Facebook Pixel बैठक में 1640 करोड़ रुपए से ज्यादा के कॉन्ट्रैक्ट और वस्तुओं की खरीद को दी मंजूरी | Aaj Samaaj - newspaper - Les denne historien på Magzter.com

Prøve GULL - Gratis

बैठक में 1640 करोड़ रुपए से ज्यादा के कॉन्ट्रैक्ट और वस्तुओं की खरीद को दी मंजूरी

Aaj Samaaj

|

June 03, 2025

· विभिन्न बोलीदाताओं से नेगोसिएशन के बाद लगभग 61 करोड़ रुपये की बचत हुई

बैठक में 1640 करोड़ रुपए से ज्यादा के कॉन्ट्रैक्ट और वस्तुओं की खरीद को दी मंजूरी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) तथा हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में लगभग 1640 करोड़ रुपये से ज्यादा करोड़ रुपये से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई।

बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से नेगोसिएशन के बाद दरें तय करके लगभग 61 करोड़ रुपये की बचत की गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, डॉ अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, श्रुति चौधरी और राज्य मंत्री राजेश नागर उपस्थित रहे। इनके अलावा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

गांवों में सुदृढ़ होगी सफाई व्यवस्था

प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महाग्रामों तथा 7500 से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों को हॉपर टिपर डंपर भी प्रदान करने के निर्णय लिया है। इसके लिए 298 हॉपर टिपर डंपर की खरीद को मंजूरी दी गई है ताकि पंचायतें अपने स्तर पर कचरा प्रबंधन कर सके। इस पर लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा, गांवों में स्थापित की जा रही लाइब्रेरी के लिए पुस्तकों की खरीद को भी मंजूरी दी गई। पुस्तकों का चयन युवाओं की जरूरतों के अनुसार किया गया है, जिनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु टॉप प्रकाशकों की पुस्तकें शामिल हैं। इन पुस्तकालयों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को गांव के भीतर ही शिक्षा का माहौल मिलेगा। साथ ही, ई लाइब्रेरी के लिए कंप्यूटर सिस्टम, वाईफाई इत्यादि तथा सीसीटीवी की भी खरीद को मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त, ग्राम सचिवों, सीपीएलओ की सुविधा के लिए 4500 लैपटॉप की भी खरीद को मंजूरी दी गई। इन पर लगभग 31.50 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

FLERE HISTORIER FRA Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र 4 चरणों में खोलने की बनाई योजना, पश्चिम एशिया में हालात फिर से तनावपूर्ण, होर्मुज को लेकर पेंच फंसा ईरान अपना डेलिगेशन नहीं भेजेगा पाकिस्तान, ट्रंप ने दी आखिरी मौके की चेतावनी

· समझौते पर साइन नहीं किया तो पूरा देश होगा तबाह

time to read

3 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

सेमीकंडक्टर नीति से दिल्ली में डिजाइन, अनुसंधान और उद्योग को मिलेगा समन्वित बढ़ावा : सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी' का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

बड़े साहब का 'बड़ा' फैसला

इब इन बड़े साहब अरे भाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

अब पंजाब में कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा : संधवां

पंजाब विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने बड़ी खुशी के साथ बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है।

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मुंबई पुलिस का ड्रग्स रैकेट पर बड़ा वार, 2.21 करोड़ की ड्रग्स सहित नाइजीरियन गिरफ्तार

■ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस

time to read

1 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

मौसम : उत्तर भारत के पहाड़ों में ओलावृष्टि

पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

उस के वादे का अब भी यकीन करता हूं ... हजार बार जिसे आजमा लिया मैंने

गुड़गांव का नाम गुरूग्राम करने के बाद देश की जनता की तरह मैं भी पूर्णतः आश्वस्त हो गया था कि अब इस मिलेनियम सिटी के नागरिकों को सब तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।

time to read

5 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

कोलकाता की सीजन में पहली जीत

राजस्थान को 4 विकेट से हराया, रिंकू का नाबाद अर्धशतक, वरुण-कार्तिक को 3-3 विकेट

time to read

1 min

April 20, 2026

Aaj Samaaj

हुड्डा विरोधी गुट की सैलजा समर्थक सुधा भारद्वाज को मेयर कैंडिडेट की टिकट

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंचकूला नगर निगम मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष रही सुधा भारद्वाज को चुनावी रण में उतार दिया है।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Aaj Samaaj

Aaj Samaaj

युवक की हत्या पर करनाल-कैथल हाईवे जाम, पिता बोले-गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

करनाल में मर्डर केस में जमानत पर आए युवक की हत्या के विरोध में परिवार ने रविवार को साढ़े 5 घंटे कैथल हाईवे जाम रखा।

time to read

2 mins

April 20, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size