Prøve GULL - Gratis
"संसाधनों की लूट रोकूंगा"
Outlook Hindi
|September 16, 2024
पिछले मानसून में भीषण तबाही झेलने के बाद इस जुलाई के अंत में फिर आई विनाशक बाढ़, बादल फटने की घटनाओं और उसकी वजह से हुआ जानमाल का नुकसान हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए दोहरा सदमा साबित हुआ है। ये घटनाएं स्पष्ट वैज्ञानिक साक्ष्य हैं कि किस तरह ना हिमालयी क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन और इनसानी गतिविधियां प्रभावित कर रही हैं। सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस बात को अब मान रहे हैं कि इलाके में गर्मी अपेक्षा से ज्यादा तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसके चलते वनक्षेत्र में कमी आ रही है, हिमनद पिघल रहे हैं और बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं। राज्य में टिकाऊ वृद्धि के समक्ष जलवायु संबंधी इन खतरों और चुनौतियों के मद्देनजर वे 2026 तक हिमाचल को 'हरित प्रदेश' बनाने की बात करने लगे हैं। उन्होंने 2032 तक राज्य को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की भी बात की है। शिमला में आउटलुक के अश्वनी शर्मा के साथ इन मसलों पर उनसे हुई बातचीत के अंश:
पिछले साल मानसून में 5,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे, सार्वजनिक संपत्ति का भारी नुकसान हुआ था। फिर ऐसी ही घटनाएं हुई हैं।
हिमालय अब जलवायु परिवर्तन का केंद्र बन चुका है। भूस्खलन, बादल फटना और अचानक आने वाली बाढ़ पहाड़ों के लिए नई बात नहीं है, लेकिन अब उसकी तीव्रता और बारंबारता बढ़ गई है। इसके चलते जानमाल का बड़ा नुकसान हो रहा है। इस बार बादल फटने के कारण शिमला और कुल्लू की सरहद पर बसा समेज गांव पूरी तरह बह गया। हमने बहुत त्वरित कार्रवाई की, राहत पहुंचाई और सेना, एनडीआरएफ, सीआइएसएफ, आइटीबीपी तथा राज्य पुलिस को वहां खोजी अभियान में लगा दिया। पचास लोग लापता हुए थे। यह घटना बड़ी तबाही है।
कारण तलाशने की कोशिश की?
सरकार नुकसान कम करने की दिशा में कोशिश कर रही है। हम आपदाओं को रोक नहीं सकते। पिछले साल हम सब सकते में थे। किसी ने भी ऐसी अप्रत्याशित तबाही की कल्पना नहीं की थी। सौ साल की रिकॉर्ड तोड़ बारिश सब बहाकर ले गई थी। अप्रत्याशित भूस्खलन हुए। पहाड़ धसक गए, मकान बह गए, इमारतें धंस गईं। ब्रिटिश राज की राजधानी शिमला तो हिल ही गई थी। जलवायु परिवर्तन तो इस सब के पीछे है ही लेकिन हम लोग भी ऐसे विनाश के लिए जिम्मेदार हैं।
ऐसे विनाश रोकने के समाधान क्या हों?
मुझे शिद्दत से महसूस होता है कि हिमालयी राज्यों और केंद्र को साथ आकर वैज्ञानिकों के साथ बातचीत के आधार पर लंबी दूरी के उपायों पर विचार करना चाहिए। राज्य सरकारें अपने स्तर पर प्रयास कर सकती हैं, लेकिन उनके पास इसके लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। हम लोग जनता को जागरूक कर रहे हैं कि खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए। ऐसी परिस्थितियों में उन्हें किस तरह की प्रतिक्रिया देनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश में हमारी आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली काफी मजबूत है।
पिछले साल के मानसून में हुए नुकसान का क्या आकलन रहा?
Denne historien er fra September 16, 2024-utgaven av Outlook Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Outlook Hindi
Outlook Hindi
कीमत वसूलती है शोहरत
कम उम्र में मशहूर क्रिकेटर बनने की चुनौतियां संभालना मुश्किल, इसलिए मार्गदर्शन की दरकार
4 mins
June 2026
Outlook Hindi
अब मिशन 2027 का आगाज
पश्चिम बंगाल और असम विजय के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश और पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी
4 mins
June 2026
Outlook Hindi
स्त्री राग का धमाल
मुंबई के अंडरग्राउंड सर्किट से लेकर कराची के कुछेक मंचों तक लड़कियां, महिलाएं हिप-हॉप को अपनी धुन में ढाल रहीं, दक्षिण एशिया में रैप के लय, ताल और ढंग को बदल रहीं
6 mins
June 2026
Outlook Hindi
लारा का अंदाज सोबर्स की शैली
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ जांबाज बल्लेबाजी के लगभग सारे रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि खेलने के अलग- अलग अंदाज भी ईजाद किए
6 mins
June 2026
Outlook Hindi
बस लीक ही लीक!
लगातार प्रश्न-पत्रों के लीक के बावजूद एजेंसी की सेहत पर कोई फर्क नहीं, आखिर ऐसे घोटालों से लाखों के जीवन से खिलवाड़ और कई खुदकशियों का जिम्मेदार कौन
8 mins
June 2026
Outlook Hindi
जनादेश और एसआइआर का साया
आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि एसआइआर प्रक्रिया का भाजपा की जीत में असर से इनकार करना मुश्किल, मगर सिर्फ ये ही इकलौती वजह नहीं
6 mins
June 2026
Outlook Hindi
भगवा शुभंकर शुभेंदु
कांथी की सड़कों से लेकर राइटर्स बिल्डिंग तक नए मुख्यमंत्री का सफर कांग्रेसी विरासत, ध्रुवीकरण, टकरावों के जरिए पहचान बनाने और ऊंची कुर्सी की महत्वाकांक्षा की मिसाल
3 mins
June 2026
Outlook Hindi
नासिक कुंभ पर अर्थ संकट
नासिक नगर निगम ने भाजपा के लिए महत्वाकांक्षी आयोजन के लिए पैसे की तंगी के मद्देनजर अपने कदम पीछे खींचे
4 mins
June 2026
Outlook Hindi
अडसिल में पकती उम्मीदें
निर्वासन में जन्मे, चेन्नै में अपना वजूद खोजते श्रीलंकाई शरणार्थियों को एक सामुदायिक रेस्तरां से मिल रही उम्मीद
5 mins
June 2026
Outlook Hindi
सतीशन के सिर सरोपा
तकरीबन दस दिनों की कवायद के बाद कांग्रेस आलाकमान जबरदस्त जन दबाव के आगे झुका और मुख्यमंत्री की कुर्सी उस नेता को मिली, जिसने राज्य में कांग्रेस को फिर खड़ा किया
4 mins
June 2026
Listen
Translate
Change font size
