Prøve GULL - Gratis
खेती में भरपूर काम फिर भी महिला किसान होने का नहीं सम्मान
Farm and Food
|December 2024
देश में जब भी खेतीकिसानी के काम की बात आती है, तो किसान के रूप में या तो हमारे जेहन में मूंछों पर ताव दिए पगड़ी वाले रोबदार किसान की तसवीर उभर कर सामने आती है या फिर फटेपुराने कपड़ों में खेत बैठा हुआ चिंतित किसान नजर आता है यानी भारतीय कृषि में किसान के रूप में जो मान्यता मिली है, वह केवल पुरुषों को ही है.
सदियों से खेतीकिसानी के काम को पुरुषों का ही काम माना जाता रहा है, जबकि खेतों में काम करते हुए लोगों को अगर देखें, तो उस में सब से ज्यादा स तादाद महिलाओं की ही होती है. खरीफ सीजन में खेतों में काम करने वाले किसानों की तादाद में और भी इजाफा हो जाता है, क्योंकि खरीफ सीजन में धान रोपाई से ले कर कटाई, हार्वेस्टिंग और भंडारण तक में महिलाएं ही भूमिका निभाती हैं. फिर भी घर की इन महिलाओं को किसान होने का दर्जा इसलिए नहीं मिल पाता है, क्योंकि जमीन का मालिकाना हक घर के पुरुष सदस्य के पास ही होता है.
हम किसानों के लिए संबोधन किए जाने वाले सरकारी या गैरसरकारी लैवल पर भाषाई स्तर पर नजर डालें, तो किसान के रूप में अन्नदाताओं के लिए सिर्फ 'किसान भाई' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि खेती में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को आज तक 'किसान बहनों' के नाम से संबोधित करते नहीं देखा गया. महिला किसानों के लिए यह असमानता मीडिया लैवल पर भी दिखाई देता रहा है.
खेती के करती हैं सभी काम, फिर भी नहीं मिलता दाम
महिलाएं घरपरिवार की देखभाल के साथसाथ पशुपालन, दूध निकालना, रोपाई, निराई, गुड़ाई, हार्वेस्टिंग और भंडारण तक का काम संभालती हैं, लेकिन जब कृषि उपज को बेचने की बात आती है, तो उस का निर्णय किसान कहलाने वाला घर का पुरुष सदस्य लेता है और उपज को बेच कर की हुई कमाई को भी अपने पास ही रखता है.
महिला किसानों के हक पर काम करने वाली माधुरी का कहना है कि जब महिलाएं दिनभर धान के पानी से भरे खेत में खड़ी हो कर पुरुषों की तरह ही निंदाईगुड़ाई कर सकती हैं, तो फिर मंडी में उसी फसल को बेचने के लिए उन्हें जाने क्यों नहीं दिया जाता? बीज खरीदने, फसल बेचने, उस फसल से प्राप्त रकम के उपयोग में उस की भूमिका कहां चली जाती है, जबकि वह घर में सब से पहले उठने और सब से बाद में सोने वाली इकाई होती है?
किसान आंदोलन में खेती का पूरा काम महिलाओं के हवाले Denne historien er fra December 2024-utgaven av Farm and Food.
Abonner på Magzter GOLD for å få tilgang til tusenvis av kuraterte premiumhistorier og over 9000 magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Logg på
FLERE HISTORIER FRA Farm and Food
Farm and Food
'लैब टू लैंड'
खेतों तक पहुंच रही हैं कृषि तकनीकें
3 mins
May 2026
Farm and Food
धान की सूखारोधी, सुगंधित और जीआई टैग प्राप्त खास किस्में
जलवायु परिवर्तन का असर अब खेतीकिसानी पर साफ दिखाई देने लगा है. कभी सूखा, कभी अत्यधिक बारिश और कभी बढ़ता तापमान किसानों के लिये बड़ी चुनौती बनता जा रहा है खासकर धान की खेती में पानी की बढ़ती कमी और मौसम की अनिश्तिता ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.
15 mins
May 2026
Farm and Food
अब भैंस के बच्चे भी लेंगे आईवीएफ से जन्म, मिलेगी मनपसंद नस्ल
अभी तक गाय को ले कर ही आप लोगों तक खबर पहुंची थी कि अब बछिया ही होगी, लेकिन आने वाले समय में भैंस से भी आप उन्नत नस्ल के मादा बच्चे ले सकते हैं.
2 mins
May 2026
Farm and Food
पोर्टेबल स्प्रे डबल बैटरी की चार्जिंग स्प्रे मोटर
आज हम आप को एक ऐसे स्प्रे पंप के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिस का उपयोग आप अपने खेतों, बागबानी, व्हीकल सर्विसिंग (सफाई), बिल्डिंग की तराई में पानी देने और बिल्डिंग में पानी की सप्लाई करने और एयर कंडीशन की सफाई, खिड़कियों की साफसफाई करने के साथसाथ अपने पालतू मवेशियों, जानवरों को नहलाने, दवाओं के छिड़काव करने में कर सकते हैं.
1 mins
May 2026
Farm and Food
बरसात से खराब हुई उपज कैसे मिलेगा मुआवजा ?
पिछले कई सप्ताह से बेमौसम बारिश ने देशभर के किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं.
2 mins
May 2026
Farm and Food
खेती का डिजिटल खाका
क्या 'एग्रीस्टैक' किसानों की जिंदगी बदलेगा ?
4 mins
May 2026
Farm and Food
ज्यादा आमदनी देने वाली बागबानी
बस्ती जिले में स्थित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र की केंद्रीय पौधशाला उच्च गुणवत्ता वाले पौधों को तैयार करने के लिए जानी जाती है.
11 mins
May 2026
Farm and Food
ढैंचा मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती का आधार
सायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की संरचना और सूक्ष्मजैविक गतिविधि का जो नुकसान हुआ है, उसे हरी खाद के माध्यम से पुनर्जीवित किया जा सकता है.
2 mins
May 2026
Farm and Food
गन्ने पर बेधक कीट का हमला
समय रहते बचाव से टल सकता है बड़ा नुकसान
3 mins
May 2026
Farm and Food
मूंग की नैचुरल फार्मिंग
मूंग में माऊ या माहू, सफेद मच्छर और इल्लियां तीनों ही रस चूसक और पत्ती खाने वाले कीट हैं. और्गेनिक में इन्हें कंट्रोल करने के लिए तुरंत करें ये उपाय
1 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size
