Prøve GULL - Gratis
उस दिन बहुतकुछ टूटा था
Sarita
|December Second 2025
आशुतोष के आने से नीना की आंखों में सपने तैरने लगे थे. खुशियां फिर दिल पर दस्तक देने लगी थीं लेकिन अचानक एक बार फिर सबकुछ बिखर कर रह गया.
हमेशा की तरह आज का कार्यक्रम भी बहुत अच्छा रहा था. सभी मैंबर्स ने बहुत बढ़िया गाने गाए. 2 गैस्ट सिंगर भी थे आज. उन्होंने भी बहुत बढ़िया गाया. फिर आपस में गप्पें मारते हुए विभिन्न विषयों पर बातचीत के साथ ही अगले महीने के कार्यक्रम की रूपरेखा भी बन गई. साढ़े 10 बजे तक आभा और कीर्ति डिनर कर के चली गईं. उस के कुछ ही समय बाद मनोजजी भी नूतन और वर्माजी के साथ चले गए. जब सभी लोग डिनर कर चुके थे तब नीना ने बिल चैक कर के मैनेजर को पैसे दिए. म्यूजिक सिस्टम वाले का हिसाब किया और अंत में 11 बजे के लगभग वह भी राजेश के साथ होटल के रूफटौप से नीचे आ गई.
पहले उस का बेटा उसे लेने आता था लेकिन जब से शादी कर के वह हैदराबाद में सैटल हो गया है, तब से राजेश या ग्रुप का कोई अन्य मैंबर उसे रात में घर तक पहुंचा देता है. बेटा तो उस के पीछे पड़ा है कि हैदराबाद आ जाओ लेकिन अभी उस की 5 साल की नौकरी बाकी है. और फिर, वह यह ग्रुप कैसे छोड़ दे. संगीत तो उस की सांसों में बसता है. वह शास्त्रीय संगीत गायिका तो नहीं है लेकिन गाना उस का शौक तो है. इसी शौक के चलते चौबीस लोगों का यह ग्रुप परिवार सा बन गया है.
राजेश ने उसे घर तक ड्रॉप किया और जब तक वह दरवाजा खोल कर अंदर नहीं चली गई तब तक वहीं खड़ा रहा. नीना ने अंदर जा कर दरवाजा लौक कर लिया और गुनगुनाने लगी. पर्स टेबल पर रख वह रूम में आई और हाथमुंह धो कर कपड़े बदले. होंठों पर अभी भी गाने मचल रहे थे.
आज तो एक से बढ़ कर एक रूमानी और मस्तीभरे गाने गाए थे सभी ने. किचन में जा कर वह अपने लिए एक कप कॉफी बना लाई. कल रविवार था, इसलिए वह निश्चिंत थी. कप ले कर वह पलंग पर बैठ गई. अब तक बाकी लोग भी घर पहुंच गए होंगे. व्हाट्सऐप पर गाने सुहाने समूह पर आज के कार्यक्रम पर किस ने क्या प्रतिक्रिया दी है, देखने के लिए उस ने मोबाइल उठाया. व्हाट्सऐप खोलते ही सब से पहले किसी अनजान नंबर से “हैलो कैसी हो?” का मैसेज दिखा. नंबर कुछ जानापहचाना सा लगा. नीना ने चैट खोली.
"हैलो कैसी हो? आफ्टर अ लौंग टाइम... आशुतोष हियर. कल 10 बजे ब्रेकफास्ट पर मिलते हैं, तुम्हारे घर पर. अरे हां, मुख्य बात तो भूल ही गया, तुम ने दोनों गाने बहुत बढ़िया गाए. तुम्हारी आवाज और भी स्वीट हो गई है. यू संग वेरी मेलोडियसली.
"मिलते हैं कल सुबह 10 बजे. गुड नाइट."
Denne historien er fra December Second 2025-utgaven av Sarita.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Sarita
Sarita
कैरम
अपनों से जुड़ने का अनोखा खेल
3 mins
December First 2025
Sarita
बैकबेंचर्स
जब से केरल में सर्कुलर जारी हुआ है कि क्लासरूम में अब कोई बैकबैंचर नहीं होगा तब से बैकबैंचर्स की नींद उड़ गई है. कैसे लेंगे वे पीछे बैठ कर मस्ती करने का सुख?
4 mins
December First 2025
Sarita
आदिवासी
भीमा तो बस गांव में आदिवासियों की जीवनशैली देखने गया था, लेकिन फिर क्यों सीबीआई उस के पीछे हाथ धो कर पड़ गई थी? जब भीमा पुलिस के हत्थे चढ़ा तो अंत अकल्पनीय रहा.
10 mins
December First 2025
Sarita
एबौर्शन
निशा आज उसी दोराहे पर खड़ी थी जिस पर कभी उस की मां खुद उद्विग्न सी छटपटा रही थी. मगर आज उचित मार्गदर्शन करने के बजाय वह निशा पर उबल पड़ी थी. आखिर क्यों?
7 mins
December First 2025
Sarita
पौराणिक फिल्मों के पीछे अंधविश्वास या कुछ और
पौराणिक फिल्में हमेशा से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बनती रहीं मगर उन का स्केल बहुत बड़ा नहीं होता था, अब उन का स्केल बड़े स्तर पर होने लगा है, आखिर क्या है इस की वजह, जानिए.
7 mins
December First 2025
Sarita
औरतों के जिस्म पर मर्दों की मर्जी क्यों
शादी के बाद पति को अपनी पत्नी के साथ कुछ भी करने का अधिकार मिल जाता है.
6 mins
December First 2025
Sarita
दान के धन पर सिर्फ ब्राह्मणों का हक ?
मंदिरों में दान आम लोग देते हैं, यदि उस का कुछ हिस्सा सरकार उन के ही विकास कार्यों में खर्च करती है तो गलत क्या है? हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का इस मामले में निर्देश ब्राह्मणों पर दान के पैसों पर पूरा अधिकार देने जैसा है.
11 mins
December First 2025
Sarita
बिहार चुनाव सत्तावाद में डूब गया समाजवाद
बिहार में एनडीए गठबंधन भारी बहुत से जीत गया है.
11 mins
December First 2025
Sarita
बड़ा मकान कितना नफानुकसान
बड़ा मकान हर किसी का सपना होता है जो अब, होम लोन के जरिए ही सही, साकार होने लगा है.
12 mins
December First 2025
Sarita
असलीनकली का फंडा पोल्ट्री फार्म का अंडा
भारत में अंडे के आहार को ले कर जबतब बहस चलती रहती है. अंडा आखिर है क्या? खाने और न खाने वालों के अपने मत हैं. बावजूद इस के, अंडा आज भी अपनी जगह पर न सिर्फ कायम है बल्कि बड़ी मात्रा में खाया भी जाता है.
4 mins
December First 2025
Listen
Translate
Change font size
