Prøve GULL - Gratis

गूगल, माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब एपल में एआई के 'मुखिया', अमर की लिखी किताबें पढ़ रहे स्टूडेंट्स

Dainik Bhaskar Akola City

|

December 05, 2025

साल 2000 के आसपास का समय। यह वह दौर था जब भारत में तकनीकी क्रांति जोर पकड़ रही थी। युवा इंजीनियर बड़े सपने देख रहे थे। तभी बैंगलोर यूनिवर्सिटी में 18-20 साल का एक युवा यह जानने की कोशिश कर रहा था कि मशीनें भाषण, चित्र और भाषा को कैसे समझती हैं। यही जिज्ञासा उसे बेंगलुरू से अमेरिका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी तक ले गई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीनों को लेकर उसकी समझ कुछ ऐसी मजबूत हुई कि आज वह दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एपल के एआई प्रोजेक्ट का वाइस प्रेसिडेंट है। यह कहानी है भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञ अमर सुब्रमण्य की।

- अमर सुब्रमण्य

अमर ने 2007 में उनके रिसर्च के साथ रहे पार्थ प्रतिम तालुकदार के साथ मिलकर 'ग्राफ बेस्ड सेमी सुपरवाइज्ड लर्निंग' नाम से किताब लिखी थी, जो एआई लर्निंग में स्टूडेंट के लिए आज भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। 16 साल तक गूगल में रहे अमर जुलाई 2025 में ही गूगल छोड़कर माइक्रोसॉफ्ट पहुंचे थे। यहां उन्हें एआई का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था। तब अमर ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट की था। उन्होंने लिखा 'मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने माइक्रोसॉफ्ट में कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट (एआई) के रूप में नया पद ग्रहण किया है। मैं काफी ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। यहां की संस्कृति में अहंकार कम है। उनका यह पोस्ट एक तरह से पूर्व कंपनी गूगल पर कटाक्ष के रूप में देखा गया, जो यह बताता है अमर अपनी बात रखने में संकोच नहीं करते हैं।

चर्चा में क्यों-हाल ही में एपल ने उन्हें अपने एआई प्रोजेक्ट के लिए वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया है।

FLERE HISTORIER FRA Dainik Bhaskar Akola City

Dainik Bhaskar Akola City

भिवाड़ी, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग प्राथमिकता सूची में देश में 20 हाईटेक साइबर फ्यूजन सेंटर बनेंगे; राजस्थान के 5 जिले चयनित

बढ़ते साइबर अपराधों पर त्वरित, तकनीक आधारित और समन्वित कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय देशभर में 20 हाईटेक साइबर फ्यूजन सेंटर स्थापित करने जा रहा है।

time to read

1 min

December 18, 2025

Dainik Bhaskar Akola City

लखनऊः धुंधः छह निरीक्षण के बाद रद्द हुआ चौथा टी20

लखनऊ में घने कोहरे और खराब दृश्यता के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा टी20 मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया।

time to read

1 min

December 18, 2025

Dainik Bhaskar Akola City

आईसीएआई ने एथिक्स कोड में बड़े बदलावों को दी मंजूरी

आर्थिक और कारोबारी ढांचे में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच चार्टर्ड अकाउंटेंट पेशे को भविष्य के अनुरूप तैयार करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने एथिक्स कोड में बड़ा विस्तार किया है।

time to read

1 min

December 18, 2025

Dainik Bhaskar Akola City

हिजाब विवाद से आहत डॉ. नुसरत ने बिहार छोड़ा, कहा- अब नौकरी जॉइन नहीं करूंगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 15 दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान हिजाब खींचने से आहत डॉ. नुसरत परवीन बिहार सरकार की नौकरी नहीं करेंगी।

time to read

1 min

December 18, 2025

Dainik Bhaskar Akola City

नाशिक-सिन्नर-साईनगर शिर्डी नई लाइन के लिए डीपीआर तैयार

नाशिक रोड-सिन्नर-शिर्डी नई लाइन (83 किमी) के लिए व्यवहार्यता अध्ययन (फिजिबिलिटी स्टडी) का काम पूरा हो चुका है।

time to read

1 min

December 18, 2025

Dainik Bhaskar Akola City

देश में हर साल पांच लाख सड़क हादसे, 1.8 लाख मौतें; 66% लोग 18-34 वर्ष केः केंद्र

देश में सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतों को लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है।

time to read

2 mins

December 18, 2025

Dainik Bhaskar Akola City

उप्र में सड़क हादसों के बाद कोहरे से संबंधी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

एजेंसी।

time to read

1 min

December 18, 2025

Dainik Bhaskar Akola City

केकेआर ने दिशा बदली, पंजाब-बंगलुरु स्थिर

भास्कर न्यूज | मुंबई. आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी सिर्फ खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त नहीं थी, बल्कि यह फ्रेंचाइजियों की सोच में आए बदलाव की साफ झलक भी थी।

time to read

1 min

December 18, 2025

Dainik Bhaskar Akola City

चिकित्सा अनुसंधान के लिए कानून बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार

केंद्र सरकार चिकित्सा अनुसंधान के लिए बकायदा एक कानून बनाने की दिशा में काम कर रही है।

time to read

1 min

December 18, 2025

Dainik Bhaskar Akola City

मुश्किलों को लेकर ज्यादा न सोचें, चाहे जीतें या हारें... दिन के आखिर में मुस्कराएं

जब जिंदगी में हालात खराब हो जाएं, फॉर्म चला जाए, आलोचना होने लगे, तब हर खिलाड़ी, हर इंसान चाहता है कि फिर से वापसी हो, फिर से खुद को साबित करे।

time to read

2 mins

December 07, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size