोलर और समितियों पर लगाए हैं आरोप समितियाँ ने बांट दिया सोयाबीन का नकली बीज, 250 एकड़ जमीन में नहीं हुआ अंकुरण

    सहकारी समिति ने केसली के 235 किसानों को 75 क्विटल नकली सोयाबीन का बीज वितरित करने का मामला सामने आया है।

    time to read

    2 mins

    July 08, 2025

    Dainik Bhaskar Balaghat

    लापरवाही • एफपीओ संचालकों व क्वालिटी कंट्रोलर और समितियों पर आरोप समिति में बांट दिया सोयाबीन का नकली बीज, 250 एकड़ जमीन में नहीं हुआ अंकुरण

    सहकारी समिति ने केसली के 235 किसानों को 75 क्विटल नकली सोयाबीन का बीज वितरित करने का मामला सामने आया है।

    time to read

    1 min

    July 08, 2025

    Dainik Bhaskar Balaghat

    शिवाजी मैदान में दशहरा और दंगल पर भी लगेगा किराया

    कैंट बोर्ड ने शिवाजी मैदान में दशहरा और दंगल के धार्मिक आयोजन का किराया 50 हजार रुपए प्रतिदिन कर दिया है।

    time to read

    1 mins

    July 08, 2025

    Dainik Bhaskar Balaghat

    लापरवाही • एफपीओ संचालकों ने क्वालिटी कंट्रोलर और समितियों पर आरोप समितियों ने बांट दिया सोयाबीन का नकली बीज, 250 एकड़ जमीन में नहीं हुआ अंकुरण

    सहकारी समिति ने केसली के 235 किसानों को 75 क्विटल नकली सोयाबीन का बीज वितरित करने का मामला सामने आया है।

    time to read

    2 mins

    July 08, 2025

    Dainik Bhaskar Balaghat

    लापरवाही • एफपीओ संचालकों ने क्वालिटी कंट्रोलर और समितियों पर लगाए हैं आरोप समितियों ने बांट दिया सोयाबीन का नकली बीज, 250 एकड़ जमीन में नहीं हुआ अंकुरण

    सहकारी समिति ने केसली के 235 किसानों को 75 क्विटल नकली सोयाबीन का बीज वितरित करने का मामला सामने आया है।

    time to read

    2 mins

    July 08, 2025

    Dainik Bhaskar Balaghat

    चलती कार में लगी आग

    बाल-बाल बचे व्यापारी

    time to read

    1 min

    July 08, 2025

    Dainik Bhaskar Balaghat

    मौका • रिलायंस का प्लास्टिक बिजनेस बेचेगा अमेरिका से जहाज में चीन जा रहा ईथेन अंबानी ने खरीदा

    चीन-अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच मुकेश अंबानी ने बड़ा दांव खेला हैं। एशिया में सबसे अमीर अंबानी अमेरिका के उस कार्गो का स्वागत करने जा रहे हैं, जो चीन के लिए था और टैरिफ युद्ध के चलते समुद्र में खड़ा था।

    time to read

    1 min

    July 08, 2025

    Dainik Bhaskar Balaghat

    श्याम नगर में धूमधाम से हुई भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य आगवानी

    भगवान जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा के दौरान अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए शहर का भ्रमण पर हैं। जो भक्तों के घर-घर जाकर उन्हें दर्शन दे रहे हैं।

    time to read

    1 min

    July 08, 2025

    Listen

    Translate

    Share

    -
    +

    Change font size