Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Gå ubegrenset med Magzter GOLD

Få ubegrenset tilgang til over 9000 magasiner, aviser og premiumhistorier for bare

$149.99
 
$74.99/År

Prøve GULL - Gratis

दुनिया को भारत की ओर से दिया गया अनमोल उपहार है योगः बी.प्रभाकरण

Dainik Bhaskar Amrawati

|

June 23, 2025

ब्यूरो गड़चिरोली. जीवन में हो रही अनेक परेशानियां योग से दूर होती हैं। योग से मानसिक और शारीरिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। योग मानवी जीवन को सुदृढ़ रखने के लिए जरुरी है। भारत की ओर से दुनिया को दी गई अमूल्य भेंट योग है, ऐसा प्रतिपादन लॉयड्स मेटल्स के प्रबंध निदेशक बी.प्रभाकरण ने किया।

लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड द्वारा शनिवार को जिले के सुरजागड़ लौह अयस्क खदान तथा कोनसरी परियोजना में 11वां विश्व योग दिवस उत्साह से मनाया गया। इस समय मार्गदर्शन करते हुए वह बोल रहे थे। सुरजागड़ और कोनसरी में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग उत्साह से शामिल हुए थे। सुरजागड़ लौह अयस्क खदान में सामूहिक योग सत्र में अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों और आस-पास के गांवों के निवासियों ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार के योग कर योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार तथा कैप का वितरण किया गया।

भारतीय जनता पार्टी शाखा, धानोरा स्थानीय भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक डा. मिलिंद नरोटे के जनसंपर्क कार्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में धानोरा शहर के भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व युवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर योग व प्राणायाम में हिस्सा लिया। योग कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को सुबह 7 बजे के दौरान की गई। इस समय कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि दौलत वरवाडे ने कहां कि, योग भारत की प्राचीन परंपरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल से आज संपूर्ण विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। शरीर, मन व आत्मा का समतोल रखने के लिए योग सर्वोत्तम उपाय है। ऐसी बात उन्होंने कहीं। कार्यक्रम के दौरान सूर्यनमस्कार, प्राणायम, ध्यानधारणा व विभिन्न योगासन किए गए। इस समय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ते व धानोरा शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Amrawati

Dainik Bhaskar Amrawati

वारकरी महाधिवेशन में महंत गुरुवर्य रामगिरी महाराज बोले

देश, धर्म के खिलाफ साजिश रचने वालों पर कार्रवाई करें

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Amrawati

'विट्ठल-विट्ठल' के उद्घोष के बीच विद्यार्थियों ने निकाली दिंडी

· धूमधाम से मनाया गया आषाढ़ी एकादशी उत्सव संवाददाता | चंद्रपुर. आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर चांदा पब्लिक स्कूल में विट्ठल-रुक्मिणी पालकी समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Amrawati

1.52 करोड़ के माल के साथ 24 गौवंश तस्कर गिरफ्तार

अपराध शाखा की टीम ने सोमवार 7 जुलाई को महाराष्ट्र तेलंगाना सीमा के चिखली खुर्द वन जांच नाका पर 17 पिकअप वाहनों की जांच में 53 गौवंशों को आजाद करवाया।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Amrawati

घोडपेठ-गोरजा मार्ग पर पड़े गड्डे दे हादसों को न्योता

संवाददाता| भद्रावती. तहसील में घोड़पेठकोंढाली-गोरजा मुख्य मार्ग की हालत खस्ता है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Amrawati

बार एंड रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा

• प्रबंधक सहित दो लोगों पर मामला दर्ज • बिना अनुमति के तेज आवाज में बजा रहे थे डीजे

time to read

1 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Amrawati

छांगुर बाबा की लोनावला एटीएस जांच में बड़ा खुलासा

यूपी में गिरफ्तार बाबा का सामने आया पुणे कनेक्शन भास्कर न्यूज| पिंपरी-चिंचवड (पुणे).

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Amrawati

जिलाधिकारी कार्यालय में नार्को-को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक युवा पीढ़ी को नशे से बचाने जागरुकता जरूरी : जिलाधीश

जिले में मादक पदार्थों के उपयोग, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त और व्यवस्थित उपायों को तुरंत लागू कर, युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में न आए, इसके लिए समाज में व्यापक जागरूकता आवश्यक है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Amrawati

भरोसा • सुस्ती के बाद भारतीय रियल एस्टेट में 3 माह में अमेरिका, जापान और हांगकांग का निवेश 206% बढ़ा

तेजी ... तिमाही आधार पर कुल निवेश भी 122% बढ़ा

time to read

1 min

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Amrawati

एक्सपर्ट कहते हैं ... 'तनाव' और 'चिंता' में फर्क है ... तनाव चला जाता है, चिंता ठहर जाती है

एक्सपर्ट कहते हैं ... तनाव और चिंता की सही पहचान जरूरी है; लक्षण एक जैसे, पर वजह और असर अलग

time to read

2 mins

July 08, 2025

Dainik Bhaskar Amrawati

भारत ऊर्जा भंडारण क्षमता में 300 से अधिक नवोन्मेषी उत्पाद पेश किये जाएंगे

भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह मंगलवार से शुरू हो रहा है। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग बुनियादी ढांचे, सौर, हरित हाइड्रोजन, बैटरी और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 300 से अधिक अनूठे उत्पाद पेश किये जाएंगे। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

time to read

1 min

July 08, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size