Prøve GULL - Gratis
मेहनत मेरी, दिशा तेरी...
Aha Zindagi
|August 2025
कुछ रिश्ते शब्दों से नहीं, सिर्फ़ एहसासों से बनते हैं। ना खून का नाता, ना कोई पूर्व संबंध, बस एक नज़र, एक भरोसा... और दो दिलों के बीच उगती एक अनकही समझ। ये कहानी एक कोच और उसके छात्र की है, उनके बीच की उस मज़बूत डोर की, जो न सराहना मांगती है, न पहचान... पर हर जीत में उसका हिस्सा होता है।
रिश्ते हमेशा खून या नाम से नहीं बनते। कई बार एक शब्द, एक हाथ, या एक नज़र किसी की पूरी दिशा बदल सकती है। मैं अक्सर कहानियां लिखती हूं- कल्पनाओं की, अनुभवों की, लोगों की। पर जिस दिन मैंने यह कहानी देखी, ये मेरे लेखन का नहीं, मेरे विश्वास का हिस्सा बन गई। कुछ माह पहले की बात है। मैं दिल्ली के एक स्कूल में आमंत्रित थी, एक सामान्य वार्षिक उत्सव, जहां ट्रॉफियां बांटी जाती हैं, भाषण होते हैं और कैमरे मुस्कुराते चेहरों को क़ैद करते हैं।
एक अनजान-सा, सीधा-सादा लड़का मंच की ओर आया। उसके हाथ में एक इंटर स्कूल एथलेटिक चैंपियनशिप की ट्रॉफी थी। चमचमाती नहीं थी, पर उसके चेहरे की चमक के कारण दमक रही थी शायद।
उसने माइक थामा और कहा, 'ये ट्रॉफी मेरी नहीं है। ये उन हाथों की है जिन्होंने मुझे थामा, जब मैं ख़ुद को गिरा हुआ मान चुका था। ये मिश्रा सर की है।'
पूरा ऑडिटोरियम अचानक शांत हो गया। और उस सन्नाटे में जो सबसे ऊंची बात गूंज रही थी, वह थी उस लड़के की कृतज्ञता।
Denne historien er fra August 2025-utgaven av Aha Zindagi.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Aha Zindagi
Aha Zindagi
खाद्र की रहस्यमय प्रेयसी
बचपन की स्मृति में बसी एक गीत पंक्ति के मोह में कवि रवींद्र ने विदेशिनी नामक गीत रचा था।
6 mins
May 2026
Aha Zindagi
इंतज़ार का रंग...
लेकिन... सच तो यह है कि हर प्रेम कहानी में यही सब होता है और इसके बावजूद मोहब्बत की हर कहानी अलग होती है।
5 mins
May 2026
Aha Zindagi
अटूट आस्था की नर-सिंह लीला
जब अहंकार स्वयं को अजेय मान ले और अन्याय सीमा पार कर जाए, तब किसी असाधारण हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।
6 mins
May 2026
Aha Zindagi
अभी वहां 2018 चल रहा है...
वैसे तो हमारे देश में भी वैश्विक स्तर पर प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ-साथ अपने पारंपरिक कैलेंडर मौजूद हैं, जिनके आधार पर हम अपने पर्व-त्योहार मनाते हैं, लेकिन इथियोपिया इस मामले में और भी अलग है। वहां पारंपरिक कैलेंडर का इस्तेमाल रोज़ाना के कामकाज और दफ़्तरों में भी होता है।
4 mins
May 2026
Aha Zindagi
कथा काबरताल की
आप दुनिया के कण-कण में इंटरनेट भर दीजिए, लेकिन मंझौल गांव के बच्चों को घर के भीतर किसी स्क्रीन के मोह में नहीं बांध सकते।
2 mins
May 2026
Aha Zindagi
ऊर्ध्वमूलं अधः शाखम्
मां ने अपने अध्ययनकक्ष की एक दीवार को लेकर बड़ा रहस्य बना रखा था। जब रहस्य खुला तो वहां कुछ उल्टा नज़र आया, लेकिन ध्यान से देखने पर सब आश्चर्यमिश्रित ख़ुशी से भर उठे।
5 mins
May 2026
Aha Zindagi
इस नज़र से देखिए सग्रहालय...
इन्हें महसूस करने के लिए अगर कुछ चाहिए, तो बस एक जिज्ञासु नज़र और थोड़ा ठहराव।
5 mins
May 2026
Aha Zindagi
दुःख हमें सबसे ज़्यादा सिखाता है
ज़िंदगी का मज़ा मुश्किलों से हार मानकर बैठने में नहीं, बल्कि उनसे सीखकर आगे बढ़ने में है। जो इंसान अपने दर्द को समझ में बदल लेता है, वही दूसरों के लिए उम्मीद बनता है।
3 mins
May 2026
Aha Zindagi
ये याद रखो कि कब पत्ते छोड़ने हैं
जीवन में सफलता का राज़ अक्सर उन साधारण बातों में छुपा होता है, जिन्हें हम नज़रअंदाज़ कर देते हैं। बाल्तेसर ग्रेशियन ने इसे रोचक ढंग से बेहद सूक्ष्म अंदाज़ में समझाया है।
2 mins
May 2026
Aha Zindagi
सज़ा के लिए था ट्रेडमिल
ट्रेडमिल को हम फिटनेस के एक अहम उपकरण के रूप में जानते हैं, लेकिन इसे बनाने का उद्देश्य यह तो बिलकुल नहीं था।
1 min
May 2026
Listen
Translate
Change font size
