Prøve GULL - Gratis
कैसे उछला सौ अकबर लाने का नारा
Open Eye News
|November 2023
छत्तीसगढ़ के चुनाव क्या पहली बार सांप्रदायिक होने जा रहे हैं, क्या दो विधानसभा सीटों में हुई सांप्रदायिक घटनाएं पूरे राज्य के माहौल को प्रभावित करने जा रही हैं? यह सवाल इसलिए उठ रहे है क्योंकि यह पहली बार है जब यहां के चुनावों में हिंदू-मुस्लिम और ध्रुवीकरण जैसी बातें हुई हैं।
-

राज्य की दो विधानसभाओं साजा और कवर्धा के चुनावों में सांप्रदायिक रंग साफ देखा गया। कवर्धा में 7 नवंबर को वोट पड़ चुके हैं और साजा में 17 नवंबर को वोट पड़ने बाकी हैं। यह सवाल छत्तीसगढ़ की राजनीतिक फिजाओं में तैर रहा है कि क्या इन दो सीटों के अलावा राज्य की बाकी सीटों पर भी इस मुद्दे का प्रभाव होगा। क्या सौ अकबर आएंगे नारा काम करेगा? या फिर जनता हमेशा की तरह अपने पुराने मुद्दों पर ही वोट करती दिखेगी। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह पहली मर्तबा है जब राज्य में किसी भी सीट पर हिंदू-मुस्लिम करके वोट मांगे गए हैं। क्योंकि राज्य में मुस्लिमों की संख्या बहुत कम है इसलिए कभी इस पैटर्न पर चुनाव लड़े ही नहीं गए। टिकट वितरण में भी धर्म का आधार नहीं लिया गया। राज्य की पूरी आबादी में एक प्रतिशत की भी दखल ना रखने वाले मुसलमान क्या इस बार चुनावी राजनीति में मुद्दा बन गए हैं? इस बार क्या कुछ बदला है और उन सीटों पर समीकरण कैसे हैं, आइए इसकी पड़ताल करते हैं। 7 नवंबर 2023 को कवर्धा सीट के लिए वोट पड़ चुके हैं। कवर्धा की सीट 2021 चर्चाओं में आई। भगवा झंडा विवाद के कारण अक्टूबर 2021 में करीब 18 दिन कवर्धा शहर में धारा 144 लागू की गई थी। यहां कर्फ्यू लगाना पड़ा और जिले में इंटरनेट की सेवाएं बंद करनी पड़ीं। कुछ घरों से भगवा झंडे उतारकर फेंक देने की घटनाएं सामने आईं। उसके बाद हिंदू संगठनों ने एक बड़ा आयोजन किया। इसमें 120 फीट ऊंचा भगवा झंडा फहराया गया। झंडा रोहण के इस कार्यक्रम का कांग्रेस ने विरोध नहीं किया बल्कि आयोजन का समर्थन करते हुए अखबारों में विज्ञापन दिए। कवर्धा में फैले सांप्रदायिक तनाव के मामले में सरकार ने कई भाजपा नेताओं को जेल भेजा था। उन्हीं में से एक भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की तरफ से यहां मोहम्मद उम्मीदव
Denne historien er fra November 2023-utgaven av Open Eye News.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Open Eye News

Open Eye News
बुलडोजर कार्रवाई में अहम है 'सुप्रीम' आदेश
भारतीय राजनीति का स्वरूप अब बदल चुका है।
4 mins
November 2024

Open Eye News
औद्योगिक क्षेत्र से श्रमिकों का कृषि की ओर बढ़ता रुझान
शहरों में जाकर काम करने वाले भारत के लोग बड़ी संख्या में अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं।
4 mins
November 2024

Open Eye News
रोजगार और निवेश से संपन्न, समृद्ध, स्वावलंबी बनता मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश को सम्पन्न, समृद्ध, स्वावलंबी और सक्षम राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जोर शोर से जुटे हुए हैं।
4 mins
November 2024

Open Eye News
मुफ्त की रेवड़ियों ने सरकारों की कर दी वापसी
देश के मतदाता लगता है, मुफ्त की रेवड़ियों के लालच में मतदान करने लगे हैं। इसी का परिणाम है कि महाराष्ट्र और झारखंड में सत्ताएं बरकरार रही हैं।
4 mins
November 2024

Open Eye News
आखिर अडानी के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हुए हैं अमेरिकी ?
बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस ने अदाणी पर भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (2200 करोड़ रुपए से ज्यादा) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है,जो एक गम्भीर बात है।
5 mins
November 2024

Open Eye News
झारखंड में अमित शाह के ऐलान के मायने
1981 के जनगणना में आदिवासियों की आबादी में मामूली बढ़त देखी गई।
5 mins
November 2024

Open Eye News
चुनाव आयोग को सजग सतर्क रहने की जरूरत
चुनाव प्रचार के दौरान भाषाई स्तर, नेताओं की भंगिमा और राजनीतिक जुमलों के प्रयोग ने मतदाताओं में चिन्ता पैदा की है।
3 mins
November 2024

Open Eye News
फुड सेफ्टी डिसप्ले बोर्ड संबंधी दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन
खाद्य अधिकारी मानते हैं कि ये एक्ट नहीं है
3 mins
November 2024

Open Eye News
20 लिटर जार में बिकने वाला पानी अमानक
पूरे देश में हट रोज 20 लिटर के जार में पेयजल खुले तौर पर बेचा जा रहा है जिसे आर.ओ. वॉटर के रूप में बेचा जाता है।
4 mins
November 2024

Open Eye News
डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में अब तेज रफ्तार से विकास की रेल चल रही है।
3 mins
November 2024
Translate
Change font size