दुनिया को लंबे समय तक आकर्षित करेगा महाकुंभ : योगी
Amar Ujala
|March 06, 2025
सीएम ने कहा-सही दृष्टि रखने वाले आलोचक भी मानते हैं कि महाकुंभ ने नया संदेश दिया, अमर उजाला में प्रकाशित लेख का सदन में किया जिक्र
-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ का अद्भुत आयोजन यूनिक इवेंट बनकर दुनिया को लंबे समय तक अपनी ओर आकर्षित करेगा। जब महाकुंभ का आयोजन हो रहा था तो कई सदस्य, संगठन व पार्टियां अनर्गल बयान दे रहे थे। इससे इतर हम लोग मौन रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। वे बुधवार को विधान परिषद में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस महाआयोजन को यूनेस्को के निदेशक समेत दुनिया की मीडिया ने काफी सराहा। सीएम ने दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला में बुधवार को आलोचक सुधीश पचौरी के आर्टिकल का भी जिक्र किया। सीएम ने कहा कि पचौरी संघ की विचारधारा के नहीं हैं और उन्होंने महाकुंभ के बारे में लिखा है कि समाज अपने अनुभवों के बारे में जीता है। सीएम ने इस लेख के प्रमुख अंश पढ़ते हुए कहा कि सही दृष्टि रखने वाले आलोचक भी मानते हैं कि महाकुंभ ने एक नया संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि कानपुर में 125 वर्ष से सीसामऊ में चार करोड़ लीटर सीवर प्रतिदिन गंगाजी में उड़ेला जाता था, लेकिन पीएम मोदी ने नमामि गंगे परियोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई। हालांकि, बजट 2015 में भी दिया गया था, लेकिन सपा की तत्कालीन सरकार ने उसे लागू नहीं किया। प्रदूषण की बात करने वाले वही लोग हैं, जो अपने समय में कुछ कर नहीं पाए। जनवरी से फरवरी तक गंगाजी से लिया गया हर सैंपल पास हुआ है।
बैठकों में जनप्रतिनिधियों को न बुलाने का उठा मामला
विधान परिषद में प्रश्न प्रहर में भाजपा के अरुण पाठक ने जिला विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों को न बुलाए जाने का मुद्दा उठाया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। इस पर सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि नियमों का पालन न करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अरुण पाठक ने ही हाईवे पर अवैध कट का मामला उठाया। शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जेलों में बंदियों की पढ़ाई की समुचित व्यवस्था की मांग की। इस पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि इस बारे में पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
Denne historien er fra March 06, 2025-utgaven av Amar Ujala.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Amar Ujala
Amar Ujala
टीडीएस: ब्याज से होने वाली कमाई पर एक अप्रैल से होगी ज्यादा बचत
अगले वित्त वर्ष 2025-26 से लागू हो रहे हैं स्रोत पर कर कटौती के नए नियम
2 mins
March 24, 2025
Amar Ujala
हौसले की उड़ान में शीतल का अनुभव पायल पर भारी
लगातार दूसरे वर्ष जम्मू कश्मीर की तीरंदाज ने जीता स्वर्ण
1 min
March 24, 2025
Amar Ujala
ईशान का आईपीएल में पहला शतक दूसरा बड़ा स्कोर बनाकर जीता हैदराबाद
286 रन बनाने वाला सनराइजर्स 44 रन से जीता, किशन ने निभाई तीन अर्धशतकीय साझेदारियां
1 mins
March 24, 2025
Amar Ujala
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में केंद्र से बजट मिला राज्य से स्वीकृति भी...मौके पर नहीं हुआ कोई काम
केंद्र को उपयोगिता प्रमाणपत्र न भेजने से अगली किस्तों पर ब्रेक
1 mins
March 24, 2025
Amar Ujala
नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान पर बढ़ेगी सख्ती
तीन बार नोटिस के बाद भी आदेश का पालन नहीं होता है तो जुर्माने पर विचार
1 mins
March 24, 2025
Amar Ujala
50 हजार गांवों को बनाया टीबी मुक्त अब 300 दिन और चलेगा अभियान
यूपी और मेघालय आगे, विश्व टीबी दिवस पर आज राज्यों को सम्मानित करेगी केंद्र सरकार
1 mins
March 24, 2025
Amar Ujala
नूर की फिरकी और रचिन की पारी से जीता चेन्नई
आईपीएल-18: मुंबई इंडियंस चार विकेट से हारा, कप्तान ऋतुराज का भी अर्धशतक
1 mins
March 24, 2025
Amar Ujala
दिल्ली और लखनऊ में जीत से आगाज की होड़
दोनों टीमों के नए कप्तान: पंत एलएसजी और अक्षर संभालेंगे कैपिटल्स की कमान
1 mins
March 24, 2025
Amar Ujala
एसडीएम हटाए गए, मजिस्ट्रेटी जांच पर माने परिजन
अयोध्या: रात में ही कराया गया शहीद के बेटे के शव का पोस्टमार्टम, सुबह हुआ अंतिम संस्कार
1 min
March 24, 2025
Amar Ujala
शताब्दी वर्ष उत्सव नहीं, आत्मावलोकन व समाज को संगठित करने का अवसर: संघ
आरएसएस ने समरस-संगठित भारत के निर्माण का लिया संकल्प, प्रतिनिधि सभा की बैठक में कई योजनाओं पर मुहर
1 mins
March 24, 2025
Listen
Translate
Change font size
