Prøve GULL - Gratis
सर्दियों में लें गुनगुनी धूप का आनंद
Sadhana Path
|December 2024
सर्दियों के मौसम में खिली-खिली गुनगुनी धूप हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं। शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ यह कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है। कई छोटी-बड़ी बीमारियों का इलाज छिपा है सूरज की किरणों में।
सर्दी के मौसम का आगाज हो चुका है। सबसे अच्छी बात यह होती है कि इस मौसम में धूप बड़ी अच्छी लगने लगती है क्योंकि घर के अंदर का वातावरण ठंडक देने वाला लगने लगता है तो ऐसे में धूप में बैठने से शरीर को गर्मी मिलती है, जिससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है। इस समय धूप किसी अमृत से कम नहीं होती। धूप सेहत और सुंदरता को बढ़ाने में भी सहायक होती है साथ में इम्यूनिटी की भी बढ़ोतरी करती है। धूप से मिलने वाले विटामिन डी के कारण कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। चाहे आप ठंड से बचने और अपने शरीर को गर्म रखने के हजारों कृत्रिम तरीकों का इस्तेमाल कर लें परंतु धूप सेंकने के फायदे को जब आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
कितनी देर तक धूप का सेवन है जरूरी
वैसे तो अत्यधिक ठंड में लोग धूप रहने तक धूप सेंकते हैं। धूप में ही बैठकर खानापीना, सोना या फिर कह लीजिए दिनचर्या के नियमित काम धूप का आनंद लेते हुए करना पसंद करते हैं। कई लोगों के पास किसी कारणवश धूप एंजॉय करने का समय ही नहीं होता लेकिन उन्हें कम-से-कम आधा घंटा या 20 मिनट तक गुनगुनी धूप जरूर सेंकनी चाहिए जो उनकी स्वस्थ सेहत के लिए जरूरी है। अक्सर यह होता है कि जो लोग अधिक देर तक धूप का सेवन करते हैं उनकी रंगत में कालापन आ जाता है। यह अधिक देर तक धूप में रहने से टैनिंग के कारण होता है। ऐसी समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि अपने चेहरे को सूरज की सीधी धूप से बचाएं। सूरज की तरफ पीठ करके बैठें और बालों व चेहरे को किसी कपड़े से ढक लें। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि केवल 15-20 मिनट की गुनगुनी धूप आपकी सेहत को दुरुस्त रख सकती है क्योंकि गुनगुनी धूप में नमी के साथ कुछ खास किरणें होती हैं, जो शरीर को लाभ देती हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक के बीच के समय धूप का सेवन बहुत फायदेमंद रहता है। धूप जीवनदायिनी है और रोग जनित कीटाणुओं का नाश करने में सक्षम है।
धूप सेंकने के हमें बहुत से लाभ होते हैं-

Denne historien er fra December 2024-utgaven av Sadhana Path.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Sadhana Path
Sadhana Path
हिंदुत्व की पहचान संस्कार
संस्कार से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हमारे वेद पुराणों में भी कई संस्कारों का वर्णन है और यह सभी संस्कार वैज्ञानिक आधारों पर निर्मित हैं। कौन-कौन से हैं संस्कार तथा क्या है इन संस्कारों का महत्त्व ? आइए जानते हैं।
9 mins
May 2026
Sadhana Path
विज्ञान से भी सर्वोपरि ज्योतिष शास्त्र
वर्तमान युग विज्ञान का युग है किंतु हम ज्योतिष को नकार नहीं सकते, या कहें विज्ञान से भी सर्वोपरि है ज्योतिष, कैसे ? आइए जानें इस लेख से।
5 mins
May 2026
Sadhana Path
हिन्दू संस्कृति में रीति रिवाजों का वैज्ञानिक महत्त्व
हम सदियों से विभिन्न परम्पराओं, रीति-रिवाजों को मानते चले आ रहे हैं पर शायद हममें से बहुत कम लोग ही इसके पीछे विद्यमान तथ्यों को जानते होंगे के हम इनका अनुसरण क्यों करते हैं ? आइए लेख के माध्यम से जानें इन परंपराओं एवं रीति-रिवाजों में निहित वैज्ञानिकता को।
14 mins
May 2026
Sadhana Path
भविष्य बताने वाले शुभ-अशुभ संकेत
कहते हैं जो होना है वो तो होकर रहेगा। सब कुछ पहले से ही लिखा जा चुका है, किन्तु फिर भी हमारे जीवन में हमें ऐसे कई संकेत मिलते हैं जिससे हम भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं को पहचान सकें। ऐसे ही कुछ शुभ और अशुभ संकेतों को आइए जानते हैं लेख से।
8 mins
May 2026
Sadhana Path
अध्यात्म की यात्रा
आत्मा - यह शक्ति पुंज, इतना शक्तिशाली, इतना सक्ष्म है कि पर्वत भी हिला दे। इस शक्ति को पहचानो।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
पेट की सेहत को सुधारें इन टिप्स से
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में बदलाव करें।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
कान के दर्द में बड़े काम आएंगे दादी मां के नुस्खे
कान व्यक्ति के शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है लेकिन फिर भी हम इसका पूरी तरह ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण अकसर हमें कान में दर्द या खुजली की समस्या होती है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
शांति के क्षण
सामान्य रूप से, मन सदा कार्य में लगा रहता है। सदा अस्थिर रहना ही इसकी प्रकृति है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
आत्मसंयम का अभ्यास
प्रायः हम देखते हैं कि परिवार में जीविका चलाने वाले-पिता या पुत्र, या कभी-कभी माता या पुत्री-मानसिक व्यसन की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं, क्योंकि उनकी चेतना में है कि वे आदेश देने की स्थिति में हैं।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
दोपहर की एक छोटी-सी झपकी रखती है सेहतमंद
अक्सर दोपहर का भोजन करने के उपरात गहरी नींद आती है, यदि इस समय आप कुछ देर विश्राम करते हैं तो निश्चित तौर पर आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। ध्यान रहे कि नींद केवल 30 से 45 मिनट तक की होनी चाहिए, अन्यथा आपको रात में नींद नहीं आएगी !
3 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size

