Prøve GULL - Gratis
कफ सिरप कंपनियों का देश भर में ऑडिट
Business Standard - Hindi
|October 10, 2025
सीडीएससीओ ने व्यापक जांच के लिए राज्यों से मांगी कफ सिरप निर्माताओं की सूची, डब्ल्यूएचओ को दिया जवाब
कफ सिरप से मौत के मामले सामने आने से देश भर में मचे हड़कंप के बाद सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) सक्रिय हो गया है। नियामक संस्था ने पूरे देश में दवा कंपनियों की जांच का अभियान शुरू किया है। इसने जांच, निरीक्षण और ऑडिट के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कफ सिरप निर्माता कंपनियों की सूची मांगी है।
इस बीच, एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि सीडीएससीओ की ओर से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को बताया गया है कि कम से कम तीन कफ सिरपकोल्ड्रिफ, रेस्पिफ्रेश टीआर और रीलाइफ को वापस मंगाया गया है और निर्माताओं को इनका उत्पादन बंद करने का आदेश दिया गया है। इन सिरप में जहरीले पदार्थों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है, जिनके सेवन से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में लगभग 24 बच्चों की मौत हो गई थी। डब्ल्यूएचओ ने जानना चाहा था कि क्या भारत में बच्चों की मौत से जुड़ा कफ सिरप दूसरे देशों को निर्यात किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले कहा था कि तमिलनाडु स्थित श्रीसन फार्मा द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ कफ सिरप के एक बैच में डाइएथिलीन ग्लाइकोल (डीईजी) की 48 प्रतिशत मौजूदगी पाई गई थी। अधिकारियों ने कहा कि गुजरात में निर्मित दो अन्य सिरप रेस्पिफ्रेश टीआर और रीलाइफ में भी डीईजी का स्तर निर्धारित सीमा से थोड़ा अधिक पाया गया है। डीईजी एक सस्ता और रंगहीन औद्योगिक रसायन है, जिसका उपयोग आमतौर पर ब्रेक फ्लूइड और पेंट जैसे उत्पादों को बनाने में किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि तीनों में से कोई भी सिरप भारत से निर्यात नहीं किया गया।
Denne historien er fra October 10, 2025-utgaven av Business Standard - Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
बिरला कल ममता गुट का पक्ष सुनेंगे
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को पार्टी में विभाजन के मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए 19 जून को बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
1 min
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
चुनौतियों के बीच छोटी कंपनियों का उत्थान
देश के शेयर बाजार को जब उसकी सबसे बड़ी कंपनियों और निफ्टी 50 के लेंस से देखा जाता है तो वह संघर्षरत नजर आता है।
4 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
संकट के बीच विदेश से खूब धन
चालू वित्त वर्ष में विदेश से धन प्रेषण 2026 के 144 अरब डॉलर के पार पहुंचने के आसार
2 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
बड़ी बिक्री तो फार्मा की सेहत सुधरी
भारत के दवा बाजार में अब और ज्यादा संतुलित वृद्धि के लक्षण दिख रहे हैं। इसमें बिक्री वृद्धि का अहम योगदान है। इसके अलावा कीमतों में इजाफे और नई दवाओं के बाजार में आने से भी इसे बल मिला है।
2 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
जेएलआर का उत्तर अमेरिका पर जोर
जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) उत्तर अमेरिका पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। साथ ही वह अपने लक्जरी ब्रांडों में कई इंजन विकल्प वाली व्यापक रणनीति भी अपना रही है।
1 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
बन सकता है शिपिंग बीमा क्लब
भारत के समुद्री नियामक द्वारा कराए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि एक भारतीय प्रोटेक्शन और इंडेम्निटी (पीऐंडआई) क्लब व्यावहारिक है, भले ही यह फिक्स्ड प्रीमियम मॉडल पर आधारित हो।
2 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
हथियारों का 1.78 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड उत्पादन
वर्ष 2025-26 (वित्त वर्ष 26) में भारत के रक्षा क्षेत्र का उत्पादन सालाना आधार पर करीब 16 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया।
2 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
भारत-ईयू व्यापार सौदा साल के अंत तक
फ्रांस में जी7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईयू अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक
4 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
'भारत, चीन से मजबूत संबंध चाहता है नेपाल'
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बुधवार को पेइचिंग में कहा कि नेपाल सरकार भारत और चीन के साथ मजबूत संबंध बनाना चाहती है।
1 min
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
सेबी अनधिकृत मंचों पर शेयरों की खरीद-बिक्री को लेकर सतर्क
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक मंचों या वेबसाइट के जरिये गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक हिस्सेदारी वाली कंपनियों के शेयरों की खरीद-बिक्री को लेकर निवेशकों को बुधवार को आगाह किया।
1 min
June 18, 2026
Listen
Translate
Change font size

