Prøve GULL - Gratis

भाजपा को फिर नरेन्द्र मोदी से ही आस

DASTAKTIMES

|

February 2023

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की भी बैठक हुई, जिसमें पिछले लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर पूरा जोर लगाने की रणनीति बनी। साथ ही उससे पहले निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने पर भी फोकस किया गया।

- देवव्रत

भाजपा को फिर नरेन्द्र मोदी से ही आस

यूं तो चुनाव चाहे विधानसभा का हो या लोकसभा का, यहां तक की स्थानीय निकाय के चुनाव क्यों न हों, एक चुनाव के सम्पन्न होते ही भाजपा दूसरे चुनाव की तैयारी में जुट जाती है। इसे सामान्य भाषा में कहें तो भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है। अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है। उससे पहले नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हैं। इसके लिए भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कहते भी हैं कि हमारे लिए साल 2023 बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इस साल नौ राज्यों में चुनाव लड़ना और जीतना है। भाजपा के लिए गुजरात की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। जबकि हिमाचल के चुनाव में भाजपा सरकार बदलने की परंपरा को बदलने की चाहत रखती थी लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। चुनाव में किस रणनीति के तहत जाया जाये, इसके लिए भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंथन किया। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बैठक में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कमजोर बूथों की पहचान करने और उन्हें मजबूत करने का आह्वान किया। इसके बाद बैठक में बताया गया कि 72,000 बूथों की पहचान की गई है और पार्टी के कार्यकर्ता 1.32 लाख बूथों पर पहुंच गए हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की भी बैठक हुई, जिसमें पिछले लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर पूरा जोर लगाने की रणनीति बनी। साथ ही उससे पहले निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने पर भी फोकस किया गया। एक ओर भाजपा चुनावी तैयारियों में जुट गयी है वहीं दूसरी ओर विपक्ष अभी तय नहीं कर पा रहा है कि वह किन मुद्दों को लेकर चुनावों में जाये। विपक्ष ने राफेल, पेगासस, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, नोटबंदी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण समेत कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ अभियान चलाया लेकिन सरकार के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसलों ने विपक्ष को हताश कर दिया। अब भाजपा यह प्रचारित करने में जुट गयी है कि प्रधानमंत्री मोदी के में खिलाफ निराधार आरोप लगाए गए, लेकिन कानूनी जवाब ने विपक्ष का पर्दाफाश कर दिया। यह भी धारणा बनायी जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी एक ईमानदार नेता हैं जो देशहित के लिए काम कर रहे हैं और जिनके नेतृत्व को विश्वस्तर पर सम्मान मिला है। साथ ही उनके नेतृत्व में भारत की छवि भी निखरी है।

FLERE HISTORIER FRA DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अमेरिकी एच-1बी वीज़ा का खेल

एच-1बी वीज़ा की फीस करीब 50 गुना बढ़ाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दांव खेला है। इस एक फैसले ने लाखों भारतीय युवा प्रोफेशनलों के भविष्य में अमेरिका जाने की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका को एक सर्वशक्तिमान देश बनाने में इन अप्रवासी प्रोफेशनलों की बड़ी भूमिका रही है। इस फैसले से सिलिकॉन वैली की कंपनियों और भारतीय प्रतिभाओं पर क्या असर पड़ेगा? क्या फीस बढ़ाकर अमेरिका ने अपने पांव पर कुल्हाड़ी दे मारी है ? इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? अमेरिका के लोकप्रिय एच-1बी वीज़ा पर दस्तक टाइम्स के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।

time to read

12 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब जनजाति पहचान की जंग

कुड़मी समाज, आदिवासी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर है जबकि इस मांग के खिलाफ तमाम आदिवासी संगठन एकजुट हो गए हैं

time to read

7 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल

नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।

time to read

6 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कौन होगा सीएम, सब हैं खामोश!

एनडीए और महागठबंधन में तनाव और चुनौतियां

time to read

8 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कंगारुओं के देश के टीम इंडिया

अक्टूबर में कंगारूओं के देश में क्रिकेट का एक महा मुकाबला होने जा रहा है। भारत के दो धुरंधर खिलाड़ियों की यह विदाई सीरीज़ है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ को एक मेगा इवेंट में बदलने जा रही है। टीम इंडिया का यह दौरा क्यों अहम है, बता रहे हैं युवा खेल समीक्षक अधृत पांडेय।

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

प्रकृति का रास्ता रोकने की सजा

जाते-जाते भी मानसून उत्तराखंड पर कहर बन कर टूटा। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें दुकानें बह गईं और कई लोग लापता हो गए। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड में जगह-जगह आई प्राकृतिक आपदाओं से इतना ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ? क्या ये प्रकृति से छेड़छाड़ की सजा है? इन सब सवालों का जवाब तलाशती देहरादून से गोपाल सिंह पोखरिया की रिपोर्ट

time to read

10 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एकतरफा इतिहास का सच

इतिहास हमारे समाज का आईना होता है, इस पर भविष्य की नींव रखी जाती है... लेकिन अगर नींव मिलावटी हो तो... भारत के इतिहास खासकर मध्यकालीन इतिहास को जिस तरह तोड़-मरोड़कर, मुगल शासकों का महिमा मंडन कर स्कूल कॉलेज में सालों से पढ़ाया जाता रहा है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। मीडिया से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट, विजय मनोहर तिवारी ने एक खुला खत लिखकर इरफान हबीब और रोमिला थापर से कड़े सवाल किये हैं और उनसे गलत इतिहास लिखकर लोगों को गुमराह करने को लेकर जवाब मांगा है।

time to read

14 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

उदास कर गया जुबिन का यूं चले जाना

देहरादून में जन्मे लोकप्रिय लोक गायक जुबिन गर्ग का एक हादसे में यूं चले जाना न केवल पूर्वोत्तर राज्य असम नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत तकलीफदेह घटना है। असम आज भी रो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अवंतिका की रिपोर्ट।

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

सीएम धामी ने जीता युवाओं का दिल

आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंच विपक्ष को किया चित सीबीआई जांच की सिफारिश

time to read

5 mins

October 2025

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कौन भड़का रहा है युवाओं को?

नेपाल में हुई जेन-ज़ी क्रांति की तर्ज पर देश के कई राज्यों जैसे लद्दाख, उत्तराखंड और यूपी में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आखिर इसके पीछे कौन है?

time to read

9 mins

October 2025

Translate

Share

-
+

Change font size