Prøve GULL - Gratis
सूरजमुखी की आधुनिक खेती
Farm and Food
|May 2025
सूरजमुखी की खेती खरीफ, रबी एवं जायद तीनों ही मौसमों में की जा सकती है, परंतु खरीफ में सूरजमुखी पर अनेक रोग एवं कीटों का प्रकोप होता है. फूल छोटे होते हैं और उन में दाना भी कम पड़ता है. जायद में सूरजमुखी की अच्छी उपज ली जा सकती है.
भूमि एवं जलवायु
सूरजमुखी की खेती सभी प्रकार की भूमि में की जा सकती है, परंतु अधिक पानी रोकने वाली भारी भूमि उपयुक्त है. अम्लीय व क्षारीय भूमि को छोड़ कर निश्चित सिंचाई वाली सभी प्रकार की भूमि में इस की खेती बड़े पैमाने पर की जा सकती है.
खेत की तैयारी
खेत में पर्याप्त नमी न होने की दशा में पलेवा लगा कर जुताई करनी चाहिए. आलू, राई, सरसों अथवा गन्ना आदि के बाद खेत खाली होते ही एक जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करें और देशी हल से 2-3 बार जोत कर मिट्टी को भुरभुरी बना लेनी चाहिए. रोटावेटर से खेत की तैयारी जल्दी हो जाती है.
बोआई का उचित समय और विधि
जायद मौसम में सूरजमुखी की बोआई का सही समय फरवरी माह का दूसरा पखवाड़ा है, जिस से फसल मई के अंत या जून के प्रथम सप्ताह तक पक जाए. बोआई में देरी करने से बारिश शुरू हो जाने के बाद पैदावार में काफी नुकसान होता है.
बोआई कतारों में हल के पीछे 4-5 सेंटीमीटर की गहराई पर करनी चाहिए. लाइन से लाइन की दूरी 45 सेंटीमीटर होनी चाहिए और बोआई के 15-20 दिन बाद सिंचाई से पहले विरलीकरण द्वारा पौधे से पौधे की आपस की दूरी 15 सैंटीमीटर कर देनी चाहिए.
बीज दर
एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए 12 से 15 किलोग्राम स्वस्थ संकुल प्रजाति के प्रमाणित बीज पर्याप्त होते हैं, जबकि संकर प्रजाति के 5-6 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर उपयुक्त रहते हैं. यदि बीज का जमाव 70 फीसदी से कम हो, तो तदनुसार बीज की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए.
बीज शोधन
बीज को 12 घंटे पानी में भिगो कर शाम के समय 3-4 घंटे सुखा कर बोने से जमाव जल्दी होता है. बोने से पहले प्रति किलोग्राम बीज को कार्बंडाजिम की 2 ग्राम मात्रा या थीरम की 2.5 ग्राम मात्रा में से किसी एक रसायन से शोधित कर लेना चाहिए.
उर्वरक
आमतौर पर उर्वरक का प्रयोग मिट्टी की जांच के आधार पर करना चाहिए. मिट्टी की जांच न होने की दशा में संकुल प्रजाति में 80 किलोग्राम और संकर प्रजाति में 100 किलोग्राम नाइट्रोजन, 60 किलोग्राम फास्फोरस और 40 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर पर्याप्त होता है.
Denne historien er fra May 2025-utgaven av Farm and Food.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Farm and Food
Farm and Food
'लैब टू लैंड'
खेतों तक पहुंच रही हैं कृषि तकनीकें
3 mins
May 2026
Farm and Food
धान की सूखारोधी, सुगंधित और जीआई टैग प्राप्त खास किस्में
जलवायु परिवर्तन का असर अब खेतीकिसानी पर साफ दिखाई देने लगा है. कभी सूखा, कभी अत्यधिक बारिश और कभी बढ़ता तापमान किसानों के लिये बड़ी चुनौती बनता जा रहा है खासकर धान की खेती में पानी की बढ़ती कमी और मौसम की अनिश्तिता ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.
15 mins
May 2026
Farm and Food
अब भैंस के बच्चे भी लेंगे आईवीएफ से जन्म, मिलेगी मनपसंद नस्ल
अभी तक गाय को ले कर ही आप लोगों तक खबर पहुंची थी कि अब बछिया ही होगी, लेकिन आने वाले समय में भैंस से भी आप उन्नत नस्ल के मादा बच्चे ले सकते हैं.
2 mins
May 2026
Farm and Food
पोर्टेबल स्प्रे डबल बैटरी की चार्जिंग स्प्रे मोटर
आज हम आप को एक ऐसे स्प्रे पंप के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिस का उपयोग आप अपने खेतों, बागबानी, व्हीकल सर्विसिंग (सफाई), बिल्डिंग की तराई में पानी देने और बिल्डिंग में पानी की सप्लाई करने और एयर कंडीशन की सफाई, खिड़कियों की साफसफाई करने के साथसाथ अपने पालतू मवेशियों, जानवरों को नहलाने, दवाओं के छिड़काव करने में कर सकते हैं.
1 mins
May 2026
Farm and Food
बरसात से खराब हुई उपज कैसे मिलेगा मुआवजा ?
पिछले कई सप्ताह से बेमौसम बारिश ने देशभर के किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं.
2 mins
May 2026
Farm and Food
खेती का डिजिटल खाका
क्या 'एग्रीस्टैक' किसानों की जिंदगी बदलेगा ?
4 mins
May 2026
Farm and Food
ज्यादा आमदनी देने वाली बागबानी
बस्ती जिले में स्थित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र की केंद्रीय पौधशाला उच्च गुणवत्ता वाले पौधों को तैयार करने के लिए जानी जाती है.
11 mins
May 2026
Farm and Food
ढैंचा मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती का आधार
सायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की संरचना और सूक्ष्मजैविक गतिविधि का जो नुकसान हुआ है, उसे हरी खाद के माध्यम से पुनर्जीवित किया जा सकता है.
2 mins
May 2026
Farm and Food
गन्ने पर बेधक कीट का हमला
समय रहते बचाव से टल सकता है बड़ा नुकसान
3 mins
May 2026
Farm and Food
मूंग की नैचुरल फार्मिंग
मूंग में माऊ या माहू, सफेद मच्छर और इल्लियां तीनों ही रस चूसक और पत्ती खाने वाले कीट हैं. और्गेनिक में इन्हें कंट्रोल करने के लिए तुरंत करें ये उपाय
1 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size
