Prøve GULL - Gratis
एक राष्ट्र, एक चुनाव राष्ट्रहित का विचार है: सीएम
Aaj Samaaj
|June 02, 2025
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 'एक राष्ट्र एक चुनाव' (वन नेशन वन इलेक्शन) सिर्फ एक राजनीतिक विचार नहीं है, यह राष्ट्रहित का विचार है। यह समय, संसाधन और जन-भागीदारी को और अधिक सशक्त करने वाला विचार है। यह वह विचार है जिसके अनुसार जब एक राष्ट्र एक साथ चलता है, तब वह हर बाधा को पार कर सकता है। जब देश एक साथ सोचता है, तब वह हर संकट का समाधान निकाल सकता है।
-
मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' थीम पर आयोजित 'गुरुग्राम रन' को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने 'गुरुग्राम रन' को हरी झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि 'वन नेशन-वन इलेक्शन' सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस समग्र सोच का प्रतीक है, जो एकता में शक्ति को मानती है। 'वन नेशन-वन इलेक्शन' प्रधानमंत्री के उसी सपने की कड़ी है, जिसे हमने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के रूप में देखा है। यह विचार देश के हर नागरिक को एक समान अवसर देता है, एक साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में चुनाव एक समय पर कराने से चुनावों पर आने वाला खर्च कई गुणा कम हो सकता है। प्रशासनिक मशीनरी का बेहतर उपयोग हो सकता है। साथ ही विकास की रफ्तार बिना रुके आगे बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़, विशेष रूप से हमारे युवाओं के लिए एक संदेश है कि राष्ट्र निर्माण सिर्फ बैठकों और नीतियों से नहीं होता, उसमें युवा शक्ति का संकल्प भी निहित है। उन्होंने कहा कि जब युवा शक्ति आगे आती है तो निश्चित रूप से बदलाव की लहर उठती है। 'गुरुग्राम रन' में भाग ले रही युवा शक्ति इस बात का प्रतीक है कि भारत का भविष्य जाग चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा यह दौड़ सिर्फ शरीर की फिटनेस की नहीं, लोकतंत्र की फिटनेस का भी प्रतीक है।
Denne historien er fra June 02, 2025-utgaven av Aaj Samaaj.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
भगत सिंह कालोनी की गलियों की सौगात : पं मूलचंद शर्मा
बल्लभगढ़।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल ने अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामों में आवेदन शुरू किए
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने अपने फुलटाईम अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए एसइटी 2026 (सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट) और एसआईटीइइइ 2026 (सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एक्जाम) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू दिए हैं।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
प्रमुख शहरों से लोगों का मोह भंग, मकानों की बिक्री में आई गिरावट
शीर्ष-8 शहरों में पिछले वर्ष घरों की बिक्री एक फीसदी घटकर 3.48 लाख इकाइयों पर आ गई।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
कृषि आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए पंजाब 2 पुरस्कारों से सम्मानित : मोहिंदर भगत
· प्रदेश में 31,000 से अधिक परियोजनाओं को एआईएफ योजना के तहत मंजूरी ·11,270 करोड़ रुपए का निवेश, 7,221 करोड़ रुपए के ऋण हुए मंजूर
1 mins
January 09, 2026
Aaj Samaaj
कुत्ते इंसानी डर पहचानते हैं, इसलिए काटते हैं: सुप्रीम कोर्ट
वकील बोले - देश में सिर्फ 5 सरकारी शेल्टर, हमें इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
बांग्लादेश ने नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला में वीजा सेवाएं रोकीं
■ वीजा बॉन्ड शर्त से छूट की मांग
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
वेदांता समूह के अग्निवेश अग्रवाल की मौत
वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को निधन हो गया।
2 mins
January 09, 2026
Aaj Samaaj
झज्जर-बघोली जंगली जीव सेंचुअरी का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर होगा
चंडीगढ़।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रबुद्धजन राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
बल्लभगढ़।
1 min
January 09, 2026
Aaj Samaaj
एम्स ऋषिकेश ने बिना सर्जरी हार्ट के वाल्व को ठीक किया
ऋषिकेश।
1 mins
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
