Prøve GULL - Gratis
तो दस हजार से बदलेगा दो करोड़ महिलाओं का जीवन !
India Today Hindi
|October 08, 2025
ऐन चुनाव से पहले बिहार सरकार ने राज्य के हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए दस हजार रुपए की सहायता देने का किया ऐलान. सरकार का अनुमान है कि दो करोड़ महिलाओं को मिलेगा इसका लाभ
बिहटा चीनी मिल के पास बने एक देवी मंदिर में दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं बैठी हैं और वे अपने-अपने जीविका समूह की बैठक कर रही हैं. उन्हीं के पास आधा दर्जन ऐसी महिलाएं भी आई हैं, जो जीविका से जुड़ना और किसी समूह का सदस्य बनना चाहती हैं. उन्हीं में से एक उषा देवी हैं, जो गिलट के पायल बेचने का काम करती हैं. वे कहती हैं, "पता चला है कि जीविका से जुड़ने से रोजगार करने के लिए लोन मिलने वाला है, इसलिए हम यहां जुड़ने आए हैं, अब तक पिराइवेट (प्राइवेट) बैंक से लोन लेकर धंधा करते हैं, उसमें बहुत सूद लगता है."
उन्हीं के साथ बैठीं सुनीता देवी कहती हैं, "रोजगार के लिए दस हजार मिलेगा तो साग-सब्जी का दोकान खोल लेंगे." वहां ललिता देवी और सोनी कुमारी जैसी महिलाएं भी हैं, जिन्हें घर वालों ने भेज दिया है कि जीविका समूह से जुड़ जाना है, तो वे आ गई हैं. वे कौन-सा रोजगार करना चाहती हैं, कैसे करेंगी, जीविका समूह से जुड़कर क्या होगा? यह सब उन्हें कुछ नहीं मालूम. उन्हें बस यह बताया गया है कि समूह से जुड़ने पर रोजगार के लिए दस हजार रुपए मिलेंगे.
रोजगार में अनुभवी उषा देवी से लेकर सोनी देवी जैसी विशुद्ध गृहिणी तक, पूरे बिहार में ऐसी लाखों महिलाएं हैं, जो बिहार सरकार के महिला स्वयं सहायता समूह जीविका से जुड़ने की कोशिश में हैं. इसकी वजह यह है कि बिहार सरकार ने राज्य के हर परिवार से एक महिला सदस्य को अपना रोजगार शुरू करने के लिए दस हजार रुपए की शुरुआती सहायता देने का ऐलान किया है. जब आप यह खबर पढ़ रहे होंगे, मुमकिन है तब तक पहले चरण में 75 लाख महिलाओं के खाते में यह रकम जा चुकी होगी.
बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अब तक किए गए कार्यों में इसे सबसे महत्वाकांक्षी माना जा रहा है. 29 अगस्त, 2025 को इस योजना का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "इस योजना का मकसद राज्य के सभी परिवारों की एक- एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है. सितंबर महीने में महिलाओं के खाते में इस राशि का हस्तांतरण शुरू कर दिया जाएगा."
Denne historien er fra October 08, 2025-utgaven av India Today Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA India Today Hindi
India Today Hindi
परदे से निकला असल नायक
वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तख्त के साए में शब्दों का उजेरा
बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
हिमंत का एकछत्र राज
भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी
9 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तट प्रदेश कांग्रेस का
केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश
8 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
ऐतिहासिक विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा
13 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर
देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़
6 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
उल्टे पांव चलता 'इंडिया'
संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया
7 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान
अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज
1 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
यहां तो रंगासामी सदाबहार
मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त
2 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें
सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू
2 mins
May 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
