नशे की रोकथाम – एक सामूहिक जिम्मेदारी
Aaj Samaaj
|July 05, 2025
व्यक्ति को फाइनेंशियल समस्याओं का सामना करना पड़ता है, स्वास्थ्य समस्याओं का तो सामना करना ही पड़ता है। नशे के शिकार व्यक्ति को समाज भी हेय दृष्टि से देखने लगता है और नशे के शिकार व्यक्ति के सामने सामाजिक सह-अस्तित्व की आपसी समझ की भी समस्याएं सामने आने लगतीं हैं। कहना चाहूंगा कि कोई भी नशा व्यक्ति की मानसिक क्षमताओं, मनोदशा और समन्वय जैसे तत्वों को कहीं न कहीं अवश्य प्रभावित करता है और यह बहुत ही दुखद है कि आज विशेषकर हमारे युवा नशे की लत के ज्यादा शिकार हैं।
नशा, नाश का प्रमुख कारण है। नशे की लत परिवार के परिवार के परिवार को तहस-नहस कर देती है। नशे के कारण धन की तो बबार्दी होती ही है, मनुष्य के स्वास्थ्य को भी व्यापक नुकसान पहुंचता है। संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) की विश्व औषधि रिपोर्ट 2022 के अनुसार दुनिया भर में लगभग 284 मिलियन लोग नशीली दवाओं का उपयोग करते हैं, यह बहुत ही चिंताजनक है। वास्तव में, देखा जाए तो नशा एक बेहद ही जटिल और बहुआयामी मुद्दा है, जो देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य और हमारे सामाजिक ताने बाने को लगातार क्षति पहुँचा रहा है। आज तनाव अवसाद और भागम-भाग भरी जिंदगी में युवा पीढ़ी नशे का सहारा लेकर यह समझती है कि वह नशे का सहारा लेकर अपने तनाव और अवसाद को खत्म कर सकते हैं, लेकिन यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है, क्यों कि नशे की लत लगातार बढ़ने से व्यक्ति विशेष के निजी जीवन में अवसाद, तनाव, पारिवारिक कलह, पेशेवर अकुशलता जन्म लेती हैं। व्यक्ति को फाइनेंशियल समस्याओं का सामना करना पड़ता है, स्वास्थ्य समस्याओं का तो सामना करना ही पड़ता है। नशे के शिकार व्यक्ति को समाज भी हेय दृष्टि से देखने लगता है और नशे के शिकार व्यक्ति के सामने सामाजिक सह-अस्तित्व की आपसी समझ की भी समस्याएं सामने आने लगतीं हैं। कहना चाहूंगा कि कोई भी नशा व्यक्ति की मानसिक क्षमताओं, मनोदशा और समन्वय जैसे तत्वों को कहीं न कहीं अवश्य प्रभावित करता है और यह बहुत ही दुखद है कि आज विशेषकर हमारे युवा नशे की लत के ज्यादा शिकार हैं। चूँकि युवावस्था में कैरियर को लेकर एक किस्म का दबाव और तनाव रहता है। ऐसे में युवा इन समस्याओं से निपटने के लिए नशीली दवाओं का सहारा लेता है और अंततः वह अनेक समस्याओं के कुचक्र में फंस जाता है। आज वर्ष 2025 की ही यदि हम यहां बात करें तो भारत की अर्थव्यवस्था 6.5% की दर से बढ़ने का अनुमान है, और यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। तकनीक और विकास में हमारा देश लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है, लेकिन नशे के कारण हमारा देश लगातार पीछे भी जा रहा है, क्यों कि युवा किसी भी देश का असली भविष्य और रीढ़ होते हैं और यदि इसी रीढ़ पर नशे का प्रहार हो रहा है, तो यह हमारी रीढ़ को कमजोर करने की बड़ी साज़िश है। यह बहुत ही दुखद है कि आज गांव-गांव, ढाणी-ढाणी से लेकर शहर तक, स्कूल-कॉलेजों से
Denne historien er fra July 05, 2025-utgaven av Aaj Samaaj.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 120 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे
विदेशी निधियों की निरंतर निकासी के कारण बुधवार को शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।
1 min
December 18, 2025
Aaj Samaaj
नीलाम होने के बाद रोने लगे कार्तिक शर्मा
बोले- माही भाई के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं, चेन्नई ने 14.20 करोड़ में खरीदा
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
4 दिन, 61 बकायेदारों की संपत्ति किया सील, 29 लाख 31 हजार की राशि निगम खाते में पहुंची
नगर निगम फरीदाबाद की ओर से बकायेदारों के विरुद्ध मेगा सीलिंग ड्राइव के तहत लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।
1 min
December 18, 2025
Aaj Samaaj
वर्ष 2026 तक फरीदाबाद निगम को 40 प्रतिशत तक प्रदूषण कम करने का लक्ष्य
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली. एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए तैयार की गई शहर, विशेष कार्ययोजनाओं के सख्त और प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक दिल्ली में आयोजित की गई।इस बैठक में फरीदाबाद एवं गुरुग्राम नगर निगम आयुक्तों ने अपने- अपने शहरों की वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्ययोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं।
2 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
लोकसभा में 'वीबी-जी राम जी' बिल पर चर्चा, परमाणु ऊर्जा बिल पास
कृषि मंत्री शिवराज बोले- बिल में रोजगार 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किया
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
बढ़ने लगी ठंड... पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में घना कोहरा
प्रदूषण जनजीवन को कर रहा प्रभावित
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था? : दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
ऑपरेशन हॉन्टेडॉपट हथियार अवैध नशा, अवैध हथियार, शराब, जुआ, सट्टा, संगीन अपराधियों पर पुलिस की छापामारी
1 दिसंबर से हरियाणा पुलिस द्वारा ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलाया जा रहा है।
2 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
भारत और ओमान एफटीए पर हस्ताक्षर आज
दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगी नई गति
1 mins
December 18, 2025
Aaj Samaaj
भारत और इजरायल के बीच बढ़ेगा सहयोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी शुभकामनाएं आज समाज नेटवर्क
1 mins
December 18, 2025
Listen
Translate
Change font size

