Prøve GULL - Gratis
‘एआई से सेवा निर्यात में तेजी आई’
Business Standard - Hindi
|October 06, 2025
विश्व बैंक की अर्थशास्त्री फ्रांजिस्का ओन्सॉर्ज ने कहा कि व्यापार समझौते पर मुहर लगने से विनिर्माण क्षेत्र में पुनर्जागरण वाली स्थिति होगी
विश्व बैंक की दक्षिण एशिया की मुख्य अर्थशास्त्री फ्रांजिस्का ओन्सॉर्ज ने कहा कि नवंबर 2022 में चैटजीपीटी के आने के बाद से भारत का कंप्यूटर सेवा निर्यात 30 फीसदी बढ़ गया है, जबकि कुल सेवा निर्यात स्थिर रहा है।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और अधिक व्यापार समझौतों पर मुहर लगने की प्रक्रिया 'विनिर्माण क्षेत्र में पुनर्जागरण' जैसी स्थिति ला सकती है। उन्होंने इसे भारत के लिए आने वाले वर्षों में दो सबसे बड़े निवेश अवसर भी बताया।
ओन्सॉर्ज ने संकेत दिया कि महामारी के बाद से भारत में निजी निवेश धीमा हुआ है, हालांकि यह अब भी अन्य विकासशील देशों की तुलना में तेज गति से बढ़ रहा है। लेकिन, कमजोर शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत का जीडीपी के मुकाबले एफडीआई अनुपात काफी समय से कम है और अन्य उभरते बाजारों की तुलना में यह बहुत नीचे है।
ओन्सॉर्ज ने भारत से व्यापार बाधाओं को कम करने और टैरिफ (आयात शुल्क) घटाने का आग्रह किया ताकि इसकी बाजार पहुंच को जीडीपी के 12 फीसदी से बढ़ाकर लगभग 50 फीसदी तक किया जा सके जैसा कि इसके कई प्रतिद्वंद्वी देशों ने किया है। उन्होंने कहा कि इससे विनिर्माण क्षेत्र में तेजी आ सकती है और भारत के युवाओं को कृषि जैसे कम उत्पादकता वाले कारोबार से निकालकर उन्हें दूसरे क्षेत्रों में अधिक नौकरियां मिल सकती हैं।
अर्थशास्त्री ने अमेरिका के भारतीय माल आयात पर 50 फीसदी टैरिफ का जिक्र करते हुए और भारत द्वारा यूरोपीय संघ (ईयू), कनाडा और अन्य देशों के साथ सुरक्षित व्यापार समझौते करने के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा, 'दुनिया बहुत बड़ी है... यदि एक व्यापारिक भागीदार कम सुलभ है, तब व्यापार समझौतों के साथ बाकी साझेदार अधिक सुलभ हो सकते हैं।'
Denne historien er fra October 06, 2025-utgaven av Business Standard - Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
श्रम संहिता लागू करने के लिए डिजिटल आधार बना रहा केंद्र
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने राज्यों से अपने-अपने पोर्टल केंद्र के श्रम सुविधा और समाधान पोर्टलों के साथ जोड़ने को कहा है।
2 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
नीति निर्माण में शिथिलता से बचना आवश्यक
पश्चिम एशिया संघर्ष का अंत भारत के लिए शुभ संकेत है लेकिन इससे सरकार को नीति निर्माण में शिथिल या निष्क्रिय नहीं हो जाना चाहिए। बता रहे हैं एके भट्टाचार्य
4 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
हथियारों का 1.78 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड उत्पादन
वर्ष 2025-26 (वित्त वर्ष 26) में भारत के रक्षा क्षेत्र का उत्पादन सालाना आधार पर करीब 16 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया।
2 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
बिरला कल ममता गुट का पक्ष सुनेंगे
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को पार्टी में विभाजन के मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए 19 जून को बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
1 min
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
भारत-ईयू व्यापार सौदा साल के अंत तक
फ्रांस में जी7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईयू अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक
4 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
पानी पर रोक से मुंबई में निर्माण परियोजनाओं पर लगेगा ब्रेक!
मुंबई के जलाशयों में गिरते जल स्तर और मॉनसून में देरी के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा निर्माण कार्यों के लिए जल आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है।
2 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
बन सकता है शिपिंग बीमा क्लब
भारत के समुद्री नियामक द्वारा कराए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि एक भारतीय प्रोटेक्शन और इंडेम्निटी (पीऐंडआई) क्लब व्यावहारिक है, भले ही यह फिक्स्ड प्रीमियम मॉडल पर आधारित हो।
2 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
'बैलेंस शीट में पारदर्शिता के लिए सीएफओ जिम्मेदार'
नैशनल फाइनैंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (एनएफआरए) के चेयरपर्सन नितिन गुप्ता ने बुधवार को कहा कि कंपनियों का वित्तीय विवरण तैयार करने के लिए मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जिम्मेदार होते हैं और उनकी अपनी कंपनियों की वित्तीय स्थिति को पारदर्शी तरीके से पेश करने की जवाबदेह होती है।
2 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
जेएलआर का उत्तर अमेरिका पर जोर
जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) उत्तर अमेरिका पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। साथ ही वह अपने लक्जरी ब्रांडों में कई इंजन विकल्प वाली व्यापक रणनीति भी अपना रही है।
2 mins
June 18, 2026
Business Standard - Hindi
पीएम ई-ड्राइव लक्ष्य के करीब, बढ़ेंगे ई-दोपहिया के दाम
देश के प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए पीएम ई-ड्राइव सब्सिडी योजना के समापन के लिए तैयारी कर रहे हैं।
3 mins
June 18, 2026
Listen
Translate
Change font size

