Facebook Pixel 10 बिंदुओं में बिहार चुनाव नतीजों के निष्कर्ष | Business Standard - Hindi - newspaper - Les denne historien på Magzter.com

Prøve GULL - Gratis

10 बिंदुओं में बिहार चुनाव नतीजों के निष्कर्ष

Business Standard - Hindi

|

November 15, 2025

आइए देखते हैं कि बिहार चुनाव नतीजों से कौन से 10 संदेश निकलते हैं। पहला संदेश तो यही है कि यह जीत चाहे जितनी बड़ी और एकतरफा नजर आ रही हो लेकिन वोट बैंक अभी भी बरकरार हैं।

10 बिंदुओं में बिहार चुनाव नतीजों के निष्कर्ष

जैसे-जैसे मुकाबले सीधे होते जा रहे हैं, फिर चाहे वे दो दलों के बीच हों या गठबंधन के, हार और भारी जीत के बीच का अंतर कुछ प्रतिशत का हो सकता है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) को 2020 में 15.39 फीसदी वोट मिले थे और इस बार उसका मत प्रतिशत केवल 3 फीसदी बढ़कर 18.87 फीसदी हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वोट केवल एक फीसदी बढ़कर 20.68 फीसदी पहुंचे हैं। दोनों ने पिछले चुनाव से कुछ सीट कम लड़ीं लेकिन वे सीटें उनके गठबंधन साझेदारों को ही गईं। उदाहरण के लिए सबसे महत्वपूर्ण साझेदार पासवान परिवार की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा ) 2020 के चुनाव की 134 सीटों के बजाय इस बार केवल 29 सीटों पर चुनाव लड़ी। उसका मत प्रतिशत 5 फीसदी से थोड़ा अधिक रहा। यह स्पष्ट है कि अन्य क्षेत्रों में भी उसका मामूली ही सही वोट, भाजपा या जदयू को गया होगा। अब सिक्के को उलट दीजिए। यादव परिवार की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वोट 23 फीसदी के साथ पिछले चुनाव के स्तर पर ही रहे। कांग्रेस पार्टी भी 9 फीसदी मतों के साथ पहले जैसे स्तर पर रही। यह स्पष्ट है कि इन दोनों साझेदारों का मत प्रतिशत कम नहीं हुआ है।

वास्तव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने पासवान की लोजपा और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के साथ बेहतर गठबंधन बनाया और 5 से 8 फीसदी मतों की बढ़त हासिल की।

दूसरा, लेन-देन आधारित अपील तभी काम करती है जब पर्याप्त मतदाता उन्हें विश्वसनीय मानें। चुनाव अभियान से ठीक पहले और उसके दौरान 1.4 करोड़ महिलाओं को दिए गए 10,000 रुपये और आगे दो लाख रुपये देने का वादा उस राज्य में बहुत मायने रखता है, जहां प्रति व्यक्ति आय 69,000 रुपये सालाना है। साथ ही मतदाताओं के पास इस बात के प्रमाण थे कि यह वास्तविक है। इस तरह की करीबी होड़ में जिसके पास सत्ता और चेकबुक होती है, उसे हमेशा बढ़त मिलती है।

FLERE HISTORIER FRA Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

अमेरिका से व्यापार समझौते को झटका !

अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा व्यापार अधिनियम 1974 की धारा 122 के तहत लगाया गया 10 प्रतिशत वैश्विक शुल्क बुधवार को रद्द कर दिया।

time to read

3 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

एसबीआई का शुद्ध लाभ 5.6% बढ़ा

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में महज 5.58 फीसदी बढ़कर 19,684 करोड़ रुपये रहा।

time to read

2 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

एनआईए मामलों की सुनवाई में तेजी

सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अधिनियम के तहत गठित विशेष अदालतों में मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कई दिशानिर्देश जारी किए।

time to read

1 min

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

ई-वे बिल 12% बढ़े, चौथा उच्चतम स्तर

अप्रैल में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत 1,333.7 लाख ई-वे बिल बने, जो अप्रैल 2025 की तुलना में 12 प्रतिशत ज्यादा रहे।

time to read

2 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

'क्रूज में सवार भारतीय संक्रमित नहीं'

हंटावायरस संक्रमण के मामलों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय सक्रिय हो गया है।

time to read

1 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

ईसीएल मानदंडों में बदलाव से लाभप्रदता पर अहम प्रभाव नहीं

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कुमार ने बताया कि बैंक ने दो मोर्चों ऋण जमा (सीडी) अनुपात और लागत से आय अनुपात (सीआईआर) पर अन्य की तुलना में कहीं शानदार प्रदर्शन किया।

time to read

2 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

'क्लेयर में बायोकॉन को आगे ले जाने की है काबिलियत'

बायोकॉन की कार्यकारी चेयरमैन किरण मजूमदार-शॉ ने बेंगलूरु में किराये के एक गैराज से शुरू करके बायोकॉन को दुनिया की एक सबसे बड़ी बायोसिमिलर कंपनी बनाने के लिए चार दशक तक अनथक काम किया।

time to read

4 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

ममता को अब आत्मावलोकन करने की दरकार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार में शुभेंदु अधिकारी के एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने की तैयारी के बीच ममता बनर्जी के कई समर्थकों को कुछ साल पहले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की कैबिनेट बैठक में हुई एक बातचीत को याद करना चाहिए।

time to read

3 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

क्लेवर में बायोकोन को आगे ले जाने की ...

क्लेयर ने स्टार्टअप का नेतृत्व किया है।

time to read

3 mins

May 09, 2026

Business Standard - Hindi

टाटा ट्रस्ट्स की बोर्ड बैठक टली

मुंबई के कफ परेड पर टाटा ट्रस्ट्स के कार्यालय में 26वीं मंजिल के बोर्डरूम में शुक्रवार सुबह एक अहम बैठक रखी गई थी।

time to read

2 mins

May 09, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size